Author: admin

publicuwatch24.com.-रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा को आज राजधानी के राजीव भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री वोरा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री…

Read More

publicuwatch24.com.-रायपुर। फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला सदस्य, नाबालिग सहित छह लोग शामिल हैं। इस पूरे मामले की पड़ताल स्पेशल डीजीपी तकनीकी आरके विज के निर्देश पर राज्य साइबर सेल की टीम ने की। साथ ही वेबसाइट की लिंक और उसमें दिए गए नंबरों के आधार पर साइबर सेल की टीम ने बिहार जाकर वहां अपनी पहचान छुपाकर ठगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। दरअसल मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाने में 23 नवंबर को अशोक कुमार यादव…

Read More

publicuwatch24.com.-पेंड्रा-गौरेला-मरवाही। जिले के खोडरी वन परिक्षेत्र के मुसियारी घाट के पास भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। आनन—फानन में घायल को अस्पताल लेकर रवाना हुए,लेकिन उसने रास्ते में दम तोड दिया। वही दो लोगों ने बाइक छोडकर जान बचाई। घटना की सूचना के बाद वन अमला तैनात हो गया। भालू सडक में बाइक के किनारे बैठा हुआ है। कटघोरा में इसी भालू ने एक महिला मार डाला था। एक महिला किसी तरह जान बचाकर भागी। हिंसक होने के कारण भालू को रेस्क्यू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कानन पेंडारी जू की…

Read More

publicuwatch24.com.राजनांदगांव। शिवनाथ नदी में 19 दिसंबर को मिली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्रेम प्रसंग की वजह से आरोपियों ने 14 दिसंबर को हत्या कर लाश नदी में फेंक दी थी। 19 दिसम्बर को शाम पुलिस को सूचना मिली कि शिवनाथ नदी, मोहारा में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता दिखाई दिया. बसंतपुर पुलिस ने तैराक के मदद से रात में शव निकाला गया. मृतक की पहचान टिकेश्वर साहू पिता खोरबाहरा उम्र 20 साल की गई. शव पंचनामा में मृतक के सिर में चोट के निशान…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है. उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राज्यसभा सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री मो. अकबर समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. बता दें कि आज दोपहर मोतालाल वोरा ने 93 साल की उम्र में दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे. हम उसे बहुत मिस करेंगे.…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. केन्द्र सरकार ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में 5 करोड़ की लागत से सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल ग्राउण्ड के साथ खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक की स्वीकृति प्रदान की है. जगदलपुर में सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान बन जाने से बस्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा । गौरतलब है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खेल अधोसंरचनाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेलबो-जीतबो-गढ़बो…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को एक दिन का उपवास रहेंगे. उन्होंने यह जानकारी ट्वीट कर दी । टीएस सिंहदेव ने ट्वीट के जरिए कहा कि हमारे अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनके आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को मैं एक दिन के उपवास पर बैठ रहा हूं. जो हाथ में अन्य देते हैं, उनको मोदी सरकार ने ठंड में ठिठुर ने के लिए मजबूर कर दिया है. हम सभी को किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए । 26वें दिन…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. मोतीलाल वोरा को बीत रात दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है. कल ही मोतीलाल वोरा ने अपना जन्मदिन मनाया था. आज अचानक निधन की खबर से सभी स्तब्ध है. बीते दिनों वोरा कोरोना संक्रमित भी हुए थे, लेकिन वो कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए थे. उसके बाद भी बताया जा रहा कि वो बीमार चल रहे थे । मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1927 में हुआ था. मध्य प्रदेश के…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर आदिवासी नेतृत्व की मांग उठने लगी है. भाजपा नेता नंदकुमार साय ने मांग की है कि आदिवासी बाहुल्य राज्य में आदिवासी को नेतृत्व मिलना चाहिए. समाज के भीतर लगातार इस पर चर्चा हो रही है, लीडरशिप को भी इस ओर चिंता करनी चाहिए. आदिवासी वर्ग में क्षमता भरपूर है मौका मिलना चाहिए, मुझे जब मौका मिलेगा तब राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने ये बात रखूंगा । बीती रात दिग्गज आदिवासी भाजपा नेता नंदकुमार साय के बंगले में रामविचार नेताम समेत अन्य बड़े आदिवासी नेताओं और समाज प्रमुखों की गोपनीय बैठक हुई. बैठक में साल…

Read More

publicuwatch24.com.गरियाबंद। गरियाबंद जिले के गांव जांगड़ा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। महिला की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

Read More