
publicuwatch24.com.-पेंड्रा-गौरेला-मरवाही। जिले के खोडरी वन परिक्षेत्र के मुसियारी घाट के पास भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। आनन—फानन में घायल को अस्पताल लेकर रवाना हुए,लेकिन उसने रास्ते में दम तोड दिया।
वही दो लोगों ने बाइक छोडकर जान बचाई। घटना की सूचना के बाद वन अमला तैनात हो गया। भालू सडक में बाइक के किनारे बैठा हुआ है। कटघोरा में इसी भालू ने एक महिला मार डाला था। एक महिला किसी तरह जान बचाकर भागी। हिंसक होने के कारण भालू को रेस्क्यू करने का निर्णय लिया गया।
इसके लिए कानन पेंडारी जू की रेस्क्यू टीम पहुंची और सोमवार की शाम को ट्रैक्यूलाइजर गन से बेहोश कर पकड लिया गया। पहले उसे कानन पेंडारी लाने की योजना थी। बाद में उसे जंगल में छोडने का निर्णय लिया गया। रात में रेस्क्यू टीम ने गौरेला के जंगल में छोड दिया। उम्मीद थी कि वह जंगल के अंदर जाने के बाद बाहर नहीं आएगा।