Author: admin

publicuwatch24.com.रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 20 दिसम्बर को प्रसारित होने वाले ‘हमर ग्रामसभा’ कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। श्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। भाजपा नेता अजय चंद्राकर के चंदखुरी को लेकर दिए गए बयान पर राजनीति गर्म है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अजय चंद्राकर ने बहुत अध्ययन के बाद यह बात कही है. कांग्रेस में किसी ने इसका अधिकारिक रुप से खंडन नही किया है. अजय पूरे साक्ष्य के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं. यदि किसी को शिकायत है तो उनसे वन टू वन चर्चा कर ले. उनके पास पूरे प्रमाण है । बीजेपी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण पखवाड़े का उद्घाटन करने के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि नई…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उपाध्याय को कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इसके साथ ही उन्हें असम की भी जिम्मेदारी सौंपी है। वे असम के प्रभारी सचिव बनाए गए हैं। विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम से विधायक हैं और उनकी गिनती कांग्रेस के अच्छे युवा नेताओं में होती है। इससे पहले विकास छात्र एनएसयूआई और युवक कांग्रेस में भी बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। कोरोना का टीका सबसे पहले कोरोना वारियर्स (स्वास्थ्य कर्मचारियों) को लगेगा। रायपुर जिले में निजी और सरकारी सहित करीब 23 हजार स्वास्थ्य कर्मी ने पोर्टल पर आनलाइन डेटा अपलोड कर दिया है। इसमें जिले के उपस्वास्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक, सामुदायिक, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पतालों के कर्मी के साथ ही निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों के डेटा फीडिंग का काम तेजी से जारी है। प्रदेश में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को ही कोरोना की वैक्सीन लगेगी। पटेल फोन नंबरों का किया जा रहा सत्यापन : स्वास्थ्य विभाग से मिली…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर । एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान में भाग लेने रायपुर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि प्रदेश में नक्सलवाद की अवधारणा को तोडऩा होगा। इसके लिए सरकार के साथ सभी को पहल करनी होगी। पर्यटन मंत्रालय और छत्तीसगढ़ एवं गुजरात के पर्यटन विभागों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जैसा जंगल है, वैसा देश में कहीं नहीं है। कोरोना संकट ने पर्यटन को तोड़ा है, लेकिन हमें अब आपदा को अवसर में बदलना होगा। गुजरात में समुद्र तट के कारण पर्यटन बढ़ा, तो छत्तीसगढ़ में जंगलों के माध्यम से…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक घनाराम साहू के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने घनाराम साहू के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। कलम रख मशाल उठा आंदोलन के तहत आज प्रदेशभऱ के शासकीय कर्मचारी राजधानी रायपुर में धरना प्रदर्शन और रैली करेंगे। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले हो रहे आंदोलन में रैली के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम है। वेतनमान, नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने, महंगाई भत्ता लागू करने, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति सहित 14 सूत्रीय मांग को लेकर फेडरेशन प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। इसके पहले 1 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्ट्रेट में कर्मचारी मशाल लेकर प्रदर्शन किये थे। जिसके बाद द्वितीय चरण में 11 दिसंबर को जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर…

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डाॅ शिवकुमार डहरिया ने अपने जन्म दिवस पर शताब्दी नगर में निर्माणाधीन उद्यान परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर सहित अन्य अतिथियों ने भी परिसर में पौधारोपण किया। डाॅ डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने अपने जन्म दिन में पौधारोपण किया है। आप सभी लोग भी शहर और अपने आसपास को स्वच्छ रखते हुए पर्यावरण संतुलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Read More

publicuwatch24.com.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर चार बड़ी घोषणाएं की। भिलाई के सेक्टर 6 में गुरु घासीदास सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नया रायपुर में गुरु घासीदास जी के नाम पर शोध पीठ एवं संग्रहालय स्थापित करने की घोषणा के साथ ही निगम क्षेत्रों में डायग्नोस्टिक सेंटर आरंभ करने की घोषणा भी की जिनका नाम मिनी माता के नाम पर होगा। मुख्यमंत्री ने पंथी नृत्य के महान कलाकार स्वर्गीय श्री देवदास बंजारे की स्मृति में राज्य स्थापना दिवस समारोह में पंथी नृत्य पुरस्कार आरंभ करने का की…

Read More

publicuwatch24.com.बिलासपुर। न्यायधानी में गैंगरेप की घटना सामने आई है, जिसमें पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के साथ ही पीड़िता का बयान नायब तहसीलदार के समक्ष दर्ज कराया गया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घर वापस लौट रही युवती को पकड़कर तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र में बुधवार रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है. पीड़िता अपनी मौसी के घर से अपनी सहेली को खाना खिलाकर वापस अपने घर…

Read More