Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
- धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा
- बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
Author: admin
केपीएस स्कूल डूंडा का मामला- स्कूल प्रबंधक ने कहा जिन बच्चों को डाउट है वे अपने स्कूल आकर डाउट क्लीयर कर सकते हैं
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 15 फरवरी से स्कूल खोलने का फैसला लिया है, लेकिन अब भी परिजन व स्कूल प्रबंधकों के बीच आपसी असमंजस की स्थिति है. स्कूल प्रबंधकों ने स्कूल खोलने की तैयारी पूरी कर ली है और बच्चों को स्कूल बुला रहे है लेकिन परिजन अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि परिजनों का कहना है कि 25 फरवरी से बच्चों की परीक्षाएं आयोजित की गई है. वहीं स्कूल प्रबंधक ने कहा जिन बच्चों को डाउट है वे अपने स्कूल आकर डाउट क्लीयर कर सकते हैं. यदि बच्चे स्कूल नहीं आना चाहते तो कोई…
publicuwatch24.com,रायपुर। नई दिल्ली के द्वारका में बन रहे नवा छत्तीसगढ़ सदन का लोक निर्माण मंत्री साहू ने अवलोकन किया. 60 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण किया जा रहा है. मंत्री ने एजेंसी को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ सयम सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए. लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सोमवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान द्वारका में निर्माणाधीन नवा छत्तीसगढ़ सदन का अवलोकन किया. उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ सयम सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए गुजरात दौरे के…
publicuwatch24.com,अंबिकापुर। अंबिकापुर से राजपुर मार्ग पर लतकुड़ गांव के पास एक महिला दुर्घटना में घायल हो गई थी. इस दुर्घटना में उक्त महिला के सर पर चोट लगी थी. मौके की नज़ाकत को समझते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने अपने काफिले की गाड़ी में महिला को उपचारार्थ अपने निज सहायक के साथ अस्पताल भेजा । मंत्री अमरजीत भगत अपने काफिले के साथ अंबिकापुर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. यह कार्यक्रम सिरकोट कुसमी में होने वाला है. इस यात्रा के दौरान उन्होंने उपरोक्त हादसा देखा. उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और मामले की जानकारी…
पति-पत्नी में विवाद महिला ने मिट्टी तेल डालकर खुद को किया आग के हवाले,आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी के कांशीराम नगर में एक महिला ने मिट्टी तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया. डीकेएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. तेलीबांधा पुलिस ने मृतका के पति रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका लक्ष्मी सिंह और रमेश के बीच अन्य महिला को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद लक्ष्मी ने ये कदम उठा लिया । तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी को कांशीराम नगर में रहने वाली लक्ष्मी सिंह नाम की महिला ने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया था. 8 फरवरी को…
गरीबों के लिए बनाये गए आवास का फर्जी तरीके से आबंटन मामला सामने आया, चार शातिरों ने फर्जी आबंटन कर करोड़ों की ठगी एक गिरफ्तार, तीन फरार…
publicuwatch24.com, रायपुर। नगर पालिका निगम रायपुर में गरीबों के लिए बनाये गए आवास का फर्जी तरीके से आबंटन करने का मामला सामने आया है. चार शातिरों ने फर्जी आबंटन कर करोड़ों की ठगी कर दी गई. फर्जी सील, साइन के जरिये मकान का आबंटन कर दिया गया. इसका खुलासा होने के बाद कोतवाली थाने में निगम के सहायक अभियंता ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुनील नायक, प्रीति नायक, अजय कुमार और ए रवि राव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने रवि राव को गिरफ्तार कर…
वैलेंटाइन डे पर 15 नक्सलियों ने एक मंडप पर की शादी एसपी बराती बन नाचते हुए पहुंचे मंडप पर, पुलिस वाले घराती बने
publicuwatch24.com,दंतेवाड़ा। नक्सलियों के इलाके से एक अच्छी खबर आई है. वैलेंटाइन डे पर एक साथ 15 नक्सलियों ने एक मंडप पर शादी की है. सभी खौप के साये से निकल कर अपनी नई जीवन की शुरुआत की. इस खास पल में एसपी अभिषेक पल्लव बराती बने और पुलिस वाले घराती बने. धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ आत्मसर्पित 15 नक्सलियों की एक ही मंडप पर शादी हुई । इस समारोह में दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव खुद बराती बनकर खुशी में नाचते हुए शादी स्थल में पहुंचे. कारली हैलीपेड के करीब मंडप सजाया गया था. समर्पित सभी नक्सली अपने आका के डर…
महंत ने बालापीर धाम मे कबीर साहब के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए चौकन्ना घोड़ा की समाधि में पुष्पांजलि अर्पित की publicuwatch24.com,रायपुर। मानिकपुरी पनिका समाज बसना के तत्वावधान में कबीर दर्शन यात्रा बसना से प्रारंभ होकर पिथौरा तेन्दूकोना बागबाहरा महासमुन्द होते हुए प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट पहुंचा, जहॉ विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सहित ओमप्रकाश मानिकपुरी, मोती दास, सुमित दास, श्रवण मानिकपुरी,मनोज मानिकपुरी,उमेश दास महंत, प्रकाश मानिकपुरी आदि ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बालापीर धाम मे कबीर साहब के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए चौकन्ना घोड़ा…
मौसम में बदलाव मौसम वैज्ञानिक का कहना है अगले 5 दिनों में बारिश होने की संभावना,तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की
publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की संभावनाएं बन रही है. आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिक ने बारिश की संभावना जताई है. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में बारिश होने की संभावना है, और उसके बाद तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है । मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा बताया कि 15 के बाद से बादल छाने शुरू हो जाएंगे. 16 फरवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, उसके अगले दिन यानी 17 और 18 को छत्तीसगढ़ में हल्की…
छत्तीसगढ़ में 11 महीने से बंद स्कूल आज से खुल गए,फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने गाइडलाइन के अनुसार तमाम व्यवस्था की
publicuwatch24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 महीने से बंद स्कूल आज से खुल गए हैं. राजधानी के स्कूलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने गाइडलाइन के अनुसार तमाम व्यवस्था की गई. सुबह होने वाली प्रार्थना (प्रेयर) नहीं की गई. खेल का पीरियड भी नहीं किया गया. रायपुर के शांति नगर स्थित कन्या विद्यालय में छात्र पीने का पानी अपने साथ लेकर आए थे. कैंटीन भी बंद रही. स्कूल पूरे समय के बजाय 4 घंटे ही लगाई गई । मिठाई खिलाकर किया स्वागत पीजी उमाथे शांति नगर कन्या विद्यालय के लेक्चरर आलोक दीक्षित ने बताया कि बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के…
publicuwatch24.com,रायपुर। मैनपाट सरगुजिहा, भोजपुरी और तिब्बती संस्कृतियों का त्रिवेणी संगम है. यहां पहाड़, झरने, नदी, इमारती लकड़ी, वनौषधि पादप की समृद्धि ही नहीं बल्कि लोक कला और संस्कृति का गौरवशाली इतिहास है. यही कारण है कि विश्व पर्यटन के फलक पर मैनपाट पर्यटकों का पहली पसंद है. यह बात प्रदेश के गृह, धार्मिक न्यास एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के समापन पर कही. गृहमंत्री साहू ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महोत्सव आयोजन का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों एवं अपनी परम्पराओं को सहेजने के साथ युवाओं को अवगत कराना और समझाना भी…