Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
- धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा
- बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
Author: admin
मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला कोरबा के तत्वाधान में कोरोना वाॅरियर्स सम्मान समारोह 2021 का आयोजन किया
publicuwatch24.com,कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला कोरबा के तत्वाधान में कोरोना वाॅरियर्स सम्मान समारोह 2021 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया. राजस्व मंत्री ने कोरबा में कोरोना के फैलाव की प्रारम्भिक स्थिति को याद करते हुए कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में हमारे स्वास्थ्य योद्धाओं ने अद्वितीय योगदान दिया है, मैं अपनी दिल की गहराइयों से उनका सम्मान करता हूँ. मंत्री ने कोरोना काल में उत्कृष कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित…
नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी 18 दिन से ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के तहत सभी वार्डों में पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी 18 दिन से ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के तहत सभी वार्डों में पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं. महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर कहा कि अब तक 17 हज़ार 359 लोगों की समस्या का समाधान किया गया है. निगम के इतिहास में सबसे बड़ी तात्कालिक कार्रवाई है. सभापति ने कहा कि कार्यों में दलाली हो रही थी. जैसे मज़दूर कार्ड बनाने में कई महीनों घूमना पड़ता था. अब तात्कालिक समाधान हो रहा है. महापौर एजाज ढेबर ने कहा…
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकान ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. मरकान ने कहा कि बीजेपी चड्डी-पैंट (आरएसएस) वालों के इशारों पर चलती है, वो जैसा कहते हैं बीजेपी वैसा ही करती है. जबकि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है. मोहन मरकान ने यह बयान अंबिकापुर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए दिया है. पीसीसी चीफ व कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम रविवार को अंबिकापुर पहुंचे. जहां उन्होंने बन रहे कांग्रेस भवन में श्रमदान किया. जिसके बाद सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों से रूबरू हुए. पत्रकारों से चर्चा के दौरान मोहन मरकाम ने भाजपा पर जमकर निशाना…
राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरन्देश्वरी व सह प्रभारी व बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक ली रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरन्देश्वरी व सह प्रभारी व बिहार सरकार के
बुनियादी तौर पर और अधिक जनता से जुड़ना होगा- डी. पुरन्देश्वरी रायपुर POSTED ON SUNDAY, 14 FEBRUARY 2021 20:32 https://khabarworld24.com/sambhag/raipur/28370-article-2278″ data-title data-description data-media=””> https://khabarworld24.com/sambhag/raipur/28370-article-2278″ data-description=””> https://khabarworld24.com/sambhag/raipur/28370-article-2278″ data-description data-original-title=”Share On Google Plus”> https://khabarworld24.com/sambhag/raipur/28370-article-2278″ data-title data-description data-media data-original-title=”Share On LInkedin”> https://khabarworld24.com/sambhag/raipur/28370-article-2278″ data-description data-media data-original-title=”Share On Pinterest”> रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरन्देश्वरी व सह प्रभारी व बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी डी.…
publicuwatch24.com,राजनांदगांव । कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पीटेपानी में आज ‘मेरा पैड मेरा अधिकार’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘बिहान’ की महिलाओं के सैनेटेरी पैड उत्पाद युनिट का शुभारंभ किया। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में नाबार्ड के सहयोग से बिहान के गोदावरी स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर सैनेटरी पैड उत्पादन की यह पहल प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि महावारी के दौरान स्वच्छता बहुत जरूरी है। स्वच्छता के अभाव में कई तरह की बीमारियां हो जाती है। पैड वैज्ञानिक तरीके से जांच परख कर बनाया जाता है। अपने शरीर के स्वास्थ्य एवं देखरेख…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मैनपाट महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर, विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपाट को भी राम वनगमन पर्यटन परिपथ से जोड़ा गया publicuwatch24.com,अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 फरवरी को मैनपाट महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर यहां महोत्सव स्थल में लगाये गए विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने राम वनगमन पर्यटन परिपथ के स्टाल में सहसा श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के सुंदर वेशधारियों को देखकर रुके और प्रभु श्री राम की आरती उतारकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा तैयार राम वन गमन पर्यटन परिपथ पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ग्राम रीवां में चण्डी मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन, धान उपार्जन केंद्र चबूतरा निर्माण तथा साहू समाज भवन के शेड निर्माण का किया लोकार्पण
publicuwatch24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ग्राम रीवां में चण्डी मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन, धान उपार्जन केंद्र में चबूतरा निर्माण तथा साहू समाज भवन के शेड निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान रीवां में आयोजित मड़ई मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि राज्य की सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की हितैषी है। नगरीय क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरन्तर विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर उसे पूरा किया जा रहा है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में विगत दो साल के भीतर…
publicuwatch24.com,रायपुर। तुंहर सरकार तुंहर द्वार शिविर में आज जमकर हंगामा हो गया. राजीव नगर होलीक्रॉस स्कूल के पास भाजपा नेताओं ने हंगामा कर दिया. नारेबाजी करते हुए नेताओं ने कहा कि लोगों को पट्टा वितरण नहीं किया गया, इसलिए हम विरोध कर रहे हैं. इस दौरान मंच पर महापौर एजाज ढेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे मौजूद रहे । संजय श्रीवास्तव के नेतत्व में भाजपाई नेताओं ने शिविर में धरने पर बैठ गए. बीजेपी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हम पट्टा की मांग को लेकर समाधान शिविर में पहुंचे थे. वहां…
publicuwatch24.com,नई दिल्ली। राज्य के दक्षिणी आदिवासी बहुल क्षेत्र की एक बड़ी कुपोषित और गरीब आदिवासी परिवारों को विविध और पौष्टिक भोजन का पूरे वर्ष उत्पादन का अभ्यास कराया जाएगा. इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार और विश्व बैंक ने 10 करोड़ डॉलर की ऋण परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं । छत्तीसगढ़ समावेशी ग्रामीण और त्वरित कृषि विकास परियोजना- (चिराग) से छत्तीसगढ़ के आठ जिलों के लगभग एक हजार गांवों के एक लाख 80 हजार से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा. इस ऋण समझौते पर विश्व बैंक के वित्त निदेशक (भारत) जुनैद कमाल अहमद और…
कैबिनेट की बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने लिया बड़ा फैसला, मंगलवार से स्कूल-कॉलेजों का संचालन शुरू
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार से स्कूल खुलेंगे। स्कूल के अलावे कॉलेज भी मंगलवार से खुल जायेंगे। कैबिनेट की बैठक में स्कूल-कॉलेज खुलने की हरी झंडी दे दी गयी है। सोमवार तक स्कूल-कॉलेजों को खोलने के संदर्भ में स्कूल शिक्षा विभाग व उच्च शिक्षा विभाग गाइडलाइन जारी कर देगा, जिसके बाद मंगलवार से स्कूल-कॉलेजों का संचालन शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री निवास में चल रही कैबिनेट की बैठक में आज इस बात का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट की बैठक में 9वीं से 12वीं तक की स्कूलों को खोलने की इजाजत देने के साथ-साथ प्रदेश के स्कूलों को भी खोलने का फैसला…