Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
- धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा
- बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
Author: admin
मंत्री अमरजीत के बयान पर भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार, मंडी टैक्स पहले राज्य में 50 पैसे था, जिसे राज्य सरकार ने बढ़ाकर 2 रुपए किया. अब किसानों के हित की बात कर रहे
publicuwatch24.com, रायपुर। मंत्री अमरजीत के बयान पर भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार किया है. कहा कि कृषि सेस को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अलग से कोई भार नहीं है. पूरे देश के राज्यों में कृषि सेस लगा है. हर चीज का ठीकरा केंद्र पर फोड़ना क्या ये न्यायोचित है? दोहरी पॉलिसी अपनाकर छत्तीसगढ़ सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है. मंडी टैक्स पहले राज्य में 50 पैसे था, जिसे राज्य सरकार ने बढ़ाकर 2 रुपए किया. अब किसानों के हित की बात कर रहे हैं । मौसम खराब व धान की…
publicuwatch24.com,रायपुर। यदि आप मुंह बांध कर बोलेंगे की हंसो…पैर बांध कर कहेंगे की दौड़ो, ये कैसे होगा. एक तरफ बारदाना दे नहीं पा रहे. दूसरी तरफ पुराने बारदाने से धान आया, तो चावल भी पुराने बारदाने में जमा होगा. उसमें भी कंडीशन लगाएंगे तो कैसे चलेगा. उम्मीद है कि जल्दी परमिशन मिलेगी. यह बयान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने दिया. उन्होंने पुराने बारदाने में एफसीआई द्वारा चावल नहीं लेने पर अपनी प्रतिक्रिया दी । धान नुकसान होने पर समिति होंगे जिम्मेदार मंत्री अमरजीत भगत ने मौसम परिवर्तन की स्थिति में धान के रखरखाव को लेकर बड़ा बयान दिया.…
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। कवर्धा जिले के पांडातराई थाना अंतर्गत रूसे गांव के पास एक अंधे मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे के तालाब में कूद गई। ड्राइवर का ड्राइविंग पर से नियंत्रण नहीं था। कार का डोर न खुलने के कारण ड्राइवर की मौत हो गई। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि भगतपुर निवासी राजू चंद्रवंशी अपनी कार पर सवार होकर कवर्धा गया था। वहां से लौटते वक्त वह पांडातराई के रूसे गांव के पास ही पहुंचा था। कार की रफ्तार तेज थी। सड़क पर अचानक आए अंधे मोड़ के पहले वह कार की रफ्तार नियंत्रित नहीं कर…
publicuwatch24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली प्रवास के दौरान असम चुनाव की रणनीति बनाने संगठन के नेताओं से चर्चा की। संगठन के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें वहां के राजनीतिक और अन्य हालात की जानकारी दी। सीएम असम विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सीनियर आब्जर्वर बनाए जाने के बाद वे जीत के लिए जुटे हुए हैं। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर वे आज से असम के दौरे पर रहेंगे। असम में दो दिन रहने के बाद 19 फरवरी को लौटेंगे। मुख्यमंत्री असम चुनाव के राजनीतिक हालात को लेकर एआईसीसी के नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली पहुंच गए हैं।…
publicuwatch24.com,रायपुर। धोखाधड़ी केस में गिरफ्तार एक आरोपी अंडमान निकोबार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. मंगलवार शाम को अंडमान निकोबार पुलिस लालपुर स्थित रेस्ट हाउस में आरोपी को लेकर रुकी थी. कोविड टेस्ट के बाद रायपुर से रवाना होने वाली थी. तभी आरोपी पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद कर फरार हो गया. टिकरापारा पुलिस मामले में केस दर्ज कर लिया है । जानकारी के अनुसार, अंडमान निकोबार के उपनिरीक्षक मोहम्मद रफीक और प्रधान सिपाही अरविंद केरकेट्टा धारा 408 के मामले में रामकुमार साहू नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने बलौदाबाजार पहुंचे थे. स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी…
मौसम वैज्ञानिक ने मौसम की स्थिति को लेकर कहा- मौसम में बदलाव होने की वजह से प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने लगा है. मौसम वैज्ञानिक ने मौसम की स्थिति को लेकर कहा था कि प्रदेश में 17 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होगी. वहीं प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी बन रही है। मौसम वैज्ञानिक एच.पी चंद्रा ने बताया कि पश्चिम और दक्षिण से दो विपरित हवाओं के गुण का मिलन हो रहा है. इस वजह से बारिश की संभावना बन रही है. 17 और 18 को छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर खासकर उत्तरी भागों पर…
मंत्री रविंद्र चौबे ने पेट्रोल-डीजल की वृद्धि पर दिया बड़ा बयान-केंद्र सरकार लगातार कीमतों में वृद्धि करे और राज्य वैट घटाएं यह संभव नहीं
publicuwatch24.com, रायपुर। पेट्रोल-डीजल की दाम में बेहताशा वृद्धि पर मंत्री रविंद्र चौबे ने आज बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वैट कम कर पेट्रोल के दाम कम नहीं किए जाएंगे । केंद्र सरकार लगातार कीमतों में वृद्धि करे और राज्य वैट घटाएं यह संभव नहीं है. राज्यों को पहले ही राजस्व की प्राप्तियों में भारी नुकसान सहना पड़ रहा है. छत्तीसगढ़ में फिलहाल वैट के मामले में पुनर्विचार की संभावना नहीं है । मंत्री चौबे ने बताया कि राज्य सरकार ओपन बाजार में धान बेच सकती है. प्राइवेट सोसाइटी में धान पड़े रहने से सरकार…
मंत्री भगत के इस बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- छत्तीसगढ़ की संस्कृति शराब की संस्कृति नहीं,वह प्रभु राम गमन का मार्ग रहा है
publicuwatch24.com,अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट महोत्सव में शराब खोरी के मसले पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने बेतुका और विवादित बयान दिया है. मंत्री भगत ने कहा कि मैनपाट में लोग मनोरंजन करने आते है ना कि सत्यनारायण की कथा सुनने. इसलिए मनोरंजन के लिए सभी सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए । मैनपाट महोत्सव के दौरान अवैध बार खोलकर शराब की बिक्री की जा रही थी. जहां जमकर शराब छलकाया गया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. हालांकि बताया जा रहा है कि बाद में उसे बंद कर दिया गया. अब खुद मंत्री अमरजीत भगत…
करंट की चपेट में आने से एक तेंदुआ की मौत, वन विभाग की टीम, मामले की जांच में जुटी, एक आरोपी गिरफ्तार
publicuwatch24.com,कवर्धा। शिकारियों के लगाए करंट की चपेट में आने से एक तेंदुआ की मौत हो गई. घटना लोहारा रेंज के कौहा पानी जंगल की है. सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं लोहारा रेंज में शिकार की यह पहली घटना नहीं है. पहले भी बायसन व मवेशई की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है । डीएफओ दिलराज प्रभाकर के बताया कि घटना लोहरा वन परिक्षेत्र भटेला टोला क्षेत्र क्रमांक 3 की है. मादा तेंदुआ लगभग उम्र 3 साल की मौत हुई…
publicuwatch24.com,कोरिया। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के भाषण के दौरान हादसा हो गया. महंत इस हादसे में बाल-बाल बचे. मंच पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे. उन्हें भी कोई चोट नहीं आई । दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष महंत आज सिद्धबाबा मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ पहुंचे थे. जब वे मंच से भाषण शुरू किया तो तेज आंधी शुरू हो गई. इससे मंच उखड़ गया. इससे चारों तरफ भगदड़ मच गया. लेकिन राहत की बात है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुए ।