Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप एक जुलाई से अपने-अपने गांवों में रोका-छेका अभियान शुरू करें। साथ ही उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं को खुले में चराई के लिए छोड़ने के बजाय उन्हें गोठानों में भेजें, जहां चारे-पानी का प्रबंध किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों तथा पशुपालकों के नाम अपने संदेश में कहा है कि बरसात के दिनों में पशुओं में गलघोटू और एकटंगिया की बीमारी होती है। इससे बचाव के लिए अपने पशुओं को टीका जरूर लगवाएं। श्री बघेल ने कहा है…

Read More

publicuwatch24.com,कोरबा। परिजनों की सहमति से विवाह तय हुआ था, लेकिन बारात आने से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भागकर थाने पहुंच गई. ऐन बारात आने से पहले बेटी की इस हरकत से आहत पिता ने खुद का मुंडन कराने के साथ अपनी बेटी को त्यागने का फैसला सुना दिया. कोरबा निवासी निषाद परिवार (छद्म नाम) बेटी की शादी के लिए शिद्दत से तैयारी में जुटा था. पिता ने शादी में कोई कमी न रहे इसके लिए अपना मकान तक बेच डाला था. अग्रसेन भवन में शादी का कार्यक्रम भी शुरू हो गया, लेकिन बेटी का इरादा…

Read More

publicuwatch24.com,जगदलपुर। सिलगेर आंदोलन के बाद सारकेगुड़ा में 28 जून को बड़ा आंदोलन होने वाला है. पोस्टर जारी कर सारकेगुड़ा की बरसी पर विशाल जनसभा का ऐलान किया गया है. इसी बीच बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने अपना बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि जुलूस, रैली या जनसभा की अनुमति नहीं है. कोरोना नियमों का उल्लंघन और आयोजन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सारकेगुड़ा में 28 जून को बड़े आंदोलन की तैयारी दरअसल पिछले सप्ताह लगातार आस-पास इलाके के ग्रामीण आंदोलन के लिए सिलगेर पहुंच रहे हैं. अब तक लगभग 2 हजार से अधिक ग्रामीण पहुंच चुके…

Read More

publicuwatch24.com,सरगुजा। छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में हाथियों का आतंक जारी है. हफ्तों से डेरा जमाए हाथियों ने कल रात दर्जनों घरों को तबाह कर दिया. दर्जनों घर टूटने से ग्रामीण बेघर हो गए हैं. अब तक वन विभाग से किसी तरह की कोई मुआवाजा राशि नहीं मिली है. लोगों ने मदद की गुहार लगाई है. हाथियों ने 12 से ज्यादा घरों को तोड़ा दरअसल, सरगुजा के मैनपाट वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरडांड बस्ती में कल रात 9 हाथियों के दल ने हमला किया. दर्जनों घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वन विभाग ने पहले…

Read More

publicuwatch24.com,,बिलासपुर। जिले के सभी थान क्षेत्रों में नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान के तहत विभिन्न थानों में कार्रवाई की गई. थाना तारबाहर के पुराना बस स्टैंड स्थित कोयला हुक्का बार में नशीला हुक्का युवाओं को पीने को दिया जा रहा था, जिस पर देर रात छापामार कार्रवाई की गई. दबिश के दौरान कोयला हुक्का बार में 4 युवक हुक्का पीते हुए पाये गए. पुलिस ने सभी के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मैनेजर हर्ष कश्यप को गिरफ्तार कर लिया. सरकंडा पुलिस ने गांजा बेच रहे एक आरोपी को पकड़ा है.…

Read More

publicuwatch24.com,भिलाई। देश में इंजीनियरिंग का दौर वापस लाने और क्वालिटी एजुकेशन के लिए एक बार फिर कवायद शुरू हो गई है. इसके लिए ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन नई दिल्ली (AICTE) ने प्रोग्राम शुरू किया है. सभी तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रम के शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल कार्यक्रम चलाया गया था। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षकों को उच्च गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षित करने के नियम बनाये गए. जिसके राष्ट्रीय स्तर पर क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय समन्वय समिति का गठन किया गया है. जिसके अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षाविद् सह पूर्व कुलपति प्रोफेसर एच.…

Read More

publicuwatch24.com,राजनांदगांव। जिला पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. घुपसाल गांव के पास एक वाहन से 17 क्विंटल 60 किलो गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मौके से गांजा तस्कर फरार हैं. राजनांदगांव SP डी श्रवण के निर्देश पर कार्रवाई की गई है. फिलहाल पुलिस आऱोपियों की तलाश कर रही है। सड़क किनारे कीचड़ में फंसने से खुला राज दरअसल, एक गाड़ी सड़क किनारे कीचड़ में फंसी हुई थी. दुर्घटना होने की संभावना पर पुलिस को सूचना दी गई. गैंदाटोला थाना पुलिस की टीम रवाना हुई. घटना स्थल…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने धमधा- साजा क्षेत्र में स्थित निगम के गोदामों का धुंआधार दौरा किया. उन्होंने एक ही दिन में करंजा भिलाई, कोड़िया, धमधा और राखी-जोबा सहित चार बड़े गोदामों का निरीक्षण किया. वोरा सबसे पहले करंजा भिलाई के 10 एकड़ में स्थित 18 हजार एमटी क्षमता वाले गोदाम में पहुंचे, जहां नागरिक आपूर्ति निगम के 20695 एमटी स्कंध का भंडारण किया गया है. उन्होंने वहां वर्षा पूर्व फ्यूमिगेशन, साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ब्रांच मैनेजर सुशांत होनपारखे ने बताया कि गोदाम परिसर…

Read More

publicuwatch24.com,,भिलाई। दुर्ग के पं. रविशंकर स्टेडियम स्थित आजाद गैरेज के सामने रखी कार में अचानक सुबह करीब 4 बजे आग लग गई. जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई. मौके पर पहुंचकर टीम ने आग पर काबू पा लिया है. लेकिन आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि उसमें कोई सवार नहीं था। धूं-धूं कर जलने लगी कार जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह दुर्ग शहर के आजाद गैरेज के सामने रखी कार में भीषण आग लग गई. जिससे कार धूं-धूं कर जलने लगी. आग की लपटें और धुंआ…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। आन्‍ध्र प्रदेश में बन रहे पोलावरम बांध निर्माण से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के आदिवासियों की विस्थापित होने की खबर ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तक को विचलित कर दिया है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ का पक्ष जानने के लिए मुख्य सचिव के साथ सुकमा कलेक्टर को समन भेजा है. अधिकारियों को 29 जून को व्यक्तिगत तौर पर दिल्ली में कमीशन के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि पोलावरम बांध आंध्रप्रदेश की इंदिरा सागर अंतरराज्यीय परियोजना का हिस्सा है. पोलावरम बांध के बनने से सुकमा जिले के कोंटा सहित 9 गांव डूब…

Read More