Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
publicuwatch24.com,बिलासपुर। सिम्स डीन का अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी वाट्सएप प्रोफाइल बनाकर रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है. जब इसकी जानकारी डीन डॉ तृप्ति नागरिया को हुई तो उन्होंने सिटी कोतवाली में फर्जीवाड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। सिम्स डीन द्वारा कोतवाली पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है, कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 742845….. का उपयोग कर अवैधानिक रूप से उनकी फोटो लगा ली है. वह व्यक्ति वाट्सएप के माध्यम से उनके नाम से स्टाफ व परिचितों से रुपए व वाउचर आदि की मांग कर रहा है. पुलिस से उन्होंने ठगी करने…
मंदिरों के खुले कपाट: राजधानी में भक्तों के लिए मंदिरों को खोलने की मिली अनुमति, 22 बिंदुओं में पढ़िए आदेश
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में मंदिरों के कपाट खोलने की अनुमति दे दी गई है. मंदिरों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी किया है. मंदिर परिसर में केवल बिना लक्षण वाले व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा परिसर में केवल बिना लक्षण वाले व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति दी जाए फेस कवर/मास्क का उपयोग करने वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए कोविड-19 के निवारक उपायों के बारे…
‘लाल आतंक’ को छोड़ नक्सलियों ने चुना वैक्सीन: सरेंडर किए गए 19 माओवादियों ने लिया टीके का पहला डोज
publicuwatch24.com,दंतेवाड़ा। कोरोना वैक्सीनेशन के महाअभियान में तेजी आ रही है. ‘लाल आतंक’ को तौबा कर चुके नक्सली भी इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सरेंडर किए गए 19 नक्सलियों ने शुक्रवार को वैक्सीन लगवाया है. पुलिस ने ‘लोन वर्रटू-2’ अभियान के तहत जिला अस्पताल में सभी का पहला डोज लगावाया. पुलिस ने बीमार माओवादियों से अपील की है वो आत्मसर्पण करें. कोरोना का इलाज करवाएं. अपनी, अपने साथियों और ग्रामीणों की जान बचाएं। मुख्यधारा में लौट रहे नक्सली एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने यह जानकारी दी है कि नक्सल संगठन छोड़कर घर वापसी…
निजी स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, कहा- अब नहीं खुले तो हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे हजारों स्कूल
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रायवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से एक जुलाई से स्कूल खोलने की मांग की है. एसोसिएशन का कहना है कि अब अगर स्कूल नहीं खोले गए तो हमेशा के लिए हजारों स्कूल बंद हो जाएंगे। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि आज स्कूल खोलने के लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को प्लान सौंपा गया है, 1 जुलाई से स्कूल खोले जाने के लिए मुख्यमंत्री से दिशा-निर्देश देने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम होने की वजह से स्कूलों को खोलने की मांग…
जिला मुख्यालयों के पास विकसित होंगे प्रदर्शन-वन: CM भूपेश ने हर जिले में 10 एकड़ भूमि चिन्हांकित करने दिए निर्देश
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसको लेकर कुछ जिज्ञासाएं भी हैं. इस योजना के प्रावधान और फायदों की लोगों को जानकारी देने और उनकी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों के निकट प्रदर्शन-वन विकसित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को सभी जिला मुख्यालयों के आसपास कम से कम 10 एकड़ की शासकीय भूमि चिन्हांकित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रदर्शन-वनों के माध्यम से इस योजना के प्रावधानों और फायदों के बारे में लोग जानकर इसका अधिक…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: 26 से 30 जुलाई तक चलेगा सत्र, पांच बैठकों में रहेंगे ये मुद्दे
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है. विधानसभा का मानसून अगले महीने से शुरू होगा. यह सत्र 26 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा. इस मानसून सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी. विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है. यह सत्र हंगामेदार रहेगा। विधानसभा मानसून सत्र को लेकर विपक्ष ने तैयारी शुरू कर ली है. एक दिन पहले ही बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी. इस बैठक में कई मुद्दे तैयार कर लिए गए हैं. वहीं सत्ता पक्ष ने भी मानसून सत्र को…
publicuwatch24.com, महासमुंद। जिला पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 2 करोड़ 60 लाख के 13 क्विंटल गांजा जब्त की है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 20 (ख) एनडीपीएस की कार्रवाई की गई। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि गुरुवार रात को कोमाखान पुलिस राष्ट्रीय राज्य मार्ग 353 पर टेमरी नाका के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान ओड़िशा पासिंग की एक वाहन ओडी 02 यू 7795 आयशर ओड़िशा खरियार रोड़ से पहुंची, जिसमें गोभी भरा हुआ था.…
publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान में तेजी आई है. 24 जून को 4191 सेशन साइट में कोविड वैक्सीन की 2 लाख 10 हजार 34 डोज दी गई 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के एक लाख 58 हजार 191 युवाओं को पहली डोज दी गई, देश के कई राज्यों में जहां टीकाकरण अभियान कम हुआ है वहीं छत्तीसगढ़ में टीकाकरण में लगातार वृद्धि हो रही है. प्रदेश में 21 जून को 91 हजार 172, 22 जून को 1 लाख 9 हजार 353 और 23 जून को 1 लाख 58 हजार 472 लोगों को टीका लगाया गया है। मिशन…
panchayattantra24.com,नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले अभी भी 50 हजार के ऊपर बने हुए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 51667 नए मरीज सामने आए. जबकि 1329 मरीजों ने जान गंवा दी है. एक दिन में 64527 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 83 दिनों के निचले स्तर पर पहुंच गई है. फिलहाल कुल सक्रिय मामले 6,12,868 रह गए हैं. इससे पहले 1 अप्रैल को 6,10,929 सक्रिय मामले थे. गुरुवार को देश भर में 60.73 लाख लोगों को कोरोना के टीके लगाये गए. इसके…
publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकाल का दो वर्ष 29 जून को पूरा हो रहा है. इस अवसर पर सेवा समर्पण के ईमानदार प्रयास के दो वर्ष के तहत कांग्रेस प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया जाएगा. नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहरी क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों में श्रमदान किया जाएगा। प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वावधान में प्रदेश के समस्त जिलों…