Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
publicuwatch24.com,भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बालाजी नगर में सोमवार शाम करीब 7.30 बजे कक्षा 9वीं की छात्रा एम चांदनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बच्ची के इस कदम से परिजन स्तब्ध हैं. उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये क्या हो गया। घटना के वक्त उसके माता-पिता परिचित की तबीयत का पता लगाने के लिए बानबरद गए थे. परिजन के आने के बाद पुलिस ने फंदा काटकर शव नीचे उतारा. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। पुलिस को मौके से एक कॉपी मिली है. जिसके 50 पन्नों पर नाबालिग ने अंग्रेजी में आई…
publicuwatch24.com,बिलासपुर। सिरगिट्टी में पिता और पुत्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पुत्र 10वीं में सप्लीमेंट्री आया था. जिसे लेकर पिता ने डांट लगाई थी. इससे नाराज होकर उसने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. इसकी जानकारी होने पर उसकी बहन पड़ोसियों को बुलाने चली गई. इसी बीच पिता ने भी उसी साड़ी के फंदे में लटकर अपनी जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिरगिट्टी के आश्रय परिसर निवासी जी जय प्रकाश(44) आंध्रा स्कूल में कार्यालय सहायक थे. उनका बेटा जी निशांत(19) विशाखापत्तनम में रहकर पढ़ाई करता था. बीते साल लॉकडाउन के बाद…
publicuwatch24.com,रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर ट्वीट किया है. रमन सिंह ने ट्विटर पर पूछा कि आखिर सच कौन बोल रहा है, सीएम या स्वास्थ्य मंत्री? सरकार की अनुभवहीनता और आत्ममुग्धता का विरोध तो अब उन्हीं के ही मंत्री कर रहे हैं. गांवों में सरकारी अनुदान पर निजी अस्पताल खोलने के फैसले पर सरकार ही एकमत नहीं है, तो फिर इससे स्वास्थ्य क्षेत्र का भला कैसे होगा? गांवों में सरकारी अनुदान पर निजी अस्पताल खोलने के फैसले पर सरकार ही एकमत नहीं है तो फिर इससे स्वास्थ्य…
publicuwatch24.com,महासमुंद। जिले की सिघोडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वाहन चेकिंग के दौरान 235 किलो चांदी की ईंट जब्त की है. इसके साथ दो व्यक्ति को पकड़ा है. जब्त चांदी की कीमत एक करोड़ 76.05 लाख रुपए आंकी गई है। महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों व्यक्तियों को वाहन चेकिग के दौरान एन एच 53 पर रेहटीखोल के पास पकड़ा गया. दोनों ओड़िशा से भारी मात्रा में चांदी लेकर आगरा उत्तर प्रदेश जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी का नाम गौरव शल्या (22) व संजय खान (41) है. दोनों आगरा उत्तर प्रदेश…
publicuwatch24.com,बालोद। ब्लॉक मुख्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नया बस स्टैंड के समीप स्थित मनरेगा कार्यालय परिसर में लगे लगभग 80 फीट ऊंचे इंटरनेट टावर में चढ़े युवक को अचानक कुछ लोगों ने देखा. लोगों को गलतफहमी हो गई कि कोई व्यक्ति टावर पर चढ़ गया है. कुछ ही मिनटों में यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते वहां लोगो की भीड़ जुटने लगी। सूचना के बाद कुछ ही समय में थाना प्रभारी मनीष शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जब मनरेगा कार्यालय में जाकर पूछताछ की तो पता…
publicuwatch24.com,बालोद। बारात से लौटने के बाद गांव में दूल्हा और दुल्हन का स्वागत कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान पुलिस आ धमकी और दूल्हे को उठाकर ले गई. रस्में भी पूरी नहीं हो पाई. पुलिस की यह कार्रवाई देख रिश्तेदार भी कुछ समझ नहीं पाए. लड़की पक्ष के लोग तो हैरान रह गए. बाद में युवती द्वारा आरोप लगाए जाने की जानकारी दी गई। बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव का रहने वाले युवक 25 वर्षीय लिकेश साहू की शादी 25 जून से शुरू हुई. उस दिन पूरे रस्म रिवाज हुए और दूसरे दिन यानी 26…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मोहन मरकाम ने आज दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. इस खुशी में प्रदेश अध्यक्ष ने रायपुर स्थित कांग्रेस भवन में सुबह 7:45 बजे श्रमदान किया. वे दूधाधारी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया. इसके अलावा राजीव भवन में आयोजित वरिष्ठ कांग्रेसियों के कार्यक्रम में शामिल होंगे. राजीव भवन में एनएसयूआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का कहना है कि उनके कार्यकाल में संगठन में मजबूती आई है. पूरे 10 नगरी निकाय में उन्हीं को जीत मिली. ऐसा पहली बार हुआ, आने…
एक्शन मोड में खाकी: न्यायधानी पुलिस ने 10 जगहों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुंचे 86 गुनहगार
एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ की कार्रवाई publicuwatch24.com, बिलासपुर। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा है, जिसके तहत आज सट्टा/ जुआ के 50 से अधिक प्रकरण दर्ज़ किए गए, NDPS के 5, आबकारी के 15 से अधिक मामले दर्ज हुए. आदतन अपराधी और धोखाधड़ी के आरोपी भी गिरफ्तार किए गए. स्थाई वारंटी भी धरे गए हैं। इसी तरह एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सरकंडा से एक प्रकरण, थाना सकरी से एक प्रकरण, थाना तखतपुर से एक प्रकरण और थाना सिरगिट्टी से 2 प्रकरण कुल 5 प्रकरण…
publicuwatch24.com, गरियाबंद। मैनपुर थाना क्षेत्र के धवलपुर में 17 जून को फिरतु राम की संदिग्ध मौत का खुलासा हो गया है. उसका मितान ही उसका कातिल निकला. मैनपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव के ही चैनसिंह यादव और उसके छोटे भाई गणेश यादव को गिरफ्तार किया है. चैनसिंह पर फिरतु राम की हत्या करने और उसके छोटे भाई गणेश पर लाश को ठिकाने लगाने में सहयोग करने का आरोप है. पूछताछ में अपना आरोप स्वीकार करने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से…
खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
publicuwatch24.com,,बिलासपुर ।कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम कूपाबांधा के खेत में संदिग्ध अवस्था में लगभग 20 वर्षीय युवती की लाश मिली है. युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार युवती रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. जो देर रात तक वापस नही लौटी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी. इसी बीच आज सुबह उसकी लाश कुपाबांधा के पास मिली. मृतका की पहचान अनिता बैगा पिता दुकालू राम बैगा उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।…