Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
राज्य वन सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को IPS-IFS अवार्ड करने मंत्रालय में हुई डीपीसी, यूपीएसएस मेंबर हुए शामिल
यूपीएससी मेंबर एयर मार्शल अजीत भोसले बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे publicuwatch24.com,रायपुर। आईपीएस और आईएफएस अवार्ड को लेकर आज मंत्रालय में विभागीय पदोन्नति समिति(डीपीसी) की बैठक हुई. इस बैठक में यूपीएससी के मेंबर एयर मार्शल अजीत भोसले रायपुर आए हुए हैं. राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए हुई डीपीसी में यूपीएसएस मेंबर भोसले के साथ चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन, एसीएस होम सुब्रत साहू, डीजीपी डी एम अवस्थी शामिल हुए. वहीं आईएफएस के लिए हुई डीपीसी में यूपीएससी मेंबर के अलावा चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन, प्रिसिंपल सेक्रेटरी फारेस्ट मनोज पिंगुआ और पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी…
थम सकते हैं ट्रकों के पहिए: छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्टर्स ने मनाया ‘काला दिवस’, डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ खोला मोर्चा
publicuwatch24.com,रायपुर। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. आसमान छूते दामों को लेकर नेता से से लेकर अब आम जनता से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर मोर्चा खोल रहे हैं. इसी कड़ी में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टर्स ने भी ब्लैक डे मनाया. डीजल के बढ़ते दाम को कम करने की मांग की। छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्टर्स ने मनाया ‘काला दिवस’ रायपुर-बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के सचिव दीवाकर अवस्थी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के संघ से जुड़े परिवहनकर्ता अपने वाहनों में…
विष्णुदेव साय ने राज्य सरकार को चेताया, कहा- डेल्टा वेरिएंट खतरनाक, पुख्ता व्यवस्था नहीं किए तो छत्तीसगढ़ के हालात होंगे गंभीर…
publicuwatch24.com,रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यो में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीज पाए जाने पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने प्रदेश सरकार से इस दिशा में बजाय ज़ुबानी जमा-ख़र्च के ज़मीनी स्तर पर युद्धस्तर पर काम करने को कहा है. साय ने चेताया कि अभी से इस दिशा में प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के रोकथाम की पुख़्ता व्यवस्था नहीं की तो छत्तीसगढ़ के हालात गंभीर होंगे और उसके लिए सिर्फ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी राज्य सरकार ही ज़िम्मेदार होगी।…
तेंदुए को रौंद गई गाड़ी: छत्तीसगढ़ के इस जिले में अज्ञात वाहन ने तेंदुए को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
publicuwatch24.com,धमतरी। मगरलोड के उत्तर सिन्गपुर मोहन्दी वन परिक्षेत्र मे अज्ञात वाहन ने वन प्राणी मादा तेंदुए को टक्कर मार दी, जिससे तेंदुए की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वन विभाग अज्ञात वाहन की तलाश कर रहा है। तेंदुए की मौके पर ही मौत वन विभाग के मुताबिक रविवार की लगभग रात 8.30 बजे ब्लाक मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर पठार ग्राम पंचायत इलाके में हादसा हुआ है. किसी अज्ञात वाहन ने मगरलोड बेन्द्रचुवा मार्ग पर रोड पार कर रहे मादा तेंदुआ को टक्कर मारी है। घटना की सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र उत्तर सिंगपुर मोहदी के पठार सर्कल…
publicuwatch24.com,महासमुंद। छत्तीसगढ़ में करीब दो साल बीत जाने के बाद भी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. इससे नाराज चयनित अभ्यर्थी कई माध्यम से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. एक ऐसा की प्रयास राजनांदगाव के रहने वाले नंदकिशोर वर्मा ने किया है. वे चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ज्वाइनिंग देने की मांग को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले हैं. आज बसना पहुंचने पर नंदकिशोर का भव्य स्वागत किया गया. एक जुलाई को रायपुर धरना स्थल पर साइकिल यात्रा समाप्त होगी। प्रदेश में 14580 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराने नंदकिशोर वर्मा 1458…
publicuwatch24.com,रायपुर।राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 237.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 28 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिलें में सर्वाधिक 411.6 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 148.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 196.3 मिमी, सूरजपुर में 261.9 मिमी, बलरामपुर में…
कुल 90 लाख 54 हजार से अधिक डोज लगाई गई publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश में कल 27 जून को 1 लाख 89 हजार 756 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए राज्य में 4027 केंद्र बनाए गए थे। राज्य में अब तक 90 लाख 54 हजार 162 कुल डोज लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के 22 लाख 56 हजार 485 लोगों को प्रथम डोज, 63934 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 47 लाख 2 हजार 614 को पहली डोज और…
publicuwatch24.com,रायपुर। खाद्य, नगरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कल 29 जून को दोपहर 12 बजे सरगुजा कुटिर विधायक कॉलोनी पुरैना स्थित निवास कार्यालय में विभागीय काम-काज की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री अमरजीत भगत का खाद्य एवं संस्कृति मंत्री के रूप में दो साल का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। मंत्री श्री भगत विभागीय समीक्षा बैठक के बाद दोपहर एक बजे प्रेसकॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में खनिज साधन विभाग के कामकाज की समीक्षा की…
publicuwatch24.com,,रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में खनिज साधन विभाग के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, खनिज साधन विभाग के सचिव श्री अंबलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, उद्योग विभाग के संचालक श्री अनिल टुटेजा, खनिज साधन विभाग के संचालक श्री जय प्रकाश मौर्य उपस्थित थे।
publicuwatch24.com,रायपुर। गृह और लोक निर्माण मंत्री तथा महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 30 जून बुधवार को महासमुंद जिले की समीक्षा करेंगे। वे सवेरे 10 बजे रायपुर से कार से रवाना होंगे और 11 बजे सर्किट हाउस पहुचेंगे तथा आम जनता से भेंट करेंगे। मंत्री साहू दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभा गृह में पहले लोक निर्माण विभाग और गृह विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद अपरान्ह 3 बजे सभी विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे शाम 6 बजे महासमुंद से प्रस्थान कर राजधानी रायपुर…