Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। रायपुर शहर और प्रदेश में IPL 2021 के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई है. रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने निर्देशित किया था. इसके बाद कार्रवाई की गई है। SP के निर्देश पर थाना प्रभारियों ने अपने अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग और सूचना संकलन कर IPL क्रिकेट सट्टा खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित कर खाईवालों पर लगातार नजर रखीं जा रही…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। पुलिस ने बलात्कार के अपराधी आसाराम बापू के आश्रम के केयर टेकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हरीश कुमार सेन के पास से 1 देशी कट्टा और 1 जिंदा कारतूस बरामद की है. आसाराम बापू के आश्रम के इस केयर टेकर पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि पुलिस पिछले कुछ दिनों से नाइट चैकिंग अभियान चला रही है. इसी कड़ी में तेलीबांधा थाना पुलिस को ये सफलता मिली। अब क्या आश्रम की भी होगी जांच ? अब सवाल ये उठता है कि क्या पुलिस आसाराम बापू के रायपुर स्थित…

Read More

publicuwatch24.com,,गरियाबन्द। किसान महापंचायत शुरू होने से पहले गरियाबन्द में देवभोग के किसानों चक्का जाम कर दिया है. देवभोग झाखरपारा मार्ग में तेलनदी पुल पर परिवार सहित धरने पर बैठ लंबित 63 लाख के मुआवजे की मांग कर रहे है। देवभोग झाखरपारा मार्ग पर तेलनदी में 10 साल पहले एक बड़ा पुल निर्माण किया गया था. पुल के दोनों छोर में बसे ग्राम कुम्हडाई कला व कूम्हडई खुर्द के 28 किसानों के कुछ जमीन अधिग्रहित किया गया था. 3 साल पहले मुवावजे की पहली किश्त दे दी गई. लेकिन करीब 64 लाख का भुगतान आज भी बकाया है. किसानों बकाया…

Read More

टैगलाइन ‘आरडब्ल्यूए रहो तैयार, हर रविवार डेंगू पर वार’ publicuwatch24.com,नई दिल्ली। दिल्ली सरकार द्वारा डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे ’10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवार डेंगू पर वार‘ महाअभियान के तहत इस सप्ताह दिल्ली की सभी आरडब्लूए ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सभी आरडब्लूए ने 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से अपनी-अपनी सोसायटी में रहने वाले निवासियों के साथ अपने घरों और आसपास जमा साफ पानी की जांच की और उसे बदलकर डेंगू के खिलाफ हमला बोला. साथ ही आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने अपने परिचितों और दोस्तों को फोन कर दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। आदिवासी संस्कृति और परंपरा को समझने और बस्तर टूर पर निकले पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है. वे अब प्रदूषण से दूर एकांत और बस्तर की संस्कृति को करीब से देखने के लिए होम-स्टे बनाएं जा रहे है। 1 और 2 बैडरूम के बने इस होम-स्टे में पर्यटक न केवल नाइट स्पेंड कर सकते है, ब्लकि बस्तर के व्यंजनों का भी मजा ले सकते है. यहां पिछले दिनों एक विदेशी कपल फ्रांस से भी रूकने आया था. उन्हें भी होम-स्टे का ये कॉंसेप्ट खूब पसंद आया और उन्होंने आदिवासी व्यंजनों का भी मजा लिया। जिला प्रशासन से मिली…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। गुलाब चक्रवात रविवार को आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों पहुंच चूका है इसके बाद बाकी राज्यों में भी इसका असर देखा जा सकता है. गुलाब चक्रवात की वजह से छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. बस्तर संभाग में तेज बारिश होने के आसार जताएं जा रहे हैं. गुलाब चक्रवात का असर राज्य के हर जिले में देखने को मिलेगा. विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 12 घंटे में गुलाब चक्रवात कमजोर होकर अवदाब में बदल जाएगा. तूफान के प्रभाव से बस्तर संभाग में…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन में रायपुर के जय स्तंभ चौक में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, ट्रेड यूनियन समेत विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान मोदी सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन को लेकर धर्मराज महापात्रा ने कहा कि 10 महीने से किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं, लेकिन पीएम मोदी की सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रही. किसानों की जमीन हथियाने के लिए कारपोरेट खेती को आजादी दी गई. आवश्यक वस्तु अधिनियम की प्रक्रिया खत्म कर दी. देश की जनता के सामने खाद्यान्न का संकट…

Read More

publicuwatch24.com,बेमेतरा। प्रदेश के चिन्हांकित जिलों में 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कैंसर के संभावित रोगियों की जांच कर उन्हें चिन्हित किया जाएगा ताकि उनका समुचित उपचार किया जा सकेगा। ऐसे लोग जिनमें कैंसर के लक्षण और संदेह होने पर कैंसर विशेषज्ञ द्वारा नि:शुल्क जांच व इलाज हो सकता है। इस शिविर में मरीज अपनी जांच करा कर शंका को दूर कर सकते हैं। शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में संचालित दीर्घायु वार्ड में आगामी 2 अक्टूबर को समय सुबह 9 से 11 बजे तक किया जाएगा।…

Read More

आजीविका मिशन ने आशा को दी नई आशा publicuwatch24.com,रायपुर। कहते है जहां चाह, वहां राह। आशा के लिए भी यही बात ठीक बैठती है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली स्व-सहायता समूह की सदस्य आशा जायसवाल ने जीवन में कुछ करने और आगे बढ़ने का सपना लिए स्वरोजगार को अपनाया। अपनी मेहनत के बलबूते उन्होंने दुकान खोली और दुकान के माध्यम से होने वाली कमाई से स्वावलंबी बनीं। उनकी इस सफलता में आजीविका मिशन की भागीदारी भी रही। आजीविका मिशन की बदौलत ऐसी कई महिलाओं को आगे बढ़ने और पैरों में खड़ा होने का मौका मिला जो कल तक घर मे…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर नगर निगम क्षेत्र के दूसरे नियमित निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ आज रविवार को कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड मे किया गया।कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्रीमति उमा चन्द्रहास निर्मलकर ने की। बोरियाखुर्द के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में आयोजित निःशुल्क नियमित योगाभ्यास कक्षा के पहले दिन 150 से अधिक लोगो ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास में बच्चे, वयस्क, वृद्धजन, महिलाएं सहित सभी वर्ग के लोगो ने उत्त्साह दिखाया। इस अवसर पर आयोग के सचिव श्री एम.एल. पांडेय, योग प्रशिक्षकगण सहित योग आयोग के…

Read More