Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
कोरोना से मौत पर मुआवजा: कोविड 19 से मरने वालों के परिजनों को सहायता राशि देने कमेटी गठित, अतिरिक्त कलेक्टर गोपाल वर्मा समेत इनको मिली जिम्मेदारी
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर रायपुर द्वारा जारी परिपत्र में कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों को 50,000/- रूपये अनुदान सहायता प्रदान करने के लिए रायपुर जिले के लिs निम्नानुसार समिति का गठन किया गया है। इसमें रायपुर अतिरिक्त कलेक्टर गोपाल वर्मा को अध्यक्ष, रायपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सदस्य, विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग, जिला अस्पताल/मेडिकल कालेज को सदस्य और रेस्पिरेटरी मेडिसिन स्पेशलिस्ट या एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट या इंटेंसिव केयर स्पेशलिस्ट को जिम्मेदारी दी गई है। सदस्य उपरोक्त समिति भारत सरकार स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय तथा…
कांग्रेस नेता पर मामला दर्ज करने के विरोध में थाने पहुंचे कांग्रेसी. publicuwatch24.com,बिलासपुर। सिम्स में टेक्नीशियन से मारपीट के आरोपी कांग्रेस नेता पंकज सिंह की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है. अग्रिम जमानत आवेदन मिलने के बाद कोर्ट ने सिटी कोतवाली पुलिस से केस डायरी मंगाई थी. मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुषमा सावंत की कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें कि कांग्रेस नेता व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी पंकज सिंह पर 19 अगस्त की रात को सिम्स के टेक्नीशियन के साथ मारपीट करने का आरोप है. इस…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षय रोग (टीबी) की जांच व उपचार के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय मामलों की जांच में ऐसे क्षेत्र (जेल, खदान, शहरी झुग्गियां आदि) जो अधिक आबादी के संपर्क में रहते हैं, वहां टीबी की जांच की गई है। इसमें लगभग साढ़े छह हजार जांच में 189 टीबी के मरीज मिले हैं। इसके उपरांत…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के छोटे-बड़े उद्योगों को पिछले करीब तीन महीने से अलॉटेड लिंकेज कोयला सप्लाई नहीं किया जा रहा है. जिसके कारण अब कोयले की ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई है। वहीं दूसरी तरफ कोल इंडिया कोयला अधिक दाम पर बेचने के लिए ऑक्शन भी कर रहा है. लेकिन इसका सीधा असर सीमेंट सेक्टर, रोलिंग मिल, एल्यूमिनियम सेक्टर समेत तमाम सेक्टर्स पर हो रहा है, जिनके लिए कोयला उपयोगी है। इस उद्योग से जुड़े एक उद्योगपति ने बताया कि देश का करीब 90 से 92 प्रतिशत कोयला पॉवर सेक्टर को सप्लाई होता है. बाकी का 8-10 प्रतिशत कोयला ही…
राकेश टिकैत ने बीजेपी को बताया बीमारी, धान खरीदी पर की भूपेश सरकार की तारीफ, कहा- दूसरे राज्यों को भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर फसलों के दाम देना चाहिए
publicuwatch24.com,रायपुर। केन्द्र सरकार के तीनों कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले राकेश टिकैत ने एक बार फिर केन्द्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की जा रही धान खरीदी की उन्होंने तारीफ की है. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों को भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर किसानों को उनकी फसलों के दाम देना चाहिए. उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर छत्तीसगढ़ की सरकार से सहयोग भी मांगा है। किसान आंदोलन में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारी लड़ाई केंद्र के…
कोरोना में मृत लोगों के आत्मा की शांति के लिए श्रीमद् भागवत का आयोजन, पहले दिन निकाली गई शोभायात्रा …
publicuwatch24.com,रायपुर। वैश्विक महामारी कोरोना में मृत आत्माओं की शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए पितृपक्ष में श्रीमद् भागवत और ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है. इसका आयोजन लोक कल्याण एवं सद्भावना समिति द्वारा भनपुरी में किया जा रहा है. आज श्रीमद् भागवत का पहला दिन है. जहां शोभायात्रा के साथ इसकी शुरूआत हुई। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिवस पर 28 सितंबर को 501 महिला शक्ति के द्वारा छठवा तालाब भनपुरी से पाटीदार भवन, भनपुरी रायपुर तक 501 कलशों की यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रथ पर कथावाचक पंडित…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक और निजी मेडिकल कॉलेज को 150 सीटों में एमबीबीसी की पढ़ाई करने की Letter of intent ( LOI) मिल गई है. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग से निरीक्षण के बाद अनुमति मिलने की एक अहम प्रक्रिया पूरी हुई है. इसकी पुष्टि मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने की है। हालांकि इस प्रक्रिया के बाद एक और प्रक्रिया बची है, जिसमें संभवतः दो से तीन हफ्ते का वक्त लगता है, जिसके बाद अनुमति मिल जाती है. लेकिन एलओआई सबसे अहम है, इसके आधार पर अन्य प्रक्रिया आसान हो जाती है. बता दें कि इस मेडिकल कॉलेज…
छत्तीसगढ में किसानों के हक में काम हो रहा है पर आदिवासियों पर नहीं होना चाहिए अत्याचार- मेधा पाटकर
publicuwatch24.com,रायपुर। किसानों के संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर सोमवार को भारत बंद को लेकर छत्तीसगढ़ व रायपुर की जनता का भी अभूतपूर्व समर्थन मिला. जिसको लेकर किसानों ने जय स्तंभ चौक में प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में दिल्ली से किसान नेता डॉ. सुनीलम और सत्यवान भी पहुंचे हैं. जो छत्तीसगढ़ सरकार से किसान प्रदर्शन का सहयोग करने की मांग कर रहे हैं. किसानों का यह प्रदर्शन तीन केंद्रीय कृषि कानून बिल को लेकर है. किसानों ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया है. इसी बीच समाज सेविका मेधा पाटकर भी किसान आंदोलन में शामिल होने राजधानी रायपुर…
पुलिसकर्मियों के सामने महिला ने युवक को मारा थप्पड़, दो आरक्षकों को एसपी ने किया लाइन अटैच, जानिए क्या है मामला
publicuwatch24.com,भिलाई। भिलाई में महिला द्वारा एक व्यक्ति के साथ बदसलूकी और थप्पड़ मारने के मामले की जानकारी अपने आला-अधिकारियों तक न पहुंचाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने कड़ी कार्रवाई की है. मीणा ने भिलाई भट्टी थाना पेट्रोलिंग के 2 आरक्षक को लापरवाही बरतने के आरोप में लाईन अटैच कर दिया है। बता दें कि विगत दिनों भिलाई के सेक्टर 1 में धर्म-समुदाय के एक व्यक्ति के साथ एक महिला ने गालीगलौच करते हुए थप्पड़ मारा था. और उस समय भिलाई भट्टी पेट्रोलिंग के आरक्षक शफीक अहमद व संजय सोनी उपस्थित थे. इसके अलावा दोनों आरक्षकों ने, इस बात…
दिव्यांग छात्रावास रेप मामले में पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल, कहा – गृह मंत्री की बर्खास्तगी/इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं
publicuwatch24.com,रायपुर। जशपुर के दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में नाबालिग दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला अब धीरे-धीरे राजनीतिक रूप ले रहा है. विपक्ष के कई नेता बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं. वहीं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भी इस मामले पर वर्तमान सरकार पर तंज कसा है. उन्होने कहा है कि ‘ कलेक्टरों को हटाने से क्या होगा? गृह मंत्री की बर्खास्तगी/इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं। उन्होने ट्वीट कर कहा ‘माननीय मुख्यमंत्री जी (छत्तीसगढ़ कांग्रेस) कलेक्टरों को हटाने से क्या होगा? जशपुर कांड से आपकी यश पताका पूरे देश में फहरा रही…