Author: admin

ग्राम पंचायतों के तालाब गरीबों को मिलें publicuwatch24.com,रायपुर। कृषि, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि समाज के कमजोर तबके के लोगों की मदद करना शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी है। गोधन न्याय योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके क्रियान्वयन में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौठानों में महिला स्व सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए। ग्राम पंचायतों के तालाब शत् प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलना चाहिए। कृषि मंत्री श्री चौबे ने उक्त बातंे आज बिलासपुर स्थित मंथन सभाकक्ष में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने बुधवार को सीतापुर में लोक निर्माण विभाग के नवनिर्मित अनुविभागीय कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। यह भवन करीब 14 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। खाद्य मंत्री ने भवन के विभिन्न कक्षो का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा मंे पूर्ण किया जाए। खाद्य मंत्री भगत ने कहा कि सीतापुर क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाना है लेकिन इसमें गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें । वर्तमान में जो सड़कें खराब है या गड्ढे हो गए है उसकी भराई कर…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक्स लिमिटेड (नेफ्सकाब) के नवनियुक्त संचालक बैजनाथ चंद्राकर ने सहकारी बैंक एवं सहकारी समितियों के काम-काज को कम्प्यूटराईज करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा है कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ की सभी फसलों, उद्यानिकी फसलों की इनपुट सब्सिडी की राशि के साथ ही धान, कोदो-कुटकी, रागी आदि की उपार्जन राशि का भुगतान किसानों को ऑनलाईन दिया जा रहा है। इसको…

Read More

अगले शैक्षणिक सत्र से नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी की जाए विद्यार्थियों को मानसिक सलाह देने की व्यवस्था की जाए publicuwatch24.com, रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके की अध्यक्षता में आज राजभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में विश्वविद्यालय समन्वय समिति की 27वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल सहित समन्वय समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों को आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग के अनुसार काबिल बनाने और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम तैयार किये जाने आदि के संबंध में सार्थक चर्चा…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में बेमेतरा जिले के दिव्यांग काष्ठ शिल्पकार श्री दिलहरण सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कलिन्द्री सिन्हा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को काष्ठ पर हाथों से उकेर कर बनायी गई छत्तीसगढ़ के राजगीत की कलाकृति भेंट की। इसमें राजगीत के रचयिता डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा के हस्ताक्षर को भी उकेरा गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके कला-कौशल की सराहना करते हुए काष्ठ शिल्प के काम को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। कष्ठ शिल्प…

Read More

चार स्थानों में सर्व आदिवासी समाज के भवन के लिए 20-20 लाख रूपए की घोषणा publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में कांकेर जिले के पखांजूर, अंतागढ़ कोयलीबेड़ा क्षेत्र से आए नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए पखांजूर, अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इन क्षेत्रों में प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप और विधायक श्री अनूप नाग सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र से आए…

Read More

publicuwatch24.com,कोरबा। कोरबा वन मंडल में पेड़ों की अवैध कटाई लगातार मिल रही शिकायत पर वन अमले ने कार्रवाई की. जांजगीर पॉसिंग नंबर वाली टाटा सफारी को पकड़ा गया. वन विभाग की टीम को देख कर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. वाहन में लोड 14 गोला सागौन की लकड़ियों और वाहन को जब्त किया गया है। कोरबा वन मंडल के जंगल तस्करों के निशाने पर है. जंगलों में ड्यूटी निभाने वाले वन कर्मियों सहित वन प्रबंधन समिति व सुरक्षा से जुड़े लोगों की जहां उदासीनता अक्सर सामने आती है, वहीं इन दिनों वन कर्मियों के चुनाव का समय भी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। पर्यावरण सरंक्षण और कार्बन उत्सर्जन रोकने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर और बिलासपुर में छत्तीसगढ़ साइक्लिंग क्लब की ओर से सीआरएम 101 किलोमीटर साइक्लिंग इवेंट का आयोजन किया गया. रायपुर में 80 साइक्लिस्ट और बिलासपुर में 40 साइक्लिस्ट शामिल हुए। रायपुर में 101 किलोमीटर की साइक्लिंग यह रैली घड़ी चौक से शुरू होकर महासमुंद रोड पर शाने पंजाब ढाबा तक पहुंची, वहां से वापस घड़ी चौक तक लौटी. 101 किलोमीटर साइकिल चलाने के लिए साइकिलिस्टों को 6 घंटे का समय दिया गया था. इस दौरान छत्तीसगढ़ साइक्लिंग क्लब अध्यक्ष डॉक्टर आयंगर भार्गव मौजूद थे।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। आईसीएमआर और सीजीएमएससी के बीच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निवास कार्यालय पर एक एमओयू साइन हुआ है. 2 करोड़ की राशि से निर्मित होने वाली यह छत्तीसगढ़ मॉडल ग्रामीण स्वास्थ्य रिसर्च यूनिट बिल्डिंग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित होगी. तकरीबन 11 हजार वर्गफीट पर उसका निर्माण करेगा। एमओयू पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आने वाले समय में सिकलसेल, सुपेबेड़ा क्षेत्र की किडनी सम्बन्धी बीमारी व अन्य लुप्त बीमारियों के इलाज के लिए अनुसंधान के जरिए मदद मिलेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों का उपचार ठीक…

Read More

publicuwatch24.com,बीजापुर। नक्सलियों के प्रेशर आईईडी में विस्फोट से सीआरपीएफ 170 बटालियन के 2 जवान घायल हो गए. घायल दोनों जवानों बालकिशन और सनीदुल इस्लाम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. बटालियन के जवान रोड ओपनिंग पर निकले थे. इस दौरान मोदकपाल थानाक्षेत्र के हल्बापारा में घटना घटी. एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

Read More