Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
कर्म ही पूजाः स्वास्थ्यकर्मी उफनते नदी को पार कर जान जोखिम में डाल गांवों में पहुंच लगा रहे कोरोना वैक्सीन
publicuwatch24.com,छिंदवाड़ा। कोरोना वैक्सीनेशन का टारगेट हर हाल में पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम दिन रात मेहनत कर रही है । लगातार दूरस्थ अंचलों के गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दूरस्थ अंचलों में बसे उन गांवों में देखने को मिल रही है। कुछ ऐसा ही वाक्या छिंदवाड़ा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरईकला के ग्राम सांख में भी देखने को मिला। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीन लगाने के लिए उफनते नाले को पार करने का जोखिम उठाते नजर…
publicuwatch24.com,नारायणपुर। प्रचलित धारणा के विपरित आदिवासी अंचल के लोग भी विकास के पक्षधर हैं. इसका नजारा शुक्रवार को देखने को मिला, जब मढोनार के करीब ढाई-तीन सौ ग्रामीण छोटे डोंगर थाने पहुंचकर नक्सलियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया। बड़ी संख्या में पहुंचे आदिवासियों ने कहा कि गुरुवार को ग्राम मढोनार में पुलिया का निर्माण करा रहे सुपरवाइजर संदीप की नक्सलियों ने जहां हत्या कर दी, वहीं ग्रामीणों के साथ पिटाई की. थाने पहुंचे ग्रामीणों में महिलाएं भी थीं, जिनमें कई दुधमुंहों को लेकर पहुंची थीं. ग्रामीणों का कहना था कि सड़क और पुलिया बनने से उनके बच्चों को सुविधाएं…
publicuwatch24.com,रायगढ़। लैलूंगा में व्यवसायी मदन मित्तल और उनकी धर्मपत्नी अंजू मित्तल की हत्या के मामले में जांच में हो रही देरी के विरोध में अग्रवाल समाज रविवार को शाम 5 बजे काली पट्टी लगाकर मौन जुलूस निकालेगा. रैली नटवर स्कूल से शुरू होकर गांधी प्रतिमा चौक तक जाएगी। बता दें कि लैलूंगा में राइस मिल व्यापारी मदन मित्तल और उनकी पत्नी अंजू मित्तल की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी थी. घटना से स्तब्ध रायगढ़ अग्रवाल समाज ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाल कर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा…
publicuwatch24.com,कांकेर। कांकेर शहर से लगे गढ़िया पहाड़ में इन दिनों जन्नत सा नजारा देखने को मिल रहा है. प्रकृति की सुंदर वादियों में यहां से कांकेर शहर को अद्भुद नजारा देखा जा सकता है. जमीन से करीब 660 फीट ऊंचे इस गढ़िया पहाड़ से कुदरत के अनुपम दृश्य को देखने इन दिनों बड़ी संख्या में सैलानी आ रहे हैं। कहा जाता है कि गढ़िया पहाड़ पर करीब 700 साल पहले धर्मदेव कंड्रा नाम के एक राजा का किला हुआ करता था. राजा का महल जिस स्थान पर था, वहां एक विशाल ऊंचा पत्थर है. प्रतीत होता है कि उसमें…
नक्सलवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री की बैठक में सीएम बघेल के शामिल नहीं होने पर भाजपा नेताओं का सवाल, ‘क्या प्रदेश में खत्म हो गई नक्सल समस्या’
publicuwatch24.com,रायपुर। नक्सलवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शामिल नहीं होने पर भाजपा नेताओं ने तंज कसा है. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार पर नक्सलवाद को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप मढ़ा है, वहीं भाजपा सांसद सुनील सोनी ने सवाल किया है कि क्या प्रदेश में नक्सल समस्याएं खत्म हो गई हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री के बैठक में शामिल नहीं होने पर कहा कि नक्सलवाद को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार गंभीर नहीं है. बैठक में शामिल होने पर नक्सल गतिविधियों को कम करने में कैसे सहयोग मिले…
नक्सल समस्या पर मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा बयान, कहा- भाजपा काल में जहां नक्सली थे, आज वहां बह रही विकास की बयार…
publicuwatch24.com,रायपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के संदर्भ में लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात होती रहती. बीजेपी शासन काल में जहां नक्सली थे, आज वहां विकास की बयार बह रही है. अलग-अलग विकास कार्य हो रहे हैं. आधार कार्ड, राशन कार्ड, हेल्थ कार्ड से लेकर रोजगार जैसी सुविधाएं देने का कार्य हम कर रहे हैं. आज नक्सली सिमट गए हैं. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा नक्सल राज्यों की बैठक में शामिल ना होने के सवाल पर कही। महासमुंद के मचेवा में आयोजित चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन के लिए रवाना होने से…
publicuwatch24.com,रायगढ़। परसा कोल ब्लॉक के आवंटन में भूमि अधिग्रहण, फॉरेस्ट क्लियरेंस, इनवॉयरमेंट क्लियरेंस की निर्धारित प्रक्रिया को कोई उल्लंघन नहीं किया गया है. सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कंपनी ने ग्रमीणों के बीच जाकर फॉरेस्ट क्लियरेंस के लिए वन अधिकार कानून के तहत अनापत्ति प्राप्त की, इसके साथ पर्यावरण क्लियरेंस के लिए प्रत्येक जिले में एक-एक जनसुनवाई की। खनिज अफसरों के अनुसार, केंद्रीय कोल मंत्रालय द्वारा परसा कोल ब्लॉक छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी को 2 अगस्त 2006 को आवंटित किया गया था, जिसका माइन प्लान और माइन क्लोजर प्लान कोल मंत्रालय ने 19 मई 2014 को एप्रूव्ड…
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने बिलासपुर और रायपुर में लगभग 42 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से नई खेल सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें मुख्य रूप से फुटबाल, कबड्डी, तींरदाजी और एथलेटिक्स की अकादमी, दो खेल छात्रावास, एक तींरदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र और एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक एण्ड फील्ड शामिल हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास में…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने बेमेतरा जिले के प्रवास के दौरान उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान शाकंभरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल, अनुराग पटेल, दुखुवा पटेल एवं हरीलाल पटेल भी उपस्थित थे। बैठक में विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पटेल ने सभी योजनाओं का पूर्ण क्रियान्वयन करने एवं राशि को नियमानुसार व्यय कर किसानों को अधिक से अधिक लाभांवित करने के निर्देश दिए, साथ ही वर्तमान में संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों की सूची बनाकर अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्ति हेतु विभागीय अधिकारियों को मांग पत्र भेजने के…
मंत्री डॉ.डहरिया के हाथों दिव्यांग साहू दंपति को मिला एक लाख रुपए का चेक नगरीय प्रशासन मंत्री ने की खुशहाल जीवन की कामना
publicuwatch24.com,रायपुर। निःशक्तजन दंपति प्रदीप साहू और उनकी पत्नी श्रीमती सविता साहू को नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग में एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस दौरान मंत्री ने निःशक्तजन दंपति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाल जीवन की कामना की। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले साहू दंपति ने मंत्री के हाथों राशि मिलने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि शासन द्वारा निःशक्तजनों के लिए प्रोत्साहित करने चलाई जा रही योजना का लाभ उनके जीवन स्तर को भी प्रभावित करेगी। इस राशि से वे…