Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशांत शर्मा हुए सम्मानित

    June 27, 2026

    राम मंदिर चंदा विवाद पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, बोले— दोषी बचेंगे नहीं, आस्था पर सवाल उठाने वालों को जनता पहचानती है

    June 27, 2026

    टला बड़ा हादसा: तेज हवा-तूफान में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशांत शर्मा हुए सम्मानित
    • राम मंदिर चंदा विवाद पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, बोले— दोषी बचेंगे नहीं, आस्था पर सवाल उठाने वालों को जनता पहचानती है
    • टला बड़ा हादसा: तेज हवा-तूफान में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करें
    • नशा मुक्त भारत की दिशा में कानूनी जागरूकता का सशक्त अभियान : सूरजपुर में तीन दिवसीय नशा निषेध कार्यक्रम संपन्न
    • संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बोलेकृ प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर
    • नीट पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफ दे- मोहन मरकाम
    • बस्तर में लौट रही रौनक: मर्दापाल के साप्ताहिक हाट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का औचक दौरा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशांत शर्मा हुए सम्मानित

      June 27, 2026

      राम मंदिर चंदा विवाद पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, बोले— दोषी बचेंगे नहीं, आस्था पर सवाल उठाने वालों को जनता पहचानती है

      June 27, 2026

      टला बड़ा हादसा: तेज हवा-तूफान में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

      June 27, 2026

      प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करें

      June 27, 2026

      नशा मुक्त भारत की दिशा में कानूनी जागरूकता का सशक्त अभियान : सूरजपुर में तीन दिवसीय नशा निषेध कार्यक्रम संपन्न

      June 27, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » केजरीवाल सरकार का डेंगू विरोधी महा अभियान, दिल्ली की सभी RWA ने लिया हिस्सा
    दिल्ली

    केजरीवाल सरकार का डेंगू विरोधी महा अभियान, दिल्ली की सभी RWA ने लिया हिस्सा

    adminBy adminSeptember 27, 2021No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    टैगलाइन ‘आरडब्ल्यूए रहो तैयार, हर रविवार डेंगू पर वार’
     
    publicuwatch24.com,नई दिल्ली। दिल्ली सरकार द्वारा डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे ’10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवार डेंगू पर वार‘ महाअभियान के तहत इस सप्ताह दिल्ली की सभी आरडब्लूए ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सभी आरडब्लूए ने 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से अपनी-अपनी सोसायटी में रहने वाले निवासियों के साथ अपने घरों और आसपास जमा साफ पानी की जांच की और उसे बदलकर डेंगू के खिलाफ हमला बोला. साथ ही आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने अपने परिचितों और दोस्तों को फोन कर दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस महा अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया.
    शनिवार 25 सितंबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी आरडब्ल्यूए से अपील करते हुए कहा था कि सभी आरडब्ल्यूए अपनी सोसायटी को डेंगू से बचाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान ’10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ का पालन कराएं. हमें अपने घर और सोसायटी में चेकिंग करनी है कि कहीं साफ पानी इकट्ठा तो नहीं, अगर है तो उसे उड़ेल दें, बदल दें या उसमें पेट्रोल या तेल डाल दें. सीएम ने सभी आरडब्ल्यूए से अनुरोध करते हुए कहा कि आइए हम सब डेंगू को हराने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं. आइए, हम सब डेंगू को हराने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं.
    ‘आरडब्ल्यूए रहो तैयार, हर रविवार डेंगू पर वार‘
    दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे डेंगू के खिलाफ महा अभियान के इस सप्ताह की थीम दिल्ली के आरडब्ल्यूए रहे. सरकार ने इस थीम की टैग लाइन ‘आरडब्ल्यूए रहो तैयार, हर रविवार डेंगू पर वार‘ दिया.
    पिछले साल की तरह इस बार भी दिल्ली सरकार ने दिल्ली में डेंगू को खत्म करने के लिए ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ महा अभियान की शुरुआत की है. दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, विधायक और अधिकारी भी अभियान में हिस्सा लेकर हर रविवार को अपने-अपने घरों में जमा पानी की सफाई कर रहे हैं. साथ ही, दिल्ली में रह रहे सभी लोगों को विभिन्न माध्यमों के जरिए अभियान के साथ जुड़कर हर सप्ताह अपने घर के कूलर, गमलों आदि का पानी बदलने और आसपास जमा पानी की सफाई करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. हम सभी को मिलकर हर हाल में मच्छरों को पनपने से रोकना है. 10 हफ्तों तक हम सब को ऐसा करना है और डेंगू को हराना है.
    साफ पानी के अंदर पैदा होते हैं डेंगू के अंडे
    उल्लेखनीय है कि हर साल डेंगू के सबसे ज्यादा मामले 1 सितंबर से 15 नवंबर के बीच आते हैं. डेंगू का मच्छर केवल साफ पानी में पैदा होता है. साफ पानी के अंदर डेंगू के अंडे पैदा होते हैं और वो अंडे 8 से 10 दिन के अंदर मच्छर में बदल जाते हैं. अगर हम 8 दिन से पहले उस पानी को बदल दें और उस अंडे को नष्ट कर दें, तो मच्छर पैदा ही नहीं होंगे. यह मच्छर 200 मीटर से ज्यादा नहीं उड़ सकते. अगर आपके घर में डेंगू होता है, तो आप यह मानकर चलें कि मच्छर आसपास ही पैदा हुआ है. लिहाजा, डेंगू को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति को 10 हफ्तों तक केवल 10-10 मिनट देने की अपील की जा रही है. अगर हर दिल्ली वासी अपने घर और आसपास इकट्ठे साफ पानी की अच्छे से जांच कर लें और यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पड़ोसियों ने भी अपने घर में जांच कर ली है, तो डेंगू और चिकनगुनिया से सुरक्षित रह सकते हैं.
    डेंगू की रोकथाम के लिए तैयार दिल्ली सरकार
    दिल्ली सरकार डेंगू की रोकथाम के लिए पूरी तरह तैयार है. घर-घर पर अधिकारी डेंगू की जांच करने जा रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली सरकार 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान बड़े स्तर पर चला रही है. पिछले दो सालों में यह अभियान डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने में बेहद ही कारगर साबित हुआ है. परिणाम स्वरूप बीते 20 सितंबर 2021 तक दिल्ली में 87 केस पाए गए हैं, जबकि पिछले सालों में सितंबर महीने के दौरान डेंगू के 2020 में 188 केस, 2019 में 190 केस, 2018 में 374 केस, 2017 में 1103 केस, 2016 में 1300 केस और 2015 में 6775 पाए गए थे.
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    राजमिस्त्री, किसान और शिक्षक परिवारों के बेटे-बेटियों की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

    June 25, 2026

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुलाकात, स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार और खरीफ सीजन में खाद-बीज आपूर्ति पर बनी रणनीति

    June 25, 2026

    बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशांत शर्मा हुए सम्मानित

    By Publicuwatch AutherJune 27, 20265

    KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 26 जून को…

    राम मंदिर चंदा विवाद पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, बोले— दोषी बचेंगे नहीं, आस्था पर सवाल उठाने वालों को जनता पहचानती है

    June 27, 2026

    टला बड़ा हादसा: तेज हवा-तूफान में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

    June 27, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करें

    June 27, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशांत शर्मा हुए सम्मानित

    June 27, 2026

    राम मंदिर चंदा विवाद पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, बोले— दोषी बचेंगे नहीं, आस्था पर सवाल उठाने वालों को जनता पहचानती है

    June 27, 2026

    टला बड़ा हादसा: तेज हवा-तूफान में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

    June 27, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.