Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने हुक्का पार्लर पर कार्रवाई करने पर रायपुर पुलिस को बधाई दी. और ट्वीट कर लिखा – मुझे हर पल इस ऑपरेशन की लगातार रियल टाइम अपडेट दे रहे प्रशासन के समस्त प्रतिनिधियों एवं इस ऑपरेशन में अपना योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को साधुवाद एवं बधाई। बता दें कि कल सीएम भूपेश बघेल की मंशानुरूप रायपुर पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हुक्का पार्लर पर चेकिंग कर 4 पार्लर्स पर कोटपा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। जांच कार्यवाही जारी है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2022 में शामिल होने के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। प्रवेश की अंतिम सूची 15 नवम्बर 2021 तक निर्धारित की गई है। सचिव छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्रवेश संबंधी कोई भी तिथि नहीं बढ़ायी जाएगी। छात्र-छात्राएं अपने जिले में निर्धारित अध्ययन केन्द्रों से परीक्षा आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। हाई स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 14 वर्ष की आयु पूर्ण होना और कक्षा 12वीं में प्रवेश के लिए हाई…

Read More

publicuwatch24.com,नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की बढ़ती हरकतों के बीच होम मिनिस्टर अमित शाह केंद्र शासित प्रदेश के दौरे पर पहुंच गए हैं। वह बारिश और बर्फबारी के बीच श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरे, जहां अगवानी के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खुद मौजूद थे। जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के अलावा वह कई राजनीतिक मसलों पर भी बात करेंगे। आर्टिकल 370 हटने और जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद से यह पहला मौका है, जब अमित शाह पहुंचे हैं। कश्मीर पहुंचते ही अमित शाह बीते दिनों आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मी परवेज डार के घर पर पहुंचे…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अध्यक्षता में आज रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2021 की चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा सहित ज्यूरी के सदस्य शामिल हुए। चयनित महिला/संस्था को राज्योत्सव के अवसर पर मिनी माता सम्मान प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक…

Read More

publicuwatch24.com,दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री छ.ग. शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा विकास योजना अंतर्गत भू-जल संरक्षण हेतु अति महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उद्देश्य वर्षा जल का संचयन कर मृदा क्षरण की रोकथाम कर वन एवं वन्यजीवों हेतु जल की आपूर्ति तथा वनाचंल के ग्रामीणों हेतु निस्तार एवं कृषि कार्य हेतु जल उपलब्ध कराना है। भू-जल स्तर को प्रोत्साहन देने हेतु एवं दूरस्थ वनांचल एवं कृषि कार्य हेतु वर्षा के पानी पर निर्भर होना पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने एवं वनांचल के ग्रामीण आदिवासियों के आर्थिक उत्थान हेतु सुराजी योजना के तहत् नरवा विकास योजना तैयार किया गया है। जिससे क्षेत्र…

Read More

publicuwatch24.com,महासमुंद। जिले में मानसून पर निर्भर रहने वाले कृषकों की संख्या बहुत है, जिनके पास कृषि हेतु भूमि तो उपलब्ध है, किन्तु सिंचाई के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे कृषक अपने कृषि भूमि के निकट जल स्त्रोतों जैसे नदी, नाला उपलब्ध होने पर डीजल, केरोसिन पंप स्थापित कर सिंचाई के लिए जलापूर्ति करते हैं, या तो जलस्त्रोत उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में उन्हें पूरे साल बारिश का इंतजार करना पड़ता है। जिसके कारण किसानों के कृषि कार्य काफी प्रभावित होती है और बारिश नहीं होने पर किसानों के फसल बर्बाद हो जाता है। जिससे कृषक आर्थिक रूप से…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के मलैदा केम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 21 जवानों के फुड पायजनिंग से पीड़ित होने की जानकारी प्राप्त होते ही सभी जवानों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है। राजनांदगांव जिले के मलैदा कैम्प में आईटीबीपी व सीएएफ के 21 जवानों के फुड पायजनिंग से पीड़ित होने पर सभी का इलाज खैरागढ़ स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। सभी जवान खतरे से बाहर है।

Read More

publicuwatch24.com,सुकमा। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। जवानों ने नक्सलियों की ओर से लगाए गए एक हज़ार स्पाइक बरामद किए हैं। नक्सलियों ने स्पाइक को पचास गड्ढों में लगा रखा था। अरलमपल्ली इलाक़े में सर्चिंग के दौरान जवानों ने इसे बरामद किया है। CRPF 74वीं बटालियन और ज़िला बल के संयुक्त ऑपरेशन में स्पाइक्स को जब्त किया गया है। जवानों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों गड्ढों पर स्पाइक प्लांट कर रखा था।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 और 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के दौर पर रहेंगे. उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए भूपेश बघेल लखनऊ में पार्टी की बैठकों में शामिल होने के साथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. उत्तर प्रदेश के बाद भूपेश बघेल 27 को हिमाचल प्रदेश जाएंगे, जहां मंडी में होने वाले कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More

publicuwatch24.com,जशपुर। जशपुर जिले के बग़ीचा थाना क्षेत्र में दोस्त ने दोस्त की नाबालिग बहन के साथ कुकर्म कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने भी महज 3 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध जो तथ्य सामने आए हैं, पीड़िता 13 वर्षिय नाबालिग है। वहीं उसके बड़े भाई के दोस्त होने के नाते से नाबालिग पीड़िता भी आरोपी की जान पहचान थी। रात्रि में जब पीड़िता जब पढ़ाई कर रही थी, तभी आरोपी ने अपने मोबाइल से व्हाट्सएप्प पर पर नाबालिग पीड़िता को घर से बाहर निकलने को कहा, तथा घर के आंगन…

Read More