Author: admin

publicuwatch24.com,नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. हालांकि, आज पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,454 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल एक्टिव केस 1,78,831 है. वहीं, रिकवरी रेट वर्तमान में 98.15 प्रतिशत है, जोकि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ट्वीट कर जानकारी दी कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12,47,506 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 59,44,29,890 सैंपल टेस्ट…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों द्वारा लद्दाख में चीनी आक्रमणकारियों का अत्यंत शौयपूर्वक मुकाबला करते हुए शहादत का इतिहास रचा गया था। इसकी स्मृति में संपूर्ण भारतवर्ष में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Read More

publicuwatch24.com,जशपुर। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा सन्ना इलाके के भादू के पास घटित हुई है। बताया जा रहा है कि एक बाईक में सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनो युवक सामरी इलाके के निवासी है। कल दोनो सन्ना के सामर भड़िया गाँव आये थे। शाम को जब दोनो अपने घर सामरी की ओर लौट…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर।कोविड वैक्सीन के 100 करोड़ डोज़, पूरे होंगे Bharatiya Janta Party ने की खास तैयारी बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बताया कि इस दिन पार्टी के सांसद, विधायक और पदाधिकारी इससे जुड़े सेवा कार्य में जुड़ेंगे. देश में कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ डोज पूरे होने पर बीजेपी ने खास तैयारी की है. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बताया कि इस दिन पार्टी के सांसद, विधायक और पदाधिकारी इससे जुड़े सेवा कार्य में जुड़ेंगे. अरुण सिंह ने बताया कि जो भी जनप्रतिनिधि जहां पर रहेंगे वह उस जगह के वैक्सीनेशन सेंटर में जाएंगे और वैक्सीनेशन…

Read More

50 से 70 फीसदी तक सस्ती मिलेगी दवा publicuwatch24.com,अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को प्रदेश स्तरीय श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का मुख्यमंत्री कार्यालय रायपुर से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिवकुमार डहरिया, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अम्बिकापुर के मणिपुर में नगर निगम कॉम्पेक्स में श्री धन्वतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं वन औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तर में विभिन्न खेलो में रेंज टीमों की प्रतियोगिता लगातार आयोजित की जा रही है । इसके अंतर्गत रायपुर पुलिस ने माह अक्टूबर में वॉलीबॉल 11 एवम 12 अक्टूबर व कबड्डी प्रतियोगिता 16 एवम 17 अक्टूबर को सम्पन्न कराई है । राज्य स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ रेंज से रायपुरए बिलासपुरए दुर्गए बस्तरए सरगुजा पुलिस रेंजए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के उत्तरए दक्षिण व मध्य रेंज सहित पुलिस मुख्यालय रेंज ने भाग लिया है। पुरूष वर्ग में रायपुर रेंज विजेताए बस्तर रेंज उप विजेताए व महिला वर्ग में रायपुर रेंज विजेता एवं पुलिस…

Read More

सस्ती दरों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां publicuwatch24.com,उत्तर बस्तर कांकेर।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास स्थित अपने कार्यालय से कांकेर सहित राज्य भर के 169 शहरों के लिए धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया। श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर गुणवत्तायुक्त दवाईयां उपलब्ध होगीं। इन मेडिकल स्टोर में उपभोक्ताओं को दवाइंयों की एमआरपी पर न्यूनतम 50 प्रतिशत तक छूट का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अपने उद्धबोधन में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी लोगों को स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह की आज पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम को आगे ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में छात्रों को संगठित कर राष्ट्रीय आंदोलन की ओर मोड़ा और जनजागरण की अलख जगाई। राजनांदगांव में मिल मजदूरों को अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया और उनका हक दिलाया। उनकेे नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में बुनकर संगठित हुए और छत्तीसगढ़ बुनकर…

Read More

राज्य स्थापना के 21 वर्ष पूरा होने पर एक दिवसीय होगा कार्यक्रम publicuwatch24.com,महासमुन्द। 01 नवम्बर को राज्य स्थापना के 21 वर्ष पूरा होने पर जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में विभिन्न विभागों की विकास गतिविधियों और राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी लगायी जाएगी। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को एक दिवसीय राज्योत्सव की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने मंगलवार को रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में ‘हमर खून, बचाहीं जिंदगी’ अभियान के तहत अम्बिकापुर स्थित तकिया मजार शरीफ में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्त दान शिविर ऑल इण्डिया मुस्लिम फाउंडेशन एवं ओम सांई रक्तदान समिति द्वारा आयोजित की गई थी। मंत्री श्री भगत शिविर में अपना ब्लडप्रेशर जांच कराया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान शिविर में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले ने भी रक्तदान किया। इसके अलावा तकिया मजार शरिफ में आयोजित रक्तदान शिविर…

Read More