Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में हाथी-मानव द्वंद पर नियंत्रण के उद्देश्य से विभाग द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण अभियान के तहत 24 अक्टूबर को सूरजपुर वनमंडल के मोहनपुर में एक मादा हाथी का सफलतापूर्वक रेडियो कॉलर किया गया। रेडियो कॉलरिंग किए गए इस हाथी को ‘मैत्री‘ नाम दिया गया है। राज्य में इस दौरान विचरण कर रहे हाथियों की अनुमानित संख्या 291 है। इनमें सरगुजा वन वृत्त अंतर्गत 193, बिलासपुर वन वृत्त अंतर्गत 69, दुर्ग वन वृत्त अंतर्गत 22 और रायपुर वन वृत्त के अंतर्गत 07 हाथी शामिल है। गौरतलब…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘पेसा’ (PESA – Panchayatiraj Extension in Scheduled Areas) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियम बनाने का काम अंतिम चरण में है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस से पांच घंटे तक चली आज पांचवीं मैराथन बैठक में प्रदेश में ‘पेसा’ (पंचायत उपबंध – अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम, 1996) लागू करने के लिए नियमों को अंतिम रूप देकर सहमति एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए दो दिनों में संबंधित विभागों में भेजने के निर्देश दिए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। शोरूम पारेख गैलेरियम सेनेटरी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर निक्की नेताम को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी दर्शन पारेख ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह जेल रोड थाना देवेन्द्र नगर का निवासी एवं पारेख गेलेरियम (पारेख सेनेटरी स्टोर्स) के नाम से लालपुर थाना टिकरापारा में शोरूम है। दिनांक 16.10.2021 को रात्रि 8.30 बजे तक काम करके ताला लगाकर अन्य स्टाफ के साथ घर चले गया। दिनांक 18.10.2021 को प्रातः 10 बजे जब दुकान गया तो दुकान मे रखे सामान अस्त व्यस्त पड़ा था पीछे लोहे का शटर खुला था…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए नाइजीरिया की टीम सोमवार को रायपुर पहुंची. कलाकारों का स्वागत करने के लिए संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. आदिवासी नृत्य महोत्सव 28 अक्टूबर से शुरू होगा. मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से चर्चा में बताया कि आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन 28, 29 और 30 को किया जा रहा है. आज नाइजीरिया की टीम पहुंची है, मिस्टर जेम्स इनके लीडर है. हम स्वागत के लिए पहुंचे, ताकि मेहमान नवाजी में भी छत्तीसगढ़ का नाम हो. वहीं जशपुर की घटना को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि…

Read More

नाचा के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर होगा लाइव प्रसारण publicuwatch24.com,रायपुर। सात समुदर पार लोग भले चले जाएं अपनी मिट्टी की खुशबू उन्हें हमेशा बांधे रखती है। छत्तीसगढ़ की यही खुशबू छत्तीसगढ़ एनआरआई समुदाय-नाचा (उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन) पूरे विश्व में बिखरने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के 21वें स्थापना दिवस 01 नवंबर के अवसर पर नाचा द्वारा अमेरिका से वैश्विक स्तर पर एक भव्य वर्चुअल आयोजन किया जाएगा। इस वर्चुअल आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के उद्देश्यों को बताने के साथ यहां की संस्कृति, भाषा और साहित्य से देश-दुनिया का परिचय कराया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़िया समुदाय के…

Read More

गोबर से एक लाख दीये और 500 गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्तियां की तैयार publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश में दीपावली पर्व के अवसर पर घर-आंगन को सजाने और रौशनी से जगमग करने की तैयारी महिला समूहों ने कर ली है। दीपावली को ध्यान में रखते हुए कांकेर जिले में महिला स्व-सहायता समूहों ने गोबर से दीया, ओम, स्वास्तिक, शुभ-लाभ, गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्ति तथा अन्य सजावटी समान बनाये जा रहे हैं। विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के मॉडल गौठान डोंडे (हरनगढ़) में खरीदे गए गोबर से महिला समहों द्वारा 1 लाख से अधिक दीए और 500 गणेश और लक्ष्मी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। लखनऊ रवाना होने के ठीक पहले पत्रकारों से मुख्यमंत्री बघेल ने बात की. इस दौरान सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस नेताओं के बीच हुए धक्का-मुक्की मामले में कहा – कि ऐसी घटनाएँ रोकी जा सकती थीं। हालाँकि उन्होंने इस बात पर अप्रसन्नता ज़ाहिर की है कि, जो बातें पुनिया जी स्पष्ट कर चुके हैं उस पर बार बार सवाल उठा कर माहौल ख़राब किया जाता है। क्या है मामला ? दरअसल, ये मामला कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता सम्मलेन का है, जिसमें जशपुर में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल भाषण दे रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा…

Read More

publicuwatch24.com,कोरबा। मरीजों को सस्ती दरों पर गुणवत्ता युक्त दवाईयां उपलब्ध कराने की राज्य शासन की योजना लोगों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी लोगों विशेषकर गरीब और कमजोर माली हालत वाले बीमार लोगों को अच्छी दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना शुरू की है। कोरबा जिले में योजना के तहत सस्ती दवाई की छह दुकानें शुरू की गई है। दिन-प्रतिदिन इन दुकानों में जेनेरिक दवाईयों की बिक्री बढ़ती जा रही है। दुकानों में सस्ती दवाईयों के साथ-साथ सर्जिकल आइटम और हर्बल प्रोडक्ट भी रियायती दरों पर मिल रहे हैं।…

Read More

परिश्रमी महिलाएं लिख रही अपनी तकदीर publicuwatch24.com,राजनांदगांव। मानपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम कुम्हारी के गौठान के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कामयाबी की परवाज भरी है। शासन की सुराजी ग्राम योजना से उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन आये हैं और वे आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। समूह की महिलाएं मल्चिंग विधि से बरबट्टी, पपीता, करेले की खेती कर रही हैं, वहीं भिंडी, टमाटर एवं मक्के की खेती भी की जा रही है और स्प्रिंकलर से सिंचाई की जा रही है। उद्यानिकी फसलों की आधुनिक विधि का उपयोग करने का फायदा यह हुआ कि सब्जी के उत्पादन में…

Read More

31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री वल्लभ भाई पटेल के व्यक्त्वि और कृतित्व पर फोटो प्रदर्शनी और संगोष्ठी का होगा आयोजन publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर को भव्य समारोह में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश और विदेश के आदिवासी नर्तक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में 7 देशों के नर्तक दल सहित देश के 27 राज्यों तथा 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल शामिल हो रहे हैं।…

Read More