Author: admin

ई-मेगा लीगल सर्विस कैम्प में सौंपा गया नियुक्ति पत्र publicuwatch24.com,धमतरी। मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम बेन्द्राचुवा निवासी श्रीमती हेमलता कंवर को आज स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सहायक ग्रेड-3 पद के विरूद्ध अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित ई-मेगा लीगल कैम्प में श्रीमती कंवर को अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश पत्र प्रदान किया गया। उनके पति श्री चेतन प्रसाद कंवर, जो कि सहायक शिक्षक (एलबी) के तौर पर पदस्थ थे, की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में आने से हो गई थी। उन्होंने बताया कि यदि यह अनुकम्पा नहीं मिलती तो उनका पूरा परिवार आर्थिक बोझ…

Read More

publicuwatch24.com,धमतरी। राष्ट्रीय विधिक प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वावधान एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत ‘मेगा लीगल सर्विस कैम्प’ आयोजित किया गया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 10.30 बजे से आहूत इस शिविर में ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुधीर कुमार, कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा उपस्थित रहे। इससे पहले सुबह 10.30 बजे वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए बिलासपुर स्थित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरूप कुमार गोस्वामी के मुख्य आथित्य में ई-मेगा विधिक सेवा शिविर की शुरुवात की गई।…

Read More

publicuwatch24.com,रायगढ़। रायगढ़ शहर के जूटमिल इलाके में स्थित कालिंदी कुज के पास आज सुबह घर के बाहर खड़ी एक पिकअप में अचानक आग लगने से अफरा तफरी फैल गई। इस वाहन में आयल पेंट के अलावा अन्य सामान रखा हुआ था और देखते ही देखते आग ने पास के मकान के साथ साथ दो अन्य गाडिय़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की फायर बिग्रेड व जूटमिल पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंचकर आग पर भारी मशक्कत के बाद काबू पाया। स्थानीय पार्षद ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सबसे पहले घर…

Read More

publicuwatch24.com,महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बावजूद यहां के मूल निवासी एवं रहवासियों को विकास का वो लाभ नहीं मिल सका, जिनके वे असली हकदार थे। गिरता हुआ भू-जल स्तर, खेतीं में लागत की बढ़ोत्तरी, मवेशी के लिए चारा संकट, आदि ने स्थिति को और भयावह बना दिया। साल 2018 के अन्त माह में नई सरकार के गठन के बाद से यह छत्तीसगढ़ में विकास की ब्यार बही तो महासमुन्द भी इससे अछूता नहीं रहा। राज्य शासन की सुराजी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा अउ बाड़ी छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनी। नरवा (नाला), गरवा (पशु एवं गोठान), घुरवा (उर्वरक) एवं बाड़ी (बगीचा)…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वतंत्रता आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार करने में पत्रकारों की अहम भूमिका थी। चाहे गांधी जी हों, तिलक हों, पंडित मोतीलाल नेहरू हों या गणेश शंकर विद्यार्थी। इन्होंने देश की स्वातंत्र्य चेतना को पत्रकारिता के माध्यम से स्वर दिये। उनके दिये गये संस्कार न्यू मीडिया के लिए धरोहर की तरह हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी के रूप में उन्होंने पत्रकारिता की भूमिका स्थापित की। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में चौथे स्तंभ की प्रखर भूमिका में पत्रकारिता रही। आजादी के बाद किसानों, वनवासियों और श्रमिकों जैसे वंचित वर्गों…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। रायपुर शहर में दो धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से जनसामान्य को ब्रांडेड कंपनी की गुणवत्तायुक्त जेनरिक दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। गत 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों में धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही इन मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से अब गरीब एवं जरूरतमंद लोगो को सस्ती दवा मिलने से इसका फायदा मिलने लगा है। रायपुर शहर के निवासी श्री संतोष हियाल और शेख नवाज ने बताया कि उन्होंने आज सुभाष स्टेडियम स्थित धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से 70 रूपए में मिलने…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यों में मेट का काम करने वाली श्रीमती पुष्पा पटेल गांव को हरा-भरा बनाने के साथ ही महिलाओं को रोजगार के नए अवसरों से भी जोड़ रही हैं। धमतरी जिले के कुरुद विकासखण्ड के सिरसिदा गांव की पुष्पा महिला मेट के रूप में अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ ही स्वसहायता समूह की सक्रिय सदस्य के तौर पर लोगों को, खासतौर से महिलाओं को वृक्षारोपण से जोड़ने का भी काम कर रही हैं। उसकी कोशिशों से गांव में महानदी के किनारे पांच साल पहले पांच एकड़ में रोपे गए फलदार…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। भिलाई के सभी 55 यात्री आज उत्तराखंड से सुरक्षित लौट आये। इतने बड़े हादसे से निकलने के बाद की खुशी उनकी आँखों में स्पष्ट झलक रही थी। भरी हुई आँखों से उन्होंने बताया कि भूस्खलन के बाद का मंजर बहुत डरावना था। हमने हिम्मत नहीं हारी, अपनी सरकार पर भरोसा रखा। बहुत जल्दी डोगरा बटालियन की टीम पहुँची और हम सबको सुरक्षित पहुंचाया। कुछ किमी हमें पैदल चलना पड़ा। हमें राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि आप सभी आश्वस्त रहें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी पूरी घटना पर नजर रखे हुए हैं और आप सभी की सुरक्षा…

Read More

publicuwatch24.com,अंबिकापुर। जिले के लुण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम डकई में शासकीय स्कूलों में समय पर शिक्षकों के नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है। इस ग्राम में एक ही मैदान में प्राथमिक शाला और हाई स्कूल स्थित है। इन शालाओं का आलम यह है कि यहाँ बच्चे पहुंच कर मैदान में खेलते रहते है पर शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते। शिक्षकों के इस रवैये से पूरा गाँव परेशान है। जब इस बात की सूचना गाँव वालों ने वहां के सरपंच सीता नागेश को दी तब उन्होंने दो बार स्कूल का आकस्मिक निरिक्षण भी करवाया। निरिक्षण के दौरान शिक्षकों का देर…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। नृत्य वह संगम है। नृत्य वह सरगम है। जिसमें न सिर्फ सुर और ताल का लय समाया है, अपितु जीवन की वह सच्चाई भी समाई हुई है जो हमें अपने उत्साह और खुशियों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। नृत्य मुद्राओं, भाव-भंगिमाओं और भावनाओं, रूप-सौंदर्य के साथ खुशियों की वह अभिव्यक्ति भी है जो नृत्य करने वालों से लेकर इसे देखने वालों के अंतर्मन में उतरकर उन्हें इस तरह झूमने को मजबूर कर देता है कि शरीर का रोम-रोम ही नहीं सारे अंग झूम उठते हैं। छत्तीसगढ़ की भी अपनी अलग संस्कृति और पहचान है। सरगुजा…

Read More