Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। राजधनी के गौरव पथ जीई रोड़ में आज शाम एक ऑटो चालक की लापरवाही की वजह से 5 महिला सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। मामले में जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आज शाम एक ऑटो घडी चौक से तेलीबांधा जा रहा था तभी ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ा और चालक ने ऑटो को फुटपाथ में उतारा और अचानक साइक्लिंग ट्रैक के लोहे को दबाते हुए महिलाओं को ऑटो से गिरा दिया। इस हादसे में 5 सवारी महिलाएं घायल हो गई है। मौके पर पहुंची डायल 112 के आरक्षकों…
K.W.N.S.-रायगढ़। एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर मुखबिर लगाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में आज दिनांक 27.03.2022 के सुबह थाना प्रभारी सरिया उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ओड़िशा की ओर से मोटर सायकल के पीछे बोरी में शराब रखकर ग्राम बरपाली की ओर आ रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग पर ग्राम भ्रमण रवाना हुए थाने के प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। प्रधान…
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस कर्मचारी सुनील जांगड़े ने धोखाधड़ी के शिकार होने के बाद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसपी पारुल माथुर से शिकायत की है। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिसकर्मी सुनील जांगड़े ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सरकंडा थाना के डायल 112 में पदस्थ हैं। कुछ महीनों पहले वे बीमार हो गए थे। इस दौरान मुकेश जांगड़े नामक परिचित साथ मे आना-जाना करते थे। इस दौरान मुकेश जांगड़े नामक व्यक्ति ने उनके गाड़ी से उनका दस्तावेज चोरी कर उस दस्तावेज को मस्तूरी निवासी…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला महासमुंद के ग्राम बिरकोनी में आयोजित यादव समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल का यादव समाज द्वारा पारंपरिक कोढ़ी पट्टा पहनाकर और राउत डंडा भेंटकर तथा गजमाला से स्वागत किया गया। सम्मेलन में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक सर्वश्री द्वारकाधीश यादव और देवेन्द्र बहादुर सिंह सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रार्थना की है कि माता कर्मा सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है, धार्मिक आयोजन भी होते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार…
K.W.N.S.-जगदलपुर। जगदलपुर में इंद्रावती नदी में आज युवक की लाश मिली है। लाश करीब 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल मृत युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मामला जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को जिले के तामाकोनी गांव के कुछ लोग इंद्रावती नदी के किनारे गए थे। जिन्होंने नदी के किनारे पानी में लाश देखी। जिसकी सूचना सबसे पहले…
K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिले के मंदिर परिसर स्थित मेढका डोबरा स्थल में 351 नव युगलों ने मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, महिला बाल विकास अधिकारी श्री वरूण नागेश सहित पत्रकार, कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थ्ति थे।…
K.W.N.S.-सरगुजा। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को आबंटित परसा कोल ब्लॉक के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले दिए जाने वाले रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आज उदयपुर के ग्रामीण अंबिकापुर पहुंचे और राज्यपाल अनुसुइया उइके को ज्ञापन सौंपा और जल्द कोल खदान खुलवाने की मांग की है.साथ ही बाहरी लोगों के द्वारा आकर ग्रामीणों के बरगलाने की भी शिकायत की है। बता दें कि सूरजपुर जिले के प्रेमनगर तहसील और उदयपुर तहसील अंतर्गत राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को आबंटित परसा कोल ब्लॉक में शामिल ग्राम कमशा तारा, जनार्दनपुर, साल्ही हरिहरपुर, फतेपुर एवं घाटवरों में भूमि अधिग्रहण…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर, निर्देशक एवं अभिनेता क्षमानिधि मिश्रा का शनिवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कलाकार क्षमानिधि लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। आज ही उनका अंतिम संस्कार संस्कार महादेव घाट में किया गया। बता दें कि छालीवुड के कलाकारों ने बताया कि क्षमानिधि मिश्रा अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में फ़िल्म “मोर छंइहा भुइंया” से की थी। इस फिल्म में भी उन्होंने भूमिका निभाई थी, जिसके बाद से वे छालीवुड में लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचते चले गए। छालीवुड से बाहर…
K.W.N.S.-महासमुंद। महासमुंद के पुरा नगरी सिरपुर के पर्यटन विकास को निहारने, इसे प्रचारित करने साथ ही लोगों में साइकिलिंग से अच्छे स्वास्थ्य का संदेश देने शनिवार सुबह जिला प्रशासन की ओर से टूर डे सिरपुर का आयोजन किया गया। सुबह साढ़े सात बजे वन विभाग के सभागार में औपचारिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर ने साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। 40 किमी का सफर एक पड़ाव में ठहरने के बाद यात्री सुबह 10 बजे सिरपुर पहुंचे। यहां वे ऐतिहासिक धरोहरों को निहारेंगे। वही नेकर टी शर्ट और सिर पर हेलमेट लगाए अधिकारी फर्राटे से साइकिल दौड़ाते रहे। पीछे…