Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 31 मार्च को अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 13 करोड़ 62 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें एक मार्च से 28 मार्च तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 3.78 करोड़ रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 5.85 करोड़ और महिला समूहों को 3.99 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं । इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित हैं । बता दें कि प्रदेश में रोजाना चाकूबाजी, मारपीट जैसी कई घटनाएं सामने आ रही है।

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। हाथ में बिजली तार लपेटकर एक युवक ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़पार में एक युवक ने अपने हाथ में बिजली तार लपेटकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले मृतक ने परिजनों से विवाद कर घर के सामानों को तोड़फोड़ किया था।

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग l गोबर की महत्ता अब और ज्यादा क्षेत्रों में उपयोगिता के रूप में साबित करने के लिए मान्य रूप में स्वीकार्य किया जा रहा है। बीते दिनों राज्य बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोबर से तैयार सूटकेस में लेकर पहुंचे थे और आज मंगलवार को दुर्ग नगर निगम का बजट महापौर धीरज बाकलीवाल भी गोबर से बने हुए सूटकेस लेकर सदन पहुंचे l यह सदन में आकर्षण का केंद्र बना। गोबर में लक्ष्मी का वास होता है।मान्यता है कि गोबर से खुशहाली और समृद्धि आती है। दुर्ग निगम की बजट बैठक सुबह 11 बजे बीआईटी…

Read More

K.W.N.S.-नारायणपुर। नारायणपुर जिले के झारावाही के जंगल में आईईडी ब्लास्ट में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हो गए। जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने टारगेट में लेकर सीरियल आईईडी ब्लास्ट किया। एक जवान को आंख व दूसरे जवान को हाथ में चोट आई है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फोर्स के जवान इलाके की सघन सर्चिंग कर रहे हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि एंटी नक्सल ऑपरेशन की तहत जवान जंगल में लगातार गश्त कर रहे हैं। बस्तर के नक्सल प्रभावित जिलों में सभी संवेदनशील कैंपों से जवान…

Read More

K.W.N.S.-देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1259 नए केस सामने आए हैं और 35 लोगों की मौत हो गई. कल कोरोना के 1270 केस दर्ज किए गए थे और 31 लोगों की मौत हुई थी. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 1 हजार 705 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 15 हजार 378 हो गई है.…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार से कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। विद्यार्थी 2 साल बाद ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा दे रहे हैं। इसके पूर्व विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन के माध्यम से पदोन्नत किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 29 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक संचालित होंगी। आज से कक्षा 9वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। वही 30 मार्च से कक्षा 11वीं की परीक्षा भी शुरू होगी। आप बता दें कि परीक्षा का संचालन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा।

Read More

K.W.N.S.- भिलाई। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी लोग छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियर अपनी सास का इलाज करवार निजी कार से अपने घर लौट रहा था। इस दौरार कार में उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थी। रास्ते में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर इंजीनियर की…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। पेट्रोल डीजल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी का क्रम जारी है। बीते सात दिनों में ही राजधानी रायपुर में पेट्रोल 4.11 रुपये और डीजल 4.32 रुपये महंगा हो गया। रायपुर में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतों के बारे में बात करें तो पेट्रोल 106 रुपये 6 पैसे पहुंच गया है, जबकि डीजल 97.39 रुपये प्रति लीटर बिका। इससे पहले सोमवार 21 मार्च को पेट्रोल 101.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.33 रुपये प्रति लीटर बिका। साथ ही 28 मार्च सोमवार को राजधानी रायपुर में पेट्रोल 105.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.65 रुपये प्रति लीटर हो गया। पिछले…

Read More

K.W.N.S.-रायगढ़। जिला भाजपा में शहर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम पर BJP की ही 2 महिला कार्यकर्ताओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत प्रदेश संगठन से भी की गई है। मामला उजागर होने के बाद शहर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल कुछ दिन पहले BJP ने कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था। इसी दौरान कथित प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रण नहीं मिलने से नाराज एक महिला कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया में BJP के खिलाफ मामले को रखा था, जिसके बाद इस मामले को अनुशासनहीनता…

Read More