Author: admin

K.W.N.S.-बेमेतरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम सम्बलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्बलपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। सम्बलपुर में 50 लाख रुपए की लागत से लोधी समाज का सामुदायिक भवन बनेगा। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने की है. दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा जिले के सम्बलपुर में आयोजित अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में शामिल हुए । उन्होंने इस अवसर पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में उनके बलिदान को याद किया।

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। छत्तीसगढ़ कबीरधाम की ऐतिहासिक, पुरात्तविक, धार्मिक, पर्यटन और जन आस्था का केन्द्र के नाम से आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव वर्ष 2022 का जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बैगा-आदिवासियों की पारम्परिक लोक नृत्य के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। महोत्सव शुभारंभ से पहले प्राचीनतम मंदिर बाबा भोरमदेव शिव जी की प्रातः काल महाअभिषेक, एक हजार नामों से सहस्त्रार्चन,रूद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार आरती की गई। दूसरे पहर शायं काल में सहस्त्रधारा से महाभिषेक, श्रृंगार महाआरती-भस्म आरती, शिव सरोवर के सामने भगवान वरूण देव का पूजन, दीपदान, गंगा आरती की जाएगी। बाबा भोरमदेव शिव जी की विशेष आरती में कलेक्टर…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाने में मंगलवार को हुए दो आत्म समर्पण के बाद आज जमकर हुआ बवाल। भांसी और धुरली के ग्रामीणों ने भांसी थाने के सामने बुजुर्ग महिला के आत्मसमर्पण को फर्जी बताकर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने भांसी थाना प्रभारी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। साथ ही टीआई को भांसी से हटाने की मांग भी की। एक घंटे से अधिक समय तक दंतेवाड़ा से बैलाडीला जाने वाली सड़क पर जाम लगा रहा। भरी गर्मी के बीच लोग परेशान होते रहे। दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज राजधानी रायपुर पहुंचे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम संचार विभाग प्रमुख ने एयरपोर्ट में पुनिया का स्वागत किया. इस दौरान पुनिया ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कल खैरागढ़ जाएंगे. आज प्रदेश संगठन की समीक्षा बैठक लेंगे. पुनिया ने कहा कि मुख्य चुनाव के बाद अब तक तीन उपचुनाव हो चुके हैं तीनों में हम जीते हैं. उप चुनाव में भी हम भारी बहुमत से जीत रहे हैं. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बैठक होगी और विभिन्न मसलों पर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छ.ग. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी के पिता गोपालचंद्र गोस्वामी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उइके ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। सीएम बघेल ने भी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी के पिता गोपालचंद्र गोस्वामी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। बघेल ने मुख्य न्यायाधीश गोस्वामी से दूरभाष पर बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की…

Read More

K.W.N.S.-बेमेतरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा जिले के सम्बलपुर में आयोजित अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में शामिल हुए । उन्होंने इस अवसर पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में उनके बलिदान को याद किया।

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। बस्तर संभाग के शिक्षकों ने कार्य योजना बनाई है. और ऐलान किया है कि 3 अप्रैल को जगदलपुर के टाउन क्लब में CM का सम्मान करेंगे। इस दौरान पेंशन बहाली को लेकर आभार व्यक्त करेंगे। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने कल कहा था कि एक फैसले से जीवन किस तरह बदलता है, वह मुझे पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से देखने को मिल रहा है। पुरानी पेंशन बहाली से एक ओर जहां सेवानिवृत्ति के बाद शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों का जीवन बिना किसी चिंता के बीतेगा, वहीं उनके परिवार को भी आर्थिक सम्बल मिलेगा। बघेल ने कहा कि…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। संभागायुक्त महादेव कांवरे आज औचक निरीक्षण के लिए धमधा ब्लाक में पहुंचे। यहां उन्होंने तहसील कार्यालय के अलावा रजिस्ट्री कार्यालय, जलजीवन मिशन के कार्यों और गौठानों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील में उन्होंने सभी पंजीकृत प्रकरणों का निरीक्षण किया और तहसील कार्यालय आये लोगों से बातचीत भी की। केस पेंडिंग रखे जाने की शिकायत पर उन्होंने नायब तहसीलदार कार्यालय धमधा के सहायक ग्रेड 3 श्री बीएल सिन्हा को निलंबित करने के निर्देश दिये। एक केस फरवरी 2021 से अब तक पेंडिंग था। संभागायुक्त ने हर सप्ताह पेशी रखकर इसे जल्द निपटाने के निर्देश…

Read More

K.W.N.S.-नई दिल्ली। भारत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई है. नतीजतन बीते 24 घंटे में देशभर में 1233 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यही वजह है कि पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों में दो फीसदी की कमी दर्ज की गई है. वहीं इसी के साथ अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 14,704 पहुंच गई। सरकारी आंकडों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 31 लोगों की जान गई. अब तक कोरोना से 521,101 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में 1800 से ज्यादा मरीज कोरोना…

Read More

K.W.N.S.-बस्तर। आपने बॉलीवुड की मशहूर फिल्म बजरंगी भाईजान तो देखी होगी जिसमें सलमान खान बजरंगबली के भक्त रहते हैं. आज हम आपको छत्तीसगढ़ के बस्तर के बजरंगी भाईजान से मिलवाने जा रहे हैं जो बॉलीवुड मूवी के पहले से ही बजरंगबली के भक्त बनकर उनकी पूजा पाठ करते आ रहे हैं. लगभग 65 साल उम्र के बजरंगी भाईजान कादर खान कोतवाली परिसर में स्थित बजरंगबली मंदिर में सुबह शाम सफाई के साथ भगवान बजरंगबली की पूजा और आरती करते हैं. इसके बाद वे मस्जिद और दरगाह में जाकर पूजा पाठ करने के बाद नमाज अदा करते हैं. उनका कहना…

Read More