Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-रायगढ़। तमनार के पालीघाट में डीजल टैंकर में आग लगने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लगी है. वही ड्राइवर और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई है. पुलिस ने बताया कि डीजल भरा ट्रक रायगढ़ से तमनार जा रहा था. वाहन में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. इस घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन है. पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात सुव्यवस्थित कराने में लगे हुए है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र, जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी रखने केंद्र से साझा आग्रह का अनुरोध
K.W.N.S.-रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा जून 2022 के बाद से राज्यों को जीएसटी क्षति पूर्ति की राशि न देने के निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से केंद्र के इस निर्णय से राज्यों को होने वाली हानियों पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उड़ीसा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, हैदराबाद, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और दिल्ली जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजा है। इस पत्र में श्री बघेल ने 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से केंद्र सरकार से क्षतिपूर्ति…
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र के शेगांव में आयोजित ओबीसी समाज अधिकार सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना साहब पटोले, महाराष्ट्र की महिला कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर, ओबीसी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबन राव जी तायवाड़े उपस्थित रहे।
K.W.N.S.-कोटा। रतनपुर के लालपुर पोड़ी के पास रमचंदा के जंगल में एक तालाब के पास प्लास्टिक की थैली में सोमवार को मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण ने तालाब के पास देखा कि प्लास्टिक की थैली से पैर का पंजा बाहर दिख रहा है। जिसकी सूचना ग्रामीण ने रतनपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और गोताखोरों की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी की हत्या कर शव को छिपाने प्लास्टिक की थैली में बांधकर तालाब में फेंका…
बिल पेश: अब पुलिस को मिलेगा विशेष अधिकार, रखा जाएगा अपराधी का हर रिकॉर्ड, क्या है आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक?
K.W.N.S.-केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने आज लोकसभा में क्रिमिनल प्रोसीजर (आइडेंटिफिकेशन) बिल 2022 पेश किया. इसका मकसद दोषियों, अपराधियों और हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान से जुड़ा हर रिकॉर्ड रखना है. अगर ये बिल संसद से पास हो जाता है और कानून बन जाता है तो ये दोषियों की पहचान से जुड़ा मौजूदा कानून द आइडेंटिफिकेशन ऑफ प्रिजनर्स एक्ट 1920 को निरस्त कर देगा। कानून था तो नए की जरूरत क्यों? इसका जवाब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने संसद में दिया. उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान वाला मौजूदा कानून 1920…
K.W.N.S.-रायपुर। बटनदार चाकू से हमला कर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अमित कुमार राय ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 12.03.22 को सारखी मोड़ अभनपुर में सड़क (रोड) निर्माणाधीन का ढलाई कार्य की देख रेख हेतु खडा था कि करीबन 12ः15 बजे एक स्कुटी में तीन अज्ञात व्यक्ति आये और निर्माणाधीन रोड में घुसा दिये। प्रार्थी द्वारा मना करने के बाद भी अपने स्कुटी को घुसा दिये एवं तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर तीनों व्यक्तियों ने प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच करते हुए पास…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय के लिए रायपुर के पंडरी हाट में क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 29 मार्च से 7 अप्रैल तक चलने वाले इस दस दिवसीय मेले में छत्तीसगढ़ के साथ ही कई राज्यों के ग्रामीण समुदायों द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री और प्रदर्शन किया जाएगा। मेला में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के फूड स्टॉल में लोग स्थानीय व्यजंनों का लुत्फ उठा सकेंगे। मेलास्थल में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। ‘बिहान’ के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं द्वारा…
भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने की जरूरत : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
K.W.N.S.-रायपुर।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी रायपुर के कृष्णा नगर स्थित कर्मा धाम में आयोजित जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है। उन्होंने भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करने का आव्हान कार्यक्रम में किया। मुख्यमंत्री ने इसके पहले कर्मा धाम में भक्त माता कर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने…
K.W.N.S.-नई दिल्ली। हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब आपको हवाई यात्रा करने में और आसानी होगी. दरअसल, इंडिगो (IndiGo) एयरलाइन 27 मार्च यानी आज से देश के प्रमुख शहरों के लिए 100 घरेलू उड़ाने शुरू कर रहा है. इंडिगो ने इसकी जानकारी दी है. इससे पहले इंडिगो ने अपने एक बयान में कहा कि गर्मियों के लिए तैयार यात्रा कार्यक्रम के तहत वह 27 मार्च से 20 मार्गों पर उड़ानें शुरू करेगी. इतना ही नहीं, कंपनी 6 अन्य हवाई मार्गों पर अपनी फ्लाइट्स दोबारा शुरू करेगी. इसके अलावा इंडिगो ने प्रयागराज और लखनऊ, के बीच रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम…
K.W.N.S.-रायगढ़। धरमजयगढ़ में आवेदिका सरस्वती यादव पति विजय यादव उम्र 28 वर्ष सा. खलबोरा एवं अन्य महिलाओं हस्ताक्षरित शिकायत पत्र जांच के लिये प्राप्त हुआ । जांच पर आवेदिका एवं गांव के लोगों से पूछताछ करने पर पाया गया कि वर्ष 2021 माह अगस्त-नवम्बर में गांव का धनसिंह अगरिया पिता बलदेव अगरिया के द्वारा धरमजयगढ़ की शाखा से लोन दिलवाने के नाम से आवेदिका एवं गांव के अन्य महिलाओं से लोन दिलवाने के नाम से फार्म भरवाकर लोन पास कराया। जिसमें दोनो फाइनेंस बैंक से 30,000-30,000 कुल 60,000/- रूपये स्वीकृत होने पर धनसिंह अगरिया के द्वारा 60,000 रूपये लोन…