Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सक्ती में क्षेत्रवासियों को 226 करोड़ 26 लाख 90 हजार रुपए के 30 विभिन्न कार्यों की सौगात दी। इनमें 13 करोड़ 67 लाख 80 हजार रुपए 11 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और 212 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के 19 कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सक्ती में जिन कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें 10.79 करोड़ की लागत से निर्मित 4 सड़कों, 2.53 करोड़ रुपए की लागत से मरकामगोढी से खुशउडेरा अमलीडीह पहुंच मार्ग, 2.22 करोड़ रूपए की लगात से ग्राम…
K.W.N.S.-रायपुर। बीएड-डीएड संघ ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है.कला संकाय में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे. जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को राज्यभर के डीएड-बीएड किए हजारों बेरोजगार लोग अपनी मांगों को लेकर बूढ़ा तालाब धार्मिक स्थल पर प्रदर्शन करेंगे। बीएड डीएड संघ के प्रदेश अध्यक्ष दाउद खान ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि, कांग्रेस चुनाव के पहले घोषणा किया था कि प्रदेश में 60, हज़ार शिक्षकों की भर्ती करेंगे. 2019 में 14,580 शिक्षकों के लिए भर्ती निकाली गई, जिसमें अभी तक महज़ 40-50 पर्सेंट की भर्ती ही करा पाए हैं और…
K.W.N.S.-बिलासपुर। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से बिलासपुर के लिये रवाना हुई एक यात्री बस क्रमांक सीजी 10 एएस 4483 आज सुबह 4 बजे उमरिया के घोघरी घाट पर मनु ढाबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 20 यात्री घायल हो गए। 108 की मदद से उमरिया जिला अस्पताल में घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उमरिया कोतवाली के थाना प्रभारी सुदेश मरावी के अनुसार घायल लोगों में भूमिका पिता मनीष साहू (4वर्ष), नीतू पति मनीष साहू कवर्धा, तुलसी पिता दिलीप कुमार, बनिता पिता बसंत राय बिलासपुर, सुजीत पिता दयाशंकर शुक्ल प्रयागराज, जीवन पिता मंगनी पटेल छत्तीसगढ़,…
K.W.N.S.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आरटीओ विभाग के उड़नदस्ता टीम ने बिना परमिट के चल रही यात्री बस को पकड़ा है। 56 सीटर एसी मदन बस सर्विस पटना से कोरबा चल रही थी। आरटीओ विभाग ने बस संचालक के खिलाफ एक लाख चार हजार का जुर्माना किया है। बताया जा रहा है कि ये बस लंबे समय से बिना परमिट के चल रही थी। बता दें कि उड़नदस्ता की टीम ने कोरबा में कई कार्रवाई की है। जिले में और भी बस बिना परमिट की चलने की शिकायत मिली है।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में नाचा के जनक व लोक कलाकारों को संगठित कर छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत को विश्वपटल पर स्थापित करने वाले दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर उन्हें नमन किया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कला के ऐसे सच्चे साधक के सम्मान व नाचा कला को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ‘दाऊ दुलार सिंह मंदराजी सम्मान’ भी दिया जाता है।
K.W.N.S.-रायपुर/बिलासपुर। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की पांचवीं कड़ी में में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित किया। बिलासपुर के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर एक के छात्र श्रीधर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहला सवाल किया। श्रीधर ने पूछा कि मैं परीक्षा संबंधी तनाव को कैसे दूर कर सकता हूं। अगर मुझे उम्मीद से कम अंक मिले तो क्या होगा? अगर मेरा ग्रेड अच्छा नहीं आया तो मैं परिवार की निराशा से कैसे उबर पाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल की सुबह 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली…
K.W.N.S.-रायपुर। 31 मार्च तक राजिस्ट्री कराने पर कलेक्टर गाइड लाइन में मिलने वाली 40 प्रतिशत छूट का लाभ लेने देर रात तक रायपुर पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ उमड़ी रही। 31 मार्च को एक ही दिन में 8 सौ 9 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए टोकन लिया। जिसके कारण लोगों को अपनी बारी के लिए 5 से 6 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। एक ही दिन में ही पंजीयन कार्यालय को लगभग 10 करोड़ रुपए का राजस्व मिला। अधिकारियों ने बताया की इस बार हर साल की अपेक्षा रिकार्ड तोड़ राजस्व हासिल किया है। 31 मार्च…
K.W.N.S.-कोटा। अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गुरूवार की बताई जा रही है। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के खैरा चपोरा मेन रोड में हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चौकीदारी का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार, बरभाटा निवासी रंजीत सिंह टेकाम उम्र 70 वर्ष को खैरा चपोरा मेन रोड में अज्ञात वाहन ने बीते कल अपने चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो…
K.W.N.S.-बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में किसान के पैरावट में आग लग गई। घटना में पैरा जलकर राख हो गया। सूचना पर डायल 112 स्टाफ और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिर पानी का छिंड़काव कर आग पर काबू पाया गया। इस घटना से किसान को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने चकरभाठा पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चकरभाठा बस्ती के रहने वाले सुनील कुमार कौशिक पिता राम कुमार कौशिक (25) खेती किसानी का काम करते हैं। उसका आवास पारा स्कूल के…
K.W.N.S.-रायगढ़। पार्षद संजना शर्मा की मौत मामले में पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतज़ार है, हालाँकि संजना के कमरे से मिले एक पत्र मिला है जिसके आधार पर पुलिस ने एक फर्जी वेब पोर्टल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। वेब पोर्टल संचालक को लेकर उस पत्र में लिखा गया था कि उसके समाचारों से वह परेशान है। पत्र में यह लिखा गया है – तथाकथित पत्रकार अमित पांडेय द्वारा हमेशा मेरे विरुद्ध झुके बेबुनियाद आरोप व संदेहों के आधार पर समाचार अपने वेब पोर्टल व फ़ेसबुक आदि में लिखा जाता है जिसे पढ़कर मुझे दुख होता है तथा…