Author: admin

K.W.N.S.-धमतरी। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने कोविड 19 से मृत कुरूद विकासखण्ड के नौ व्यक्तियों के परिजनों को 50-50 हजार रूपए के हिसाब से कुल चार लाख 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया है। इनमें ग्राम धौराभाठा की चमारीन बाई साहू की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक जनक राम साहू को 50 हजार रूपए राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किया गया है। इसी तरह ग्राम कपालफोड़ी के डिगेश्वर साहू की कोविड 19 से मृत्यु होने पर आवेदक कुलेश्वरी साहू, किसुन राम की मृत्यु होने पर आवेदक कांति बाई, ग्राम सौंगा की बीसो बाई साहू…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सर्व आदिवासी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचा है। बस्तर से पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चर्चा कर रहे हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के साथ पहुंचे आदिवासी नेता समाज से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि हाल ही में विधानसभा में पेश किए गए दो जांच आयोग की रिपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं। मंगलवार को खत्म हुए विधानसभा के बजट सत्र में सरकार ने ताड़मेटला और एडसमेटा न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सदन…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। पिछले दिनों यूपी विधानसभा चुनाव में एक पुरानी कहावत चरितार्थ हुई जिसमें छाछ से मक्खन को बना लिया, लेकिन घी बनाने से कांग्रेसी चूक गए। इसके पीछे कारणों पर नजर डाले तो साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि चुनाव के पहले ही दौर में प्रियंका गांधी ने कैंपेन शुरू कर लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे ने पूरे यूपी में तहलका मचा दिया था। महिलाओं की भीड़ कांग्रेस के समर्थन में उमड़ पड़ी थी। यूपी में आम कांग्रेसजनों की शिकायत आलाकमान के पास लगातार पहुंच रही है। कुछ हारे हुए उम्मीदवार पैसों के लेनदेन की…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके के दो दिवसीय सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर संभागायुक्त जी. आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, कलेक्टर संजीव कुमार उपस्थित थे। तत्पश्चात अतिथि गृह पहुंचने पर राज्यपाल उइके ने अधिकारियों से सरगुजा संभाग की विभिन्न गतिविधियों व विकासमूलक कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा भी की। इस दौरान संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक सिंह, जनजातीय समाज के प्रतिनिधि उदय पंडों, अनूप टेकाम उपस्थित थे।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा (हात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत कराए गए कार्यों में सामग्री मद के भुगतान और प्रशासकीय व्यय के लिए भारत सरकार द्वारा 405 करोड़ दस लाख 89 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान मनरेगा कार्यों में सामग्री मद के भुगतान के लिए 290 करोड़ 65 लाख 37 हजार रूपए तथा वेतन-भत्तों एवं प्रशासकीय खर्चों की पूर्ति के लिए 114 करोड़ 45 लाख 52 हजार रूपए की राशि छत्तीसगढ़ के लिए जारी करने की स्वीकृति दी है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। महिला से 28 हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में की गई है. अपने शिकायत में प्रार्थियां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने धोखाधडी कर क्रेडिट कार्ड से 28434/- रुपये निकाल लिये है. कायत के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। महिला के मुताबिक आरोपी ने खुद को एक्सिस बैंक पदाधिकारी बताया। और कहा कि आपको क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना होगा नही तो आपके कार्ड की वैद्यता समाप्त हो जायेगी। झांसा में आकर महिला ने एप्स डाउनलोड किया। और खाते…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा आज रायपुर पहुंची. एयरपोर्ट पर संघटन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया. नेटा डिसूजा महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगी. इसके अलावा वे 2023 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाएंगी. नेटा डिसूजा ने रायपुर पहुंचते ही कहा कि महंगाई को लेकर वे जल्द बड़ा आंदोलन करने वाली है. इसके लिए उन्होंने बैठक में रणनीति तय करने की बात कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है. छत्तीसगढ़ दौरे पर आई हूं, कांग्रेस एक परिवार है, इसीलिए परिवार…

Read More

K.W.N.S.-सुकमा। नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में एक साथ 28 CRPF जवानों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। मामले में कमांडेंट राजेश यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार CRPF की 150 वीं बटालियन के C कंपनी के जवान बीमार हुए हैं। बताया जा रहा है कि भोजन करने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी के बाद सभी जवानों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ जवानों को छुटी दे दी गई वहीं 12 जवानों को फिल्ड…

Read More

publicuwatch24.com-रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छग स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक आज 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और कवर्धा से है और 23 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

Read More

तिरुवंतपुरम। कोरोना काल के दौरान लगी पाबंदियों में केरल सरकार ने दो सालों में नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब 350 करोड़ की कमाई की। इसमें अकेले मास्क न पहनने वालों से 214 करोड़ रुपए वसूले। दो सालों में प्रदेश सरकार ने 45000 लाख से ज्यादा जुर्माना लगाया। केरल राज्य के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना नियमों के उल्लंघन पर सरकार ने 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसमें से 214 करोड़ रुपये सिर्फ मास्क न पहनने वालों से वसूले गए। इन दो सालों में 45,000 लाख से ज्यादा जुर्माने लगाए गए। (2011 की जनगणना के अनुसार राज्य…

Read More