Author: admin

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह तिथि भगवान विष्णु को प्रिय होती है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। साल में कुल 24 एकादशी तिथि पड़ती है। ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल 26 मई को अपरा एकादशी व्रत रखा जाएगा। अपरा एकादशी के दिन इस व्रत कथा को जरूर पढ़ना चाहिए।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट फेरी है। मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का असर रहेगा। प्रदेश में आज भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड भी चल सकता है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम-रात को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम 40°C और न्यूनतम तापमान 28°C…

Read More

सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस बार 30 मई 2022, सोमवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या है। इसी दिन शनिदेव जी का भी जन्म हुआ था। इस साल इस दिन वट सावित्री पूजा भी है। इसके अलावा सोमवती अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग व सुकर्मा योग भी बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ऐसा संयोग करीब 30 साल बाद बन रहा है। सोमवती अमावस्या के दिन पितृदोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय-1. पितृ तर्पण व पिंडदान- सोमवती अमावस्या के दिन ही पितरों को जल देने से उन्हें तृप्ति मिलती है…

Read More

नवीन श्रीवास्तव-जगदलपुर। आज से ठीक 9 साल पहले बस्तर के झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पुलिस के जवानों समेत 32 लोग शहीद हो गए थे। शहीदों को सम्मान देने के लिए आज के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर के लालबाग मैदान में उपस्थित थे। झीरम घाटी में शहीद 32 लोगों की यादों को आम लोगों के दिलों में सदैव जिंदा रखने के लिए जगदलपुर के लागबाग मैदान में झीरम घाटी शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इस मेमोरियल को आम जनता के नाम लोकार्पित किया। मुख्यमंत्री ने…

Read More

रायपुर। झीरम श्रद्धांजलि दिवस 25 मई के अवसर पर मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों, सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान सहित मंत्रालय परिसर में संचालित हो रहे भारतीय स्टेट बैंक और डाकघर के कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर नक्सली हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों, सुरक्षा बल के जवानों सहित अन्य नागरिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य को शांति के टापू के रूप में विकसित करने की शपथ भी ली।मंत्रालयीन कर्मियों ने 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं नक्सल हिंसा में…

Read More

नवीन श्रीवास्तव-जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नानगुर ग्राम पंचायत में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑक्सीजन, लाइफ सपोर्ट सिस्टम सहित सर्वसुविधायुक्त वातानुकूलित एम्बुलेंस की सौगात दी। उन्होंने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना किया।गौतलब है जिला प्रशासन ने यह एम्बुलेंस जिला खनिज संस्थान न्यास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर को भेंट किया है, जिसका उपयोग गम्भीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज और विधायक रेखचन्द जैन भी उपस्थित थे।

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बड़े किलेपाल में लगे हाट बाजार में जब पहुँचे तो वहां चूड़ी बिंदी की दुकान लगाने वाले बसंत राय ने आवाज लगाकर मुख्यमंत्री को रोक लिया..बसंत ने आवाज दी…कका , काकी के लिए बिंदी लेते जाइये। इतना सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा दिए और रुककर अपनी धर्मपत्नी के लिए बिंदी ,मेहंदी , खरीदे।

Read More

दन्तेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दन्तेवाड़ा जिले में 97 करोड़ 29 लाख के कुल 307 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर लोकसभा दीपक बैज , दन्तेवाड़ा विधायक देवती महेन्द्र कर्मा, ,मुख्य सचिव अमिताभ जैन मौजूद थे।दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी का दर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें ग्यारह किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई और इस तरह से दंतेवाड़ा की डेनेक्स की बहनों का नाम विश्व रिकार्ड में दर्ज हो गया। इससे पहले नर्मदा मैया को मंदसौर में 8 किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई गई थी। डेनेक्स की 300 महिलाओं ने केवल…

Read More

रायपुर। ग्लेजिंग यूनिट के माध्यम से आर्थिक आय बढ़ाने और अपने हुनर को निखारकर बाजार तक पहुंचने की दिशा में दंतेवाड़ा जिले के कुम्हारों को बड़ी मदद मिलेगी। यह बात कुम्हाररास में ग्लेजिंग यूनिट के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। उन्होंने पूरे परिसर का अवलोकन किया। यहां ग्लेजिंग यूनिट के लिए स्थापित की गई मशीनों को देखा और यहां कुम्हारों द्वारा उत्पादित किये गये उत्पादों का डिस्प्ले भी देखा। कुम्हारों ने उन्हें अपने हाथों से बनी गजराज की प्रतिमा भी भेंट की। चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोककला में बड़ी संभावनाएं हैं और इनके…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारत को बोलने की अनुमति देने वाली संस्थाओं पर “व्यवस्थित हमला” हो रहा है। उन्होंने कहा कि बातचीत को बाधित किए जाने के कारण ‘‘सरकार की नीतियों को गोपनीय तरीके से प्रभावित या नियंत्रित करने वाले प्रभावशाली लोग या एजेंसियां’’ देश में संवाद को नए तरीके से परिभाषित कर रही हैं।प्रतिष्ठित ‘कैंब्रिज विश्वविद्यालय’ के ‘कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज’ में सोमवार शाम आयोजित ‘इंडिया एट 75’ कार्यक्रम में राहुल ने छात्रों, विशेषकर भारतीय मूल के छात्रों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने हिंदू राष्ट्रवाद, कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार की भूमिका…

Read More