Author: admin

अजय शर्मा-बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों ने नाबालिग को निजी हास्टल में ले जाकर दुष्कर्म किया। सुबह नाबालिग ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित भाजपा नेता के बेटे समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाले सैम और शनि से पहचान थी। रविवार को युवकों ने उसे क्लब ले जाने का झांसा देकर मंदिर चौक के पास लेकर गए। इसके बाद उसे पुराना बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी हास्टल में लेकर गए।…

Read More

दंतेवाड़ा। होल सेल की देश की सबसे बड़ी यूनिट में से एक है अपने टैक्सटाइल यूनिट की वजह से देश भर में चर्चित दंतेवाड़ा के नवाचार डेनेक्स की नई यूनिट का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटेकल्याण में किया। यहां 100 महिलाएं गारमेंट्स बनाएंगी। इसी के साथ डेनेक्स के पांचवे यूनिट छिंदनार का एमओयू हुआ। यह एमओयू डेनेक्स एफपीओ और एक्सपोर्ट हाउस तिरपुर के बीच हुआ जो तमिलनाडू के कोयंबटूर में होल सेल की देश की सबसे बड़ी यूनिट में से एक है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि दंतेवाड़ा में आप लोगों का…

Read More

मुंगेली। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ बीते मंगलवार रात्रि में शौच करने गई आदिवासी महिला से दो मनचलों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के आपत्ति करने पर महिला को अर्धनग्न कर उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल करने का घिनौना हरकत कर दिया। जिसमें एक आरोपी अभी खुड़िया पुलिस के गिरफ्त में है। तो वही दूसरा आरोपी फरार है। वही महिला ने बताया कि वो मंगलवार रात्रि शौच करने अपने घर से दूर गई थी। जहाँ दो युवकों द्वारा उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की गई…

Read More

नई दिल्ली। मल्टीस्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्ममेकर करण जौहर स्टार्स कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर, मनीष पॉल के साथ पहुंचे थे। इस दौरान शादी से जुड़े कई सवाल किए जा रहे हैं। इन सवालों के निशाने पर पहले एक्ट्रेस कियारा आडवाणी थीं। एक्ट्रेस से उनके और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बारे में पूछा गया। इस पर एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया। शादी के इन सवालों के घेरे में करण जौहर भी कूद गए और उन्होंने वेडिंग प्लान्स को लेकर हैरान करने वाला जवाब दे डाला। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने ये…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती सिस्टम की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। आज भी दिन में भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं देर शाम कई जगहों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है।वही मध्यप्रदेश में संभावना जताई जा रही है कि प्री मानसून एक्टिविटी की दस्तक हो गई है। जबलपुर, रीवा, उमरिया, मलाजखंड, ग्वालियर और सतना में कल हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं अगले 4 से 5 दिन में एक्टिविटी बढ़ने के आसार है। राजधानी भोपाल में आज भी बादल छाए रहेंगे।

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 जून से शुरू होने वाली आगामी आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। बाबर आजम टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे, जबकि शादाब खान की वापसी हो गई है और उन्हें उपकप्तानी सौंप दी गई है, जो चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेल पाए थे। पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कहा कि 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए सीधी योग्यता को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया गया है। चयनकर्ता…

Read More

अजय शर्मा-बिलासपुर। मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने वाले संचालक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही दुकान से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और टेबलेट बरामद किया गया है। दुकान संचालक बिना डॉक्टर के परची के ही लोगों को बेच रहा था। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। दरअसल, नवाडीह में राज मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचाने की सूचना पुलिस को लगी। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए दुकान संचालक मनोज कुमार गुप्ता बगैर डॉक्टर की पर्ची प्रतिबंधित कफ सिरप और प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के आरोप में…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वैट कम करने से राज्यों पर वित्तीय भार नहीं आएगा सीता रमण का ये बयान मुझे समझ नहीं आया। केंद्र द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम करने से छत्तीसगढ़ को 500 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। सबसे पहले इन्हें 4 प्रतिशत सेस हटाना चाहिए और यूपीए सरकार के समय का एक्साइज ड्यूटी लागू करना चाहिए।

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापान के तोक्यो में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो अमेरिका सैन्य तरीके से जवाब देगा, ‘हमने यह वादा किया है। ’बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज तड़के सुबह दो-दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे। पीएम मोदी आज तोक्यो में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी महत्वाकांक्षी हिंद-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा (आईपीईएफ) का शुभारंभ करेंगे।

Read More

वट सावित्री व्रत हर साल कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। इस साल यह तिथि काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि सालों बाद 30 मई को सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है। सोमवती अमावस्या के दिन किया गया व्रत, पूजा-पाठ, स्नान व दान आदि का अक्षय फल मिलता है। वट सावित्री व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना गया है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत के दौरान विधि-विधान से पूजा करने से पूजा का फल पूरा मिलता है।वट सावित्री व्रत महत्व-मान्यता है…

Read More