Author: admin

हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। इस दिन भक्त हनुमान जी के साथ भगवान राम के भी दर्शन करते हैं। मान्यता है कि बजरंगबली की अराधना से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जानें मंगलवार के उपाय- 1. हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। हनुमान चालीसा पाठ करना चाहिए। मंगलवार के दिन गरीब व जरूरतमंदों को जरूरी चीजों का दान करना…

Read More

नई दिल्ली। अभिनेता आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्रि से बॉलीवुड डेब्यू किया था, इसके बाद वो सलमान खान के साथ फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में नजर आए। डेब्यू फिल्म जहां फ्लॉप साबित हुई थी तो वहीं दूसरी फिल्म में आयुष ने थोड़ी बहुत वाहवाही लूटी। इसके बाद आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली होनी थी, जिसका शूट भी उन्होंने शुरू कर दिया था, लेकिन अब सलमान खान की इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि आयुष ने फिल्म छोड़ दी है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में आयुष शर्मा…

Read More

जानें हेड कोच रिकी पोंटिंग का जवाब नई दिल्ली। कप्तान ऋषभ पंत की कुछ गलतियों के कारण दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार को आईपीएल 2022 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। आईपीएल के 15वें सीजन में पंत ने मैदान पर कुछ ऐसे फैसले लिए, जिससे पूरे सीजन में उनकी आलोचना होती रही। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के सामने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मुकाबला था लेकिन रणनीतिक चूक का टीम को खामियाजा भुगतना…

Read More

आपको इसका फायदा मिलेगा या नहीं? यहां करें चेक नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार ने करीब 9 करोड़ लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने शनिवार को एलपीजी गैस सिलेंडर पर 200 रुपये सब्सिडी का ऐलान किया है। यह सब्सिडी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मिलेगी। बता दें कि सब्सिडी सालाना 12 सिलेंडर पर दी जाएगी। सब्सिडी किसे मिलती है? बता दें कि एलपीजी पर सब्सिडी आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों को दी जाती है। जिन लोगों की सालाना आय 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा है उन्हें सब्सिडी…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर गदपुरी टोल प्लाजा पर जिला पलवल व फरीदाबाद के 211 गांव जो टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की दूरी के दायरे में आते हैं। उस क्षेत्र के वाहन धारकों को गदपुरी टोल प्लाजा से आने-जाने के लिए 315 रुपये के मासिक शुल्क पर पास बनाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) दिल्ली-आगरा टोल रोड लिमिटेड के परियोजना प्रमुख वैभव शर्मा ने शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मासिक पास धारक मासिक रिचार्ज कराने के बाद टोल प्लाजा से किसी भी समय कितनी भी बार…

Read More

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल पर लोगों को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने शनिवार को जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 8 और 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया है। इसके बाद तेल कंपनियों ने आज रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद आज 22 मई को राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये हो गई है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 111.35 और डीजल के दाम 97.28 रुपये रुपये प्रति…

Read More

गिनीज बुक वर्ल्‍ड रिकार्ड में दर्जK.W.N.S.-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में दंतेश्‍वरी माता की चुनरी का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्‍ड रिकार्ड में नाम दर्ज हो गया है। गिनीज बुक वर्ल्‍ड रिकार्ड की टीम के चन्द्रहास कुमार भी रविवार को दंतेवाड़ा पहुचे थे, जिन्होंने बताया दंतेश्‍वरी माता को चढ़ाई जाने वाली चुनरी गिनीज बुक वर्ल्‍ड रिकार्ड में शामिल हो गई है।मुख्यमंत्री के दंतेवाड़ा प्रवास पर सोमवार को टीम प्रमाण पत्र सौपेगी। आज यानि रविवार की सुबह साढ़े सात बजे दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से बाइपास चौक तक निकाली गई। चुनरी यात्रा जिसमें बड़ी संख्या में भक्त गण अधिकारी कर्मचारी, विधायक चुनरी यात्रा में शामिल…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सामाजिक-धार्मिक पुनर्जागरण के अग्रदूत और विचारक राजा राममोहन राय की 22 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राजा राम मोहन राय भारतीय समाज की रूढ़ियों और सामाजिक कुरीतियों के मुखर विरोध और उल्लेखनीय सुधार के लिए जाने जाते हैं। समाज में प्रचलित सती प्रथा, बाल विवाह, बहुविवाह जैसी कुरीतियों का उन्होंने विरोध किया और बहुत हद तक इसे रोकने में सफलता हासिल की। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने के लिए उन्हें शिक्षित बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरीतियां विकास में…

Read More

नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 20 मई को रिलीज हो चुकी है और शानदार बिजनेस कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन तो धमाकेदार ओपनिंग की ही थी, वहीं, दूसरे दिन भी इसका जलवा कायम रहा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों के अनुसार फिल्म के कारोबार में 28 फीसदी से भी ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। ऐसे में कार्तिक और कियारा दोनों के लिए ही यह सुपरहिट साबित हुई है।फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने शुक्रवार को 14.11…

Read More

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमर टूटने लगी है। नक्सल संगठन लगातार बैकफुट दिखाई दे रहे हैं। नक्सली अब मुख्यधारा में लौटने लगे हैं और बेहतर जीवन की तलाश में नक्सल गतिविधियों से अपना नाता तोड़ रहे हैं। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी मुख्यधारा में लौट आए हैं।इसी कड़ी में जिले के दो अलग-अलग जगहों पर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दो महिला समेत 9 नक्सलियों ने हथियार डाल दिया है। एक पर एक लाख का इनाम घोषित था। दो महिला समेत 9 नक्सलियों ने पुना नर्कोम अभियान और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया…

Read More