Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में पानी की समस्या, छात्रों ने किया कुलपति कार्यालय का घेराव
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी इन दिनो बदहाल है। राज्य की राजधानी के हृदयस्थल पर स्थित पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में पानी की भीषण समस्या है। हॉस्टल में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से आक्रोशित छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर दिया। छात्राएं कहती हैं कि प्रशासन हमारी समस्याएं सुलझाने के बजाए हमें शादी करने की सलाह देता है। कुलपति कार्यालय का घेराव करने पहुंचीं छात्राएं कहती हैं कि हॉस्टल में TV तो है, लेकिन चलता नहीं है। कंप्यूटर हैं, लेकिन माउस नहीं है। छत गिर रहा है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मूलभूत समस्याओं…
K.W.N.S.-जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, जगदलपुर में 4 करोड़ 8 लाख की लागत से नवीन माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण कार्य एवं 2 करोड़ 8 लाख की लागत के स्कूल परिसर में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इससे पहले प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि वनधन, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि न्याय योजना बस्तर के लोंगो के लिए बहुत हितकर साबित हो रहा है। लोग शासकीय योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, खेतों के प्रति रुझान बढ़ रहा है।राशन कार्ड सबका बना है, सबको राशन मिल रहा है,परंपरागत खेती,…
K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। चांपा कोरबा रोड पर उच्चभिट्ठी गांव में तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटनाकारित कार को घटना स्थल से लगभग 6 किलोमीटर दूर छोड़कर आरोपित कार चालक फरार हो गया। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित स्वजन और स्थानीय लोगों ने चांपा – कोरबा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार, चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा के सबरिया…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के साहित्य मनीषी, कुशल अध्यापक और सम्पादक पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि मास्टरजी के नाम से जाने जाने वाले बक्शी जी ने हिन्दी साहित्य की कई विधाओं को अपनाया और साहित्य जगत में अपना अलग स्थान बनाया। सरस्वती जैसी प्रसिद्ध साहित्यिक पत्रिका का भी उन्होंने संपादन किया । पाश्चात्य निबन्ध शैली, समालोचना और ललित निबन्धों की सुन्दर परम्परा के लिए वे विशेष रूप से जाने जाते हैं। छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी खुशबु उनके निराले कथा-शिल्प में हमेशा मिली है।…
K.W.N.S.-बिलासपुर। कहते हैं चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होता है। जिस तरह से भगवान लोगों को नया जीवन देते हैं, उसी तरह डॉक्टर भी मरीजों के जीवन को बचाने का काम करते हैं, लेकिन कई बार ये भगवान अपना उत्तरदायित्व भूल जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में देखने को मिला है। यहां सांप के डसने से तड़प रहे बच्चे को डॉक्टर ने भर्ती करने से मना कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जिले का सबसे बड़ा अस्पताल सिम्स में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अंशुल ने सर्प दंश से पीड़ित हेमू नगर निवासी 14 साल…
K.W.N.S.-रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर सर्किट हाउस में नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा जिस तरह पंडित नेहरू ने “नए भारत”का निर्माण किया हम “नवा छत्तीसगढ़” के निर्माण की ओर अग्रसर हैं।
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ प्रदेश के दो सीटों पर उम्मीदवार के नामों को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है। चर्चा है कि मुकुल वासनिक और प्रियंका गांधी को कांग्रेस राज्यसभा भेज सकती है। एक ओर कांग्रेस के असंतुष्ट गुट जी-23 से मुकुल वासनिक को किसी भी राज्य से कांग्रेस हाईकमान राज्यसभा भेज सकती है वहीं छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया और प्रदेश संगठन ने प्रियंका गांधी को राज्य से राज्यसभा भेजने के लिए हाईकमान और वरिष्ठ नेताओं के सामने मंशा जाहिर की है, इससे प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा…
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज सर्किट हाउस जगदलपुर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली. अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा हमें मूलरूप से नाला पर काम करना जरूरी है, खेति का समय आ रहा है।पानी की आवश्यकता सभी को है, यदि पानी की कमी रही तो जानवर शहरों का रुख करते हैं, पक्षी पलायन करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की आय में जबरदस्त वृद्धि दर्ज हुई है। हमारी नीतियों का लाभ मिल रहा है। खेती के प्रति आकर्षण बढ़ गया है तो पानी की जरूरत बढ़ी है। पानी की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए पानी…
K.W.N.S.-रायपुर। दो साल पहले तक बस्तर ब्लाक के दुरा गांव की रहने वाली शांति कश्यप को ये नहीं पता था कि वो अपने घर की खराब आर्थिक स्थिति को कैसे ठीक करेगी। शांति तो ये पता था कि आस पास के जंगलों में मिलने वाले वनोपजों से आर्थिक लाभ कमाया जा सकता है, लेकिन वो ऐसा करे कैसे ये नहीं पता था। ऐसे में शांति को वन धन योजना का सहारा मिला और शांति ने अपने जैसी कुछ महिलाओं को साथ जोड़कर तेलगिन माता महिला स्व सहायता समूह खड़ा कर दिया। शांति और उसके समूह की महिलाएं अब महुआ…
K.W.N.S.-रायपुर। थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत अश्वनी नगर स्थित ब्रांड काटेज जूता दुकान से लाखों रूपये कीमत के नाईकी कंपनी के नकली जूते जप्त किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी उमर अब्दुल्ला निवासी दिल्ली ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह यूनाईटेड ओव्हरसीज ट्रेड मार्क कपंनी न्यू दिल्ली का वकील है। लाखेनगर अश्वनी नगर स्थित ब्रांड काटेज जूता दुकान के संचालक द्वारा नाईकी इनोवेट नामक ब्रांड जूता का नकली उत्पाद बिक्री किया जा रहा है, जिससे कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी आजाद चौक को आवश्यक कार्यवाही करने…