Author: admin

K.W.N.S.-मनेंद्रगढ़। शराब पीकर बेवजह गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी द्वारा फावड़ा से सिर में वार कर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। जानकारी के मुताबिक जगदीश चक्रधारी बाल सिंह के साथ बाइक में सामान लेने मनेंद्रगढ़ आ रहा था। रास्ते में ग्राम चनवारीडांड में गणेश नायर द्वारा शराब पीकर उनके साथ बेवजह गाली-गलौज करने लगा। जगदीश चक्रधारी के द्वारा गाली देने से मना करने पर हत्या करने की नियत से गणेश नायब ने हाथ में रखे फावड़ा से जगदीश के सिर पर हमला…

Read More

K.W.N.S.- यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार हैl यह फिल्म पिछले महीने 14 अप्रैल को रिलीज हुई थीl तब से यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही हैl फिल्म में यश की अहम भूमिका हैl अब इस फिल्म ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया हैl केजीएफ चैप्टर 2 ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली फिल्म बन गई है फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली फिल्म बन गई हैl इसके पहले यह रिकॉर्ड बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के नाम पर…

Read More

K.W.N.S.-रावण द्वारा सीता माता के हरण के बाद प्रभु श्री राम अपने भाई लक्ष्मण जी के साथ जंगल में भटकते हुए उन्हें खोज रहे थे, तभी भगवान शंकर सती माता के साथ उनके दर्शन को निकले और दूर से ही उन्हें देख कर सच्चिदानंद की जय हो कह प्रणाम करते हुए आगे चल पड़े. माता सती को बहुत ही अचरज किया कि जिनकी पूरा संसार वंदना करता है, ईश्वर मानता है वे ही साधु वेश धारी दो राजकुमारों को देख कर सच्चिदानंद बोल रहे हैं. सती को इस पर संदेह हुआ पर कहा कुछ नहीं. भगवान शंकर ने सब…

Read More

K.W.N.S.-आदित्य नारायण चोपड़ा: पिछले कुछ महीनों से देश में बढ़ती महंगाई के मद्देनजर केन्द्र सरकार जो चहुंमुखी कदम उठा रही है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि शीघ्र ही खुले बाजारों में इसका असर दिखाई देगा और खाद्य वस्तुओं समेत अन्य उपभोक्ता सामग्री के दामों में ठंडक आयेगी। मगर यह सवाल पैदा होना स्वाभाविक है कि इस तरफ ध्यान देने में सरकार को इतना समय क्यों लगा? महंगाई निश्चित रूप से अन्तर्राष्ट्रीय समस्या हो चुकी है और रूस- यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद इसने विकराल रूप भी धारण किया। इसका प्रमाण यह है कि अमेरिका जैसे देश…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में एक बाइक चालक आ गया। इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। घटना बिलासपुर के नेशनल हाईवे की है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीबन साढ़े 9 बजे नेशनल हाईवे में रायपुर की तरफ से अकलतरा की ओर टैंकर क्रमांक सीजी 08 w 7747 जा रही थी। उस बीच बाइक सवार एक व्यक्ति बिलासपुर की तरफ जा रहा था तभी ग्राम ढ़ेका के पास ढेका मोड़ पर पहुँचे ही थे कि तेज रफ्तार टैंकर ने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। स्कूल लाइफ में गर्मी की छुट्टियों का बच्चे साल भर इंतज़ार करते हैं। और जब इन छुट्टियों की मस्ती में खुद मुख्यमंत्री साथी बन जाएं, तो फिर बात ही क्या है। ऐसा ही हुआ आज कोंडागांव में चल रहे समर कैम्प में, जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बच्चों से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बच्चों संग गर्मी की छुट्टियों वाली स्कूल लाइफ का आनन्द लिया। समर कैम्प में बच्चों द्वारा की जा रही एक्टिविटीज में मुख्यमंत्री खुद शामिल हुए और बच्चों की कला और हुनर को सराहा। बच्चों द्वारा प्रदर्शित आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी को मुख्यमंत्री ने 4 वर्षीय…

Read More

K.W.N.S.-सूरजपुर। आखिरकार सोनी साहू की हत्या का राज खुल गया। प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया था। आज करीब डेढ़ साल बाद उसका शव बरामद कर पुलिस ने जांच शुरू की है। खबर यह है कि बिहारपुर की 21 वर्षीय सोनी साहू नाम की लड़की का गांव के ही तीरथ यादव नाम के युवक से प्रेम संबंध था। लेकिन सोनी की शादी कहीं और हो गई, जो युवक को मंजूर नहीं थी। लिहाज़ा युवक उसे किसी तरह झांसा देकर अपने घर ले आया और साथ रहने लगे। पर एक दो माह तो सब…

Read More

K.W.N.S.-कोंडागांव। सीएम भूपेश बघेल ने आज कोंडागांव विश्राम गृह में समीक्षा बैठक की. अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीमांकन, नामांतरण, बंटवारे के शिविर नियमित संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूलों में बन रहे अस्थायी जाति प्रमाण पत्र की संख्या की जानकारी ली। राजस्व विभाग के अधिकारियों को अस्थायी जाति प्रमाण पत्रों को समयसीमा में स्थायी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि आदिवासी इलाकों में मात्रात्मक त्रुटि से लाभ से वंचित हो रहे लोगों के लिए अंग्रेजी नाम को मानक मान कर जाति प्रमाण पत्र प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने…

Read More

K.W.N.S.-कोंडागांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत आज कोंडागांव के दौरे पर है। इस दौरान सीएम ने आम जनता से मुलाकात कर उनसे संवाद कर रहे हैं। इस बीच सीएम ने प्रदेश में बीजेपी की स्थिति को लेकर बयान दिया है। CM भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के दौरे पर चुटकी ली है। कहा कि पुरंदेश्वरी BJP नेताओं को हंटर लगाने छत्तीसगढ़ आती हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति दयनीय हो गयी है। मुख्यमंत्री ने बस्तर में विकास का दावा किया है। कहा कि हमारे कार्यों से लोगों का विश्वास बढ़ा है, और नक्सल पीछे…

Read More

K.W.N.S.-नई दिल्ली । क्या उदयपुर नव संकल्प शिविर में किए गए निर्णयों को कांग्रेस लागू कर पाएगी? कम से कम मौजूदा राज्यसभा चुनाव में इसकी उम्मीद बहुत कम है। क्योंकि, पार्टी के पास राज्यसभा सीट कम और दावेदार ज्यादा हैं। वहीं, पार्टी को एकजुट रखने के लिए पार्टी नेतृत्व पर कई वरिष्ठ नेताओं को राज्यसभा भेजने का दबाव है। ऐसे में पार्टी के लिए युवा नेताओं को राज्यसभा भेजना आसान नहीं है। कांग्रेस के पास राज्यसभा के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। सभी नेता दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ, सहयोगी दल भी कांग्रेस को आंख दिखा…

Read More