Author: admin

K.W.N.S.-रायगढ़। पुलिस विभाग में सेवा करते अपनी अधिवार्षिक की आयु 62 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत जिले के उपनिरीक्षक मुरलीधर जायसवाल तथा धनीराम राठौर सेवानिवृत्त हुए जिन्हें पुलिस कार्यालय में एडिशनल एसपी लखन पटले द्वारा शाल श्रीफल, प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी सेवाओं के प्रति पुलिस विभाग की ओर से कृतज्ञता जाहिर कर उन्हें स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दिया गया है । सेवा सम्मान के संक्षिप्त कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे द्वारा सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के सेवा विवरण की जानकारी उपस्थित पुलिसकर्मियों को दिए। वे बताएं कि दोनों ही सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी आरक्षक के पद पर अविभाजित…

Read More

K.W.N.S.- बिलासपुर। टाटा- इतवारी एक्सप्रेस मंगलवार को राबर्टसन स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। इस घटना में किसी तरह हताहत नहीं हुई है, लेकिन घटना के बाद अप व डाउन लाइन बंद होने से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। घटना के बाद रात में रायगढ़ व बिलासपुर से राहत ट्रेन रवाना की गई। सुबह तक उतरे पहिए को वापस पटरी पर लाने के लिए जद्दोजहद जारी रही।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का दो दिवसीय नव संकल्प शिविर आज से कमल विहार स्थित महेश्वरी भवन में शुरू होगा. शिविर से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो संदेश जारी किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संदेश में बताया कि उदयपुर में लिए गए निर्णयों पर चर्चा होगी. उदयपुर की तरह यहां भी स्थानीय मुद्दों पर मंथन करेंगे. शिविर में मिशन- 2023 को लेकर रणनीति बनेगी. प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिवद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का एवं प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, सांसद, जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। लाभाण्डी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में आवास आबंटन के नाम पर लाखो रूपये की ठगी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी मोहम्मद इरफान ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 20.05.2021 को विजय वोरा जो प्रार्थी का परिचित है ने प्रार्थी को नगर निगम में अधिकारियो से जान पहचान होना बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर निगम के जरिये लाभाण्डी हाउसिंग बोर्ड में प्रत्येक आवास हेतु 70,000/- रूपये लेकर आबंटन कराने का आश्वासन दिया, जिस पर प्रार्थी ने अपने परिचित आशीष चंद्राकर, श्रीमति वाहिदा अली, रवि एवं स्वयं के लिये…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत डी.के.एस अस्पताल के पीछे मोतीबाग तिराहा के पास आरोपी अजय सिंह श्याम पिता नवल सिंह उम्र 25 साल निवासी रामेश्वर नगर, भनपुरी थाना खमतराई रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 117/22 धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपी अजय सिंह श्याम द्वारा घटना करने के उद्देश्य से चाकू लेकर घूमना बताया गया।

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। पत्थलगांव के व्यापारी का दो लाख 63 हजार स्र्पये से भरा बैग आटो से पार हो गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को आटो चालक से एक पेटीएम नंबर मिला। इसके आधार पर पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इससे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे गड़ाकर रखे स्र्पये से भरा बैग जब्त कर लिया है। जशपुर जिले के पत्थलगांव में रहने वाले श्रीनिवास अग्रवाल व्यवसायी हैं। तीन दिन पहले वे रिश्तेदारी में रायपुर गए थे। वहां से वे अपने…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। जलजीवन मिशन के तहत विभिन्न जलप्रदाय योजनाओं की साप्ताहिक प्रगति की आज कलेक्टर कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने बैठक लेकर टंकी निर्माण, पाइपलाइन विस्तार सहित विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। आज सुबह 10.30 बजे एनआईसी कक्ष में आयोजित जलजीवन मिशन की 45वीं साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना, सिंगल विलेज योजना, सोलर आधारित जलप्रदाय योजना तथा सामूहिक जलप्रदाय योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एक प्रस्तावित कार्य का अनुमोदन भी किया। आज सुबह आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निम्न प्रगति वाले ठेकेदारों को चिन्हांकित कर उन्हें नोटिस जारी करने तथा प्रत्येक…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. खबर यह कि, मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और मंत्रीमंडल की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए कांग्रेस की ओर से रंजीत रंजन ने नामांकन दाखिल किया है. बता दें कि रंजीत रंजन जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की पत्नी हैं. पप्पू यादव भी बिहार के मधेपुरा से सांसद रह चुके हैं. रंजीत रंजन टेनिस खिलाड़ी थीं. रंजीत रंजन ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सुपौल विधानसभा क्षेत्र से की थी, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत सकीं. साल 2004 में रंजीत रंजन…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने सहित कुछ और मामलों में निलंबित छत्तीसगढ़ कोटे के IPS जीपी सिंह को हाल ही में हाईकोर्ट ने जमानत दी है। लेकिन श्री सिंह की ज़मानत को राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस पर निलंबित IPS श्री सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक जीपी सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत जारी रहेगी। SC ने जीपी सिंह की ज़मानत को चुनौती देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका खारिज कर दी है।

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए युवाओं को सदस्य बनाने का काम उम्मीदवारों व समर्थकों के बजाय सरकारी कर्मचारी भी जुटे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की समितियों के कर्मचारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग,मितानीन,राशन दुकान संचालक,जिला पंचायत के कर्मचारी व रोजगार सहायकों को टारगेट देकर काम कराया जा रहा है। कौशिक ने सरकारी मिशनरी का दुस्र्पयोग करने का आरोप लगाया है। यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान में राहुल माडल की झलक दिखाई दे रही है। उम्मीदवार व समर्थकों को आनलाइन सदस्य बनाना है और आनलाइन ही…

Read More