Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज भी नवसंकल्प शिविर में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल सुबह 10.40 को सीएम हाउस से कमल विहार के लिए रवाना होंगे। जहां स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित नवसंकल्प शिविर में शामिल होंगे। बता दें कि शिविर के पहले दिन उदयपुर चिंतन शिविर में जो फैसले लिए गए थे, उन्हें छत्तीसगढ़ में लागू करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही, राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। उदयपुर चिंतन शिविर में भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई थी। इसे…
K.W.N.S.-कोरबा। जिले में एक पुलिसकर्मी के मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी एक पेट्रोल पंप में काम करने वाले युवक को मार रहा है। इसके अलावा आरोप है कि उसने युवक को गालियां भी दी हैं। साथ ही आसपास खड़ी ट्रक के कांच तोड़े हैं। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। मंगलवार रात को दीपका चौक से पाली जाने वाले रोड में ट्रकों का जाम लगा हुआ था। इसकी सूचना पर दीपका थाने में पदस्थ ASI मनोज मिश्रा और 2 आरक्षक मौके पर गए थे। इसके बाद उन्होंने ट्रक चालकों से वहां से गाड़ी हटाने…
अगुस्ता हेलीकाप्टर खरीदी घोटाला: जांच की मांग को लेकर सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
K.W.N.S.- रायपुर। अगुस्ता हेलीकाप्टर की खरीदी में हुए घोटाले के जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला एवं आरटीआई एक्टिविस्ट अभिषेक प्रताप सिंह ने उनके निवास स्थित कार्यालय में भेंट कर 8 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री ने उक्त ज्ञापन को गंभीरता से पढ़ने के बाद निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। कुणाल शुक्ला ने बताया कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ शासन के होनहार पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा एवं डीजीसीए के ट्रेनर पायलट कैप्टन एपी श्रीवास्तव पहले से इस्तेमाल किए हुए पुराने और खटारा अगुस्ता हेलीकॉप्टर खरीदी की…
K.W.N.S.-जांजगीर चांपा। सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 300 एटीएम कार्ड के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को साढ़े चार लाख से अधिक कैश बरामद हुआ है. चारों आरोपी देर रात सक्ती के एटीएम से रुपये निकाल भागने की फिराक में थे. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मालखरौदा क्षेत्र के हैं, जो देर रात बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड लेकर लाखों रुपये एटीएम से निकाल चुके थे. आरोपी बड़े ही शातिर तरीके से फर्जीवाड़ा को अंजाम दे रहे थे. पहले ये फिनो बैंक से अपनी आईडी बनवाकर…
K.W.N.S.- भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 7 स्थित स्लैग ग्रेलुलेशन प्लांट में काम कर रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां पर बंकर के नीचे बिल्डिंग का कार्य किया जा रहा था। उसी समय आग लग गई । घायलों में परमेश्वर सीका 25 वर्ष के 90 फीसद झुलस गए हैं। डाक्टरों के मुताबिक सीका की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वही बंकर के नीचे फंसे राहुल उपाध्याय (30) की मौत हो गई है। दोनों ही ठेका श्रमिक है। जो प्रगति इंजीनियरिंग के लिए यहां पर काम करते थे। घायल परमेश्वर को सेक्टर…
K.W.N.S.-रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के 8 साल पूरे होने पर आज छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपलब्धियां गिनाईं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी, बिलासपुर सांसद अरुण साव के अलावा अन्य कई बड़े नेता भी प्रेस कान्फ्रेंस में मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि, देश में गरीब कल्याण को लेकर अनेक काम हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को छत मिल रही है। हर घर में नल जल योजना के माध्यम से पानी पहुंच रहा…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ी फिल्म ”भूलन दी मेज” देखने जाएंगे। दरअसल आज शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ”भूलन दी मेज” के प्रोडक्शन टीम एवं कलाकारों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर फिल्म देखने का आमंत्रण दिया। जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर एवं प्रोडयूसर मनोज वर्मा, प्रोडक्शन टीम के विनय शुक्ला, अभिनेता संजय महानंद, समीर गांगुली एवं पुष्पेन्द्र सिंह, अभिनेत्री श्रीमती अनुराधा दुबे एवं एसोशियट डायरेक्टर व फिल्म एडिटर तुलेन्द्र पटेल शामिल थे।
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित वाल्टियर लाइन पर माल वाहक बंद हो रहे फाटक को तोड़कर भाग निकला। किसी तरह रेलवे कर्मचारी ने गेट को बंद किया। इसके बाद गेट को बदलने में लगभग एक घंटे का समय लग गया, तब तक राहगीर जाम में फंसे रहे। फाफाडीह से भनपुरी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही और शहर की और फाफाडीह चौक तक तेज गर्मी में लोग परेशान होते रहे। दरअसल, मालगाड़ी गुजरने वाली थी। कर्मचारी गेट बंद कर रहे थे तभी भनपुरी से रायपुर आ रहा वाहन गेट को तोड़कर निकल गया। इसकी सूचना वहां मौजूद…
K.W.N.S.- बरमकेला। रायगढ़ जिले में स्थित बरमकेला में बेटे ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना बुधवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतक का नाम तेजराम बरिहा उम्र 60 वर्ष बताया जा रहा है। मामला सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादरपाली का है। पुलिस ने बताया कि बरमकेला ब्लॉक के सरिया थाना अंतर्गत ग्राम दादरपाली निवासी तेजराम बरिहा को उसके बेटे संतोष बरिहा (40)…
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की दो दिवसीय कार्यशाला आज से माहेश्वरी भवन कमल विहार में शुरू हो गई। इस कार्यक्रम में प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रभारी सचिव डॉ.चन्दन यादव, सप्त गिरी शंकर उल्का, मंत्री सांसद विधायक, पीसीसी के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष, निगम मंडल के अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्ष महापौर जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कुल 269 नेता भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला में उदयपुर चिंतन शिविर के निर्णयों को राज्य में लागु करने कार्य योजना बनाई जाएगी। कार्यक्रम के अंदर मीडिया को प्रवेश नही है।