Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-जशपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरना एथिनक रिसोर्ट में पर्यटकों के लिए स्थापित किए गए टेलिस्कोप का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर विधानसभा में 120 करोड़ 50 लाख 55 हजार रुपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकर्पण किया। अपडेट जारी – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरना एथनिक रिसोर्ट में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं।
K.W.N.S.-बालोद। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने एमपी के 2 तस्करों को गांजा तस्करी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 3 लाख 60 हजार का गांजा जब्त किया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. बता दें कि, पुलिस ने गांजा तस्कर करने वाले एमपी के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी राजकुमार पटेल निवासी ग्राम छिलपा थाना अनूपपुर मध्यप्रदेश और विपिन केवट निवासी ग्राम पिपरिया शहडोल मध्यप्रदेश मोटरसाइकिल से बोरी में भरकर गांजा ले जा रहे थे.दोनों पर शंका होने पर…
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर बोले सीएम भूपेश बघेल, किसी भी प्रकार से सरकार को गिराना चाहती है बीजेपी
K.W.N.S.-रायपुर। महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. सीएम ने कहा कि भाजपा असहमति को बर्दाश्त नहीं कर सकती। दूसरे राजनीतिक दल की सरकारों को वे (भाजपा) किसी भी प्रकार से गिराना चाहती है और गैर भाजपा शासित राज्यों में केंद्रीय एजेंसियों का भरपूर दुरुपयोग कर रही है. केंद्र की सरकार को 8 साल हो गए हैं किसी भी भाजपा नेता के ख़िलाफ़ कोई मामला दर्ज़ हुआ हो तो बताएं। जितने भी मामले दर्ज़ हो रहे हैं वह सब विपक्ष के नेताओं के ख़िलाफ़ बन रहे हैं। आगे अग्निवीर योजना पर…
K.W.N.S.-भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रात 9 बजे से डबलिन में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से 2 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है. आइए एक नजर डालते हैं इन 2 खिलाड़ियों पर: 1. ओपनिंग जोड़ी खराब फॉर्म में चल रहे ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह वेंकटेश अय्यर को मौका दिया जा सकता है. वेंकटेश अय्यर और…
किसान ने मुख्यमंत्री से की राशन कम मिलने की शिकायत, भूपेश बघेल ने फूड इंस्पेक्टर और एसडीएम को दिए जांच के निर्देश
K.W.N.S.-जशपुर। भेंट-मुलाकात के दौरान कवई गांव के किसान ने मुख्यमंत्री को राशन कम मिलने की समस्या से अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने फूड इंस्पेक्टर और एसडीएम को जाँच कराने के निर्देश दिए हैं। वही सरधापाट के अर्जुन यादव ने मुख्यमंत्री से कहा कि सहकारी बैंक से 30 हजार का लोन माफ हुआ। शासकीय राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सभी किश्तें मिल गई है। दुर्गापारा के किसान अभिषेक गुप्ता ने कहा कि मेरा 80 हजार का कर्ज माफ हुआ है।104 क्विंटल धान बेचा, जिसके पैसे समय से मिल गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राशन कार्ड की जानकारी…
K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार हेडमास्टर की मौत हो गई है। वह अपने पिता को देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसके बाद उन्हें 10 मीटर तक घसीटा। इससे हेडमास्टर की मौके पर ही जान चले गई। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कटघरी के मिडिल स्कूल के हेडमास्टर अजय कुर्रे(32) रविवार सुबह 11 बजे के आस-पास अपने बीमार पिता को देखने के पचरी गांव जा रहे थे। वो अभी यहां सीसीआई रोड होते हुए अकलतरा मुख्य मार्ग पर…
K.W.N.S.-सूरजपुर। सुरजपुर के चंदौरा थाना क्षेत्र के सेमई गांव में शुक्रवार की शाम भाजपा नेता की लाश खेत में पड़ी हुई मिली। भाजपा नेता पोंड़ी गांव निवासी हिरदल राजवाड़े बताया जा रहा है। जिसको किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर खेत में फेक दिया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की खोज करने के लिए रात भर पुलिस अधिकारी गांव में ही कैम्प लगाकर आरोपियों की सुराग तलाशने में जुटे हुए है। दरअसल, पोंड़ी गांव निवासी हिरदल राजवाड़े प्रतापपुर ब्लॉक के भाजपा के उपाध्यक्ष थे। भाजपा नेता ने सेमई गांव…
K.W.N.S.-जशपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुनकुरी विधानसभा के अपने भेंट- मुलाकात दौरे कार्यक्रम के अंतर्गत आज कुनकुरी नगरीय क्षेत्र स्थित महागिरजा घर दर्शन करने के लिए पहुँचे। यहां पारंपरिक कर्मा नृत्य से मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने चर्च में प्रभु यीशु की आराधना कर प्रदेशवासियों के सुख -समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी हनुमान टेकरी स्थित भगवान हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की एवं मंदिर परिसर में पीपल का पौधा भी लगाया। कुनकुरी हनुमान मंदिर की स्थापना 2006 में स्थापना की गई थी। मुख्यमंत्री यहां मंदिर ट्रस्ट…
K.W.N.S.-जशपुर। कक्षा तीसरी की नन्हीं बिटिया समीक्षा नायक ने समर कैम्प में बनाए पेपर क्राफ्ट के फ्लावर बंच से मुख्यमंत्री का कुनकुरी स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में स्वागत किया, मुख्यमंत्री ने बिटिया समीक्षा को बड़े प्यार से दुलारा और बिटिया से ही उसके स्कूल का फीता कटवाया। सरधापाट के अर्जुन यादव ने मुख्यमंत्री से कहा कि सहकारी बैंक से 30 हजार का लोन माफ हुआ। शासकीय राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सभी किश्तें मिल गई है। दुर्गापारा के किसान अभिषेक गुप्ता ने कहा कि मेरा 80 हजार का कर्ज माफ हुआ है।104 क्विंटल धान बेचा, जिसके…
K.W.N.S.-कोरबा। सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी आदिवासी शक्तिपीठ के पास जबरदस्त सड़क हादसा हुआ. जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. ये कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और हवा में घूमते हुए 200 मीटर दूर जा पलटी. दरअसल, दो चार पहिया वाहन आपास में रेस लगा रहे थे. उनकी इस करतूत से पहले तो घंटाघर के पास दो लोग बाल-बाल बच गए. इसके बाद राम जानकी मंदिर के पास उन्होंने एक श्वान (कुत्ता) को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए फिल्मी स्टाइल में दो-तीन बार घूमते हुए…