Author: admin

K.W.N.S.- बिलासपुर। जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाने पर युवकों ने किसान की पिटाई की। इसके बाद उसे लेकर थाने आ गए। थाने में किसान ने पुलिस को पूरी बात बताकर शिकायत की। इस पर पुलिस ने बलवा और मारपीट की धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है। कोनी थाना क्षेत्र के रमतला लखनीपारा में रहने वाले दीपक सिंह ठाकुर किसान हैं। तीन महीने पहले उनकी पहचान संतोष जायसवाल से हुई थी। संतोष ने उनकी 70 डिसमिल जमीन को 25 लाख रूपए में सौदा किया। दीपक ने तीन लाख रूपए एडवांस में लेकर पांच महीने के भीतर रजिस्ट्री कराने…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा/कटघोरा। नेशनल हाइवे 130 के निर्माण के बाद से कटघोरा-अम्बिकापुर मार्ग पर रोजाना हो रहे हादसे में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. बीती रात तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर बंजारी के समीप घटित हुई, जहां एक बाइक को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बाइक में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आम नागरिकों को कई प्रकार के जरूरी दस्तावेज अब आसान तरीके से घर में ही उपलब्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत 1700 से अधिक प्रमाण पत्र लोगों को घर पहुंचाकर दिए गए हैं। इस योजना में प्रथम चरण में जन्म प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जैसी 13 प्रकार के जरूरी दस्तावेज घर पहुंचाकर दिए जा रहे हैं। यह योजना राज्य के सभी नगर निगम क्षेत्रों में संचालित की जा रही है। नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने हेतु घर पहुँच सेवा ‘मुख्यमंत्री मितान योजना’ की शुरुआत 01 मई 2022…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट में ड्राइवर और उसके भाई पर जानलेवा हमले करने के मामले में फरार चार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाशकांत ने बताया कि 23 अप्रैल की दोपहर दर्रीघाट में रहने वाले रवि कश्यप मंदिर के पास अपने साथियों से बात कर रहे थे। इसी बीच गांव में रहने वाला योगेश तिवारी अपने साथियों के साथ वहां पर आया। उसने पुरानी रंजिश पर रवि से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर योगेश और उसके साथियों ने रवि की बेसबाल स्टिक, लाठी और…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में कैम्पा मद से वन क्षेत्रों में कराए जा रहे नरवा विकास योजना के कार्यों की समीक्षा कर रहे है. वन क्षेत्रों में भू जल संरक्षण एवं सँवर्धन हेतु 8 हजार नरवा को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य है. 6395 नरवा को उपचारित किया जा रहा है। इनमें से 2785 नरवा का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. वन मंत्री मोहम्म्द अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, वन…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर का लोकार्पण किया। नवा रायपुर के सेक्टर 26 में 5 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से 5 मंजिला भवन निर्मित किया गया है. मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने लोकार्पण किया। इस भवन में ट्रांजिट हॉस्टल और कम्युनिटी हॉल भी बनाया गया है. वन मंत्री मोहम्म्द अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, वन विभाग के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। अवैध रेत खोदने से लेकर उसका भंडारण और परिवहन रोकने के लिए आज कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश के बाद प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जिले की माइनिंग प्रभारी सिम्मी नाहिद ने सब से पहले सभी रेत खदानों से रेत खनन पर रोक लगाई और सात जगहों पर छापामार कार्रवाई कर अवैध रेत का भंडार पकड़ा। रेत भंडारण के निर्धारित नियमों के विरुद्ध अवैध रूप से भारी मात्रा में रेत का स्टॉक करने पर प्रकरण दर्ज किए गए।वहीं अवैध रेत भंडारण स्थलों से एक जे सी बी मशीन सहित दो ट्रक भी जप्त किये गए है। कलेक्टर ने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कल 24 जून को सवेरे 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक कोविड टीकाकरण हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अतिरिक्त कलेक्टर एन आर साहू ने बताया कि जिन व्यक्तियों का टीकाकरण नहीं हो पाया है, उन सभी लोग शिविर में आकर टीकाकरण करवा सकते हैं। कोविड टीकाकरण का रजिस्ट्रेशन ऑनस्पॉट पर ही किया जाएगा।

Read More

K.W.N.S.-बालोद। जिले के वनांचल में रहने वाले ग्रामीण हाथियों की दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं. लगभग 24 हाथियों का दल वनांचल क्षेत्र के गांवों में विचरण कर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसके अलावा कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं. ग्रामीण अपनी जान बचाकर गांव में बने पक्के मकानों के सहारा लेकर रात गुजारने को मजबूर है. वहीं वन विभाग ने मुआवजा देने की बात कहते हुए उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है। बीते दो सालों से हाथियों का अलग-अलग दल धमतरी व कांकेर जिला की सीमा से होकर कई बार बालोद…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल का अकाउंट मैनेजर 30 लाख रुपए की हेराफेरी कर फरार हो गया है। खबरों के अनुसार होटल का अकाउंट मैनेजर सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कस्टमर से पूरे पैसे लेकर होटल के खाते में जमाकर करीब 30 लाख की हेराफेरी कर फरार हो गया है। कूटरचना कर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है।

Read More