Author: admin

सौरभ कुमार की जगह सर्वेश्वर भूरे संभालेंगे राजधानी K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने इस साल का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग के 37 अफसरों का तबादला हुआ है। इसमें 17 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश से रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को अब बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर थे। कोरबा कलेक्टर रानू साहू को वहां से हटाकर रायगढ़ का कलेक्टर बना…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में नेशनल हाईवे 163 के किनारे पुलिस को डेढ़ साल की एक बच्ची लावारिस हालत में मिली। बताया जा रहा है कि महिला और पुरूष एक बच्ची को लेकर जा रहे थे। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उन्होंने सड़क किनारे बच्ची को छोड़ दिया। पुलिस बच्ची को चाइल्ड लाइन में पहुंचाया। जांच में पता चला कि बच्ची किसी दूसरे की थी और दंपति उठाकर लाए थे। कुछ घंटों बाद जब बच्ची के माता-पिता का पता चला तो गीदम थाना पुलिस ने उनके सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर कुछ लोग रात…

Read More

K.W.N.S.-अम्बिकापुर। अम्बिकापुर से एक किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला सहयोगी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी को रामानुजगंज रोड के कोसाबाड़ी के समीप कार से उसका अपहरण किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के रामानुजगंज रोड के कोसाबाड़ी के पास कुछ लोगों ने एक किशोरी को अकेले जाते देखा। जिसके बाद आरोपियों ने किशोरी के पास अपनी कार लाई और उसे जबरदस्ती उसमें बैठा कर ले गए। इस घटना में एक महिला सहयोगी भी शामिल है। इसके बाद किशोरी को ग्राम असोला में बंधक बनाकर…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। निपुण धमतरी के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक के हर विद्यार्थी का गणीतीय एवं भाषायी ज्ञान के साथ ही उसके सीखने के स्तर का आंकलन निरन्तर करते रहना होगा। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज सुबह साढ़े नौ बजे से आहूत स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी और संबद्ध विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग की अनेक फ्लैगशिप योजना है, उनकी प्रगति की तत्काल पोर्टल में एन्ट्री करें। उन्होंने समग्र शिक्षा के प्रोग्रामर को पोर्टल एंट्री के लिए नोडल के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए। समीक्षा के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए कोरिया रवाना हो गए हैं. मुख्यमंत्री बघेल भरतपुर सोनहत विधानसभा के ग्राम बहरासी, रामगढ़ और रजौली में जनता से रू-ब-रू होंगे. इस दौरान सीएम बघेल ने महाराष्ट्र के मुद्दे पर कहा कि वहां पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है. भाजपा विपक्ष की सरकारों को बर्दास्त नहीं कर सकती, राजस्थान मध्य प्रदेश में इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. उनके साथ सीबीआई, ईडी के लोग भी लगे हैं. लोकतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं है। वहीं अग्निपथ योजना पर कांग्रेस के प्रदर्शन और केंद्र की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने…

Read More

K.W.N.S.-जर्मनी के श्लॉस एलमाऊ में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज को भारत के लोगों की सद्भावना के संकेत के रूप में छत्तीसगढ़ से नंदी-थीम वाली डोकरा कला भेंट की। पीएम मोदी इस साल के शिखर सम्मेलन के लिए रविवार से शुरू होने वाले दो दिनों के लिए जर्मनी में हैं, जिसमें उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह उल्लेख करने योग्य है कि हिंदू नंदी की पूजा करते हैं क्योंकि इसे भगवान शिव (महादेव) के वाहक (माउंट) के रूप में माना जाता है, जो कि…

Read More

K.W.N.S.-राजनांदगांव। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिये सुदूर वनांचल क्षेत्रों में शासन द्वारा रोड कनेक्टीविटी के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। 3 करोड़ 62 लाख 99 हजार रूपये राशि की लागत से मानपुर विकासखंड अंतर्गत 7.30 किलोमीटर कोरकट्टी जंक्शन से कनेली मार्ग में पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य किया गया। आरसीपीएलडब्ल्यूई आरआरपी-2 योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग संभाग राजनांदगांव द्वारा यह रोड 26 अप्रैल 2022 को पूर्ण की गई। इससे अधोसंरचना मजबूत हुई है। कभी यहां बारूद की गूंज, बंदूक की आवाज सुनाई देती थी। लेकिन अब यहां सड़क के…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर ग्राम पिहरीद में राहुल साहू के रेस्क्यु के लिए खोदे गए गड्ढे को दिन-रात मेहनत कर पाट दिया गया है। जांजगीर -चाम्पा जिले के अंतर्गत मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम पिहरीद में 11 वर्षीय बालक राहुल साहू अपने घर के पीछे खुले हुए बोरवेल में गिरकर फंस गया था। 10 जून को दोपहर लगभग 2 बजे अचानक घटी इस घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यु टीम ने कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में राहुल को बाहर निकालने के लिए लगभग 65 फीट गड्ढे खोदे थे। सुरंग बनाकर राहुल का रेस्क्यु किये…

Read More

K.W.N.S.-अंबिकापुर। लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम केनापारा कि कोन्हाडांड़पारा में गाज से क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफर्मर को 3 दिन में ही बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगाकर चार्ज कर दिया गया जिससे केनापारा में विद्युत बहाल हो गई और लोगों को अंधेरे से मुक्ति मिल गई। सीएसपीडीसीएल के कार्यपालन अभियंता ग्रामीण आर नागवंशी ने बताया कि केनापारा के लोगों द्वारा ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना 23 जून 2022 को क्षेत्र के लाइनमेंन को दी गई थी। जानकारी मिलने के बाद 24 जून को कनिष्ठ यंत्री श्री शादाब अहमद द्वारा कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर जानकारी ली गई एवं त्वरित कार्यवाही करते…

Read More

K.W.N.S.- बिलासपुर। जिले में आठ नए कोरोना मरीज की पहचान की गई। इसमें शांतिनगर में रहने वाले दंपती के एक साथ कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि की गई है। नियंत्रण कार्य में गति लाने के साथ ही जिलेवासियों को गाइडलाइन का पालन करने की सलाह स्वास्थ्य विभाग ने दी है। सोमवार को शांतिनगर निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग व उनकी पत्नी के साथ ही ओछिनपारा रतनपुर निवासी 36 वर्षीय युवक, सरकंडा निवासी 29 वर्षीय युवक, अभिषेक विहार मंगला निवासी 22 वर्षीय युवक, कुदुदंड निवासी 30 वर्षीय युवक, परिजात एक्सटेंशन नेहरू नगर निवासी 32 वर्षीय महिला के साथ ग्रीन पार्क जरहाभाठा…

Read More