Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.- बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ठाकुरदेवा में कुछ लोगों ने किसान की जमीन में कब्जा करने जान से मारने की धमकी दी। इस बीच उन्होंने किसान को मारने के लिए भी दौड़ाया। इससे डरकर किसान ट्रैक्टर और बीज छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए भाग निकला। किसान की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मस्तूरी क्षेत्र के ठाकुरदेवा में रहने वाले हीरादास कोसले किसान हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि गांव के कुटेला खार में उनकी एक एकड़ पैतृक जमीन है। इसका लंबे समय से जग्गू यादव से कब्जे को लेकर विवाद…
K.W.N.S.-रायपुर। अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में सत्याग्रह आंदोलन चला रही है. विधायक अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे है. आरंग में श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया मोर्चा संभाले हुए हैं. विरोध प्रदर्शन के साथ इस दौरान निकाली गई रैली में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. आरंग में विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने अग्निपथ योजना को देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया. उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इस तरह की योजना सफल हो पाएगी? सेना में इस प्रकार के…
छत्तीसगढ़ का पहला उच्च स्तरीय फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग लैब, सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर के रंजीता स्टेडियम परिसर में स्थित फूड प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग लैब में खाद्य उत्पाद प्रसंस्करण प्रयोगशाला एवं पैकेजिंग केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस भवन डीएमएफ फंड से 22.72 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यहां स्थापित विभिन्न मशीनों की लागत लगभग 34 लाख रुपए है। यह प्रदेश का पहला उच्च स्तरीय लैब है, जिसमें विभिन्न उत्पादों के रॉ- मटेरियल को प्रसंस्कृत कर उन्हें विक्रय के लिए सी मार्ट में भेजा जाएगा। इससे समूहों को सुनिश्चित आमदनी प्राप्त होगी। अभी विभिन्न उत्पादों का सी मार्ट के जरिए विक्रय किया जा…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के आग्रह पर तीर और धनुष से बुल्स आई पर निशाना साधा और सधे हुए अंदाज़ में तीर टारगेट के करीब हिट किया, निशाना लगते ही बच्चों सहित सभी लोगों की तालियां गूंज उठी। मुख्यमंत्री बघेल ने आर्चरी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से आर्चरी की बारीकियों पर बात की और उनका उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि तीरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी द्वारा जशपुर में बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बनने से पुराना वैभव लौट आया – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां जशपुर में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शुभारंभ किया । स्कूल परिसर को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटिश शासन काल में सन 1932 में निर्मित यह स्कूल अपना वैभव खो रहा था ,जीर्ण शीर्ण हो रहा था लेकिन आत्मानंद स्कूल खुलने के पश्चात स्कूल अपने पुराने वैभव पर लौट आया है । ज्ञात है कि शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर को स्वामी आत्मानंद स्कूल में तब्दील किया गया है। यहां 955 छात्र छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं जिसके…
K.W.N.S.-रायपुर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन हर घर जल हर घर नल का रायपुर जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का क्रियान्वयन प्रमुखता से जारी है। विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम जुलुम में पिछले दिनों जल गुणवत्ता की जांच के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया, प्रतिक्षा एनजीओ द्वारा फिल्ड टेस्ट किट के जरिए जल परीक्षण की विभिन्न पैरामीटर जांच विधियों को बारिकियों से समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल सोरी सरपंच, रामनारायण साहू सचिव, अंजू नायक, भारती साहू, अवधराम साहू पंच व ग्राम के लता वर्मा, खिलेश वर्मा के साथ भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।…
K.W.N.S.-सरगुजा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बाद उनके भतीजे और सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। आदित्येश्वर ने सोशल मीडिया के जरिए खुद के पॉजिटिव मिलने की सूचना दी। उन्होंने लिखा, ‘बड़े दाऊ श्री टीएस सिंहदेव जी के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरा स्वास्थ्य ठीक है और चिकित्सीय परामर्श अनुसार होम आइसोलेशन में हूं।’ बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कल 98 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी, वहीं 42…
K.W.N.S.-खैरागढ़। जनपद पंचायत खैरागढ़ के अंतर्गत आने वाले 114 ग्राम पंचायतों में लगभग चार माह से पन्द्रहवें वित्त योजना के अंतर्गत टाइड एवं अनटाइड फंड से कराए गए कार्यो के सम्बन्धित मटेरियल सप्लायर सहित दुकानदार को ऑनलाइन पेमेंट नही होने से सरपंचो की स्थिति दयनीय हो गई है साथ ही दुकानदार सरपंचो से ब्याज सहित राशि देने के लिए दबाव बना रहे हैं बता दें कि खैरागढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत सरपंचो ने पन्द्रहवें वित्त योजना के ग्राम पंचायत स्तर, जनपद पंचायत स्तर सहित जिला पंचायत के अंतर्गत विभिन्न कार्य सम्पादित किये हैं जिसके मूल्यांकन सत्यापन महीने भर से…
K.W.N.S.-रायपुर। शहर में आज से “मोर महापौर मोर द्वार” योजना की शुरुआत हुई. नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने आज हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया. रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर आज से 35 दिनों तक आम जनता से खुद संपर्क करेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे. इस अभियान के लिए खास बस भी तैयार की है. जनप्रतिनिधि और अफसर इसमें सवार होकर अलग-अलग वार्डो में पहुंचेंगे और आम जनता से उनकी समस्याओं को जानेंगे. अभियान को लेकर मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि काफी अच्छी योजना है, जिसका बेहतर लाभ आमजनता को मिलेगा. महापौर ने अच्छी शुरुआत…
K.W.N.S.-रायपुर। राज्य के किशोर और युवा नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि राज्य में 15 वर्ष से अधिक आयु के 43.1 प्रतिशत पुरुष वर्ग को तंबाकू और 34.8 प्रतिशत शराब की लत है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस -5) के अनुसार महिलाओं की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। राज्य में 15 वर्ष से अधिक आयु के महिला वर्ग में 17.3 प्रतिशत तंबाकू व पांच प्रतिशत से अधिक शराब के आदी हैं। राज्य सरकार नशा मुक्ति की बात करती है। इसके लिए हर साल लाखों रुपये बजट में खर्च भी होता है, लेकिन…