Author: admin

K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा जिला के रानी धनराज कुंवर अस्पताल में आज सुबह उस समय दहशत फैल गई जब एक घायल युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उस दौरान डॉक्टर और नर्सों ने कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। हमले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के आने के बाद डॉक्टर और नर्स सभी बाहर आए। बताया जाता है की पुरानी बस्ती निवासी मुन्ना यादव और शफीक खान पुराना बस स्टैंड में दलाली का काम करते हैं। इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया पहले तो दोनों गुट पुरानी बस्ती…

Read More

K.W.N.S.-कोरिया। भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मनेन्द्रगढ़ विधानसभा का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान आज उन्होंने हनुमान टेकरी में हनुमान जी की पूजा अर्चना की. दर्शन के बाद जब वे मंदिर से लौट रहे थे तब स्थानीय युवती जसमीत ने काका बोलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आवाज दी. आवाज सुनकर मुख्यमंत्री ने गायक जसमीत कौर को अपने पास बुलाया. जिसके बाद जसमीत ने सीएम को एक छाया चित्र और अपना एल्बम भेंट किया. इससे पहले सीएम ने सुबह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें सीएम ने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा की. इस बीच उन्होंने…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने तीन किलो गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित से पूछताछ में शहर में गांजा सप्लाई करने वालों की भी जानकारी मिली है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि चिंगराजपारा प्रभात चौक के पास एक युवक नशेड़ियों को छोटे-छोटे पुड़िया में गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रभात चौक के पास रहने वाले बाला सिंह को पकड़ लिया। आरोपित पहले तो पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई करने पर उसने…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने महुआ शराब की पैकिंग करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक कोरबा जिले का रहने वाला है। वह शराब खरीदने के लिए रतनपुर क्षेत्र में आया हुआ था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। रतनपुर पुलिस को मंगलवार की रात सूचना मिली कि ग्राम खैरा में एक ग्रामीण महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर श्यामलाल साहू(50) के घर दबिश दी। मौके पर श्यामलाल के साथ रामधुन यादव(35) निवासी खैरा और सूरज कंवर(20) निवासी बावापारा फुलवारीपारा थाना पाली…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के विरोध में छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बाजार बंद रहेंगे। व्‍यापारी संगठन ने घटना का विरोध करते हुए बाजार बंद का आव्हान किया है। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय सहित नगरपालिका किरंदुल, बचेली, गीदम सहित ग्रामीण क्षेत्र नकुलनार व्यापारी संघ द्वारा नगर बंद का आव्हान किया गया। जिसमें सभी व्यापारियों द्वारा समर्थन देकर अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का समर्थन दिया। हिंदू मंच ने सबसे पहले जगदलपुर शहर को बंद रखने के लिए कहा था। जिसके बाद दंतेवाड़ा में भी हिंदू संगठन ने व्‍यापारियों से बाजार बंद करने की अपील…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। सरकंडा में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने युवक के सिर में शराब की बोतल फोड़ दी। इससे लहूलुहान युवक ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के बंगालीपारा में रहने वाले जय यादव निजी संस्थान में काम करते हैं। मंगलवार की दोपहर वे अपने दोस्त सन्नी साहू के साथ अशोकनगर की ओर गए थे। वहां पर दोनों बिजली आफिस के पास बैठकर शराब पीने लगे। नशा चढ़ने के बाद सन्नी उनसे गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। दुष्कर्म पीड़िता प्रेग्नेंट युवती की अबॉर्शन की अनुमति की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट के जस्टिस पी सेम कोशी ने CMHO से मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। साथ ही दुष्कर्म पीड़िता की जांच के लिए टीम गठित कर चार जुलाई तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। दरअसल, युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। इसके बाद युवक ने उसका साथ छोड़ दिया है। युवती बिन ब्याही मां नहीं बनना चाहती। इसलिए अबॉर्शन कराने के लिए चक्कर काट रही है। मामला महासमुंद जिले का है। प्रेग्नेंट युवती ने…

Read More

K.W.N.S.-कोरिया। सीएम भूपेश बघेल मनेन्द्रगढ़ में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे है. बैठक में बघेल ने दिए निर्देश… – मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की टाइमिंग का प्रचार प्रसार करने के निर्देश। – गौठान में वनोपजों के प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के निर्देश। – अधिकारियों को नामांतरण और बंटवारे की पंजी बनाने और उसे अद्यतन करते रहने के निर्देश। – जिले के जिन क्षेत्रों में बारिश शुरू नहीं हुई है, वहां मनरेगा के काम जारी रखने और अधूरे तालाब के गहरीकरण के निर्देश। – अधिकारियों से कहा गया कि देवगुड़ियों के उन्नयन के कार्यों में तेजी लाएं, देवगुड़ी के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। एक्सप्रेस-वे पर करीब 40 जगहों पर मौत के द्वार खुले हैं। बिल्डरों ने नियम-कायदों को ताक पर रखकर कालोनियों के मुख्य द्वार एक्सप्रेस-वे की तरफ और सर्विस लेन से सटे मकान वालों ने सर्विस लेन की ओर द्वार खोल दिए हैं। छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम (सीजीआरडीसी) के अधिकारियों ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो एक्सप्रेस-वे पर खुले ये द्वार मौत के द्वार में तब्दील हो जाएंगे, क्योंकि इनके चलते आए दिन सड़क हादसे होंगे। अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे का काम चल रहा है, काम पूरा होते ही दोनों तरफ ग्रिल लगा दी जाएगी, जिससे लोगों…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा राज्य में चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 01 करोड़ 14 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा चालू वर्ष के दौरान 01 करोड़ 67 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य भी रखा गया है। राज्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए वन विभाग की समस्त 257 नर्सरियों में 3 करोड़ 12 लाख से अधिक पौधे वर्तमान में उपलब्ध हैं। वन विभाग द्वारा ‘तुंहर पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम अंतर्गत सभी वनमण्डलों में पौध वितरण का शुभारंभ एक जुलाई से…

Read More