Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
- अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’
- धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
- राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
- जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल
- शिक्षा मंत्रीगजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। जीआरपी ने रविवार को बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कमलेश सोनकर, पत्नी कंचन सोनकर और एक अन्य आरोपी के पास से जीआरपी की टीम ने 65 किलो गांजा 3-4 ट्रॉली बैग में पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी रायपुर रेलवे स्टेशन में फल ट्रॉली वेंडर था। पूर्व में आरोपी कमलेश के आरपीएफ कनेक्शन का भी पता चला था। जिसकीआरपीएफ कमांडेंट ने जांच के आदेश भी दे दिए है। इधर अब जीआरपी गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से मिले गांजे को लेकर पूछताछ कर रही है…
K.W.N.S.-दुर्ग। भिलाई सेक्टर- 3 में डेंगू का मरीज मिलने के बाद बीएसपी प्रबंधन ने पूरे टाउनशिप में अलर्ट जारी कर दिया है। बीएसपी प्रबंधन ने अपने जन स्वास्थ्य विभाग (PHD) को पूरे सेक्टर में फॉगिंग करने के निर्देश दिए हैं। PHD की टीमें घर-घर जाकर न सिर्फ दवा का छिड़काव करेंगी, बल्कि हर दिन शाम को 3 घंटे फॉगिंग भी की जाएगी। सेक्टर-3 के CISF कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मलेरिया विभाग हरकत में आ गया है। बीएसपी के जन स्वास्थ्य विभाग (PHD) के पास 48 ठेका श्रमिक काम कर…
K.W.N.S.-बिलासपुर l बिलासपुर। देर रात कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के तीन वैगन में आग लग गई। कोयले में लगी आग इतनी तेज थी कि वैगन के अंदर धधक रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर करगी रोड-कोटा स्टेशन में मालगाड़ी को रोका गया। इसके बाद OHE लाइन से बिजली सप्लाई बंद कर फायर ब्रिगेड की मदद से आग को काबू में किया गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक कटनी रूट में ट्रेनों की आवाजाही बंद रही। मालगाड़ी कोयला लेकर मध्यप्रदेश के जैतहरी जा रही थी। जानकारी के अनुसार घटना रविवार की रात करीब 8 बजे की है।…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को परखने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेता प्रदेश के दौरे पर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 22-23 अगस्त को दौरा प्रस्तावित है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 या 27 अगस्त को प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं। अब तक दोनों नेताओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हालांकि प्रदेश संगठन ने केंद्रीय नेताओं के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के केंद्रीय संगठन ने चुनाव को देखते हुए हर मोर्चे को अलग-अलग लक्ष्य दिया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर संभाग में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं भारी बारिश के चलते करीब 200 से अधिक गांव जिला मुख्यालय के संपर्क से टूट गया है। बीजापुर के गई नदी नाले उफान पर है। जिसके चलते यहां बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। भारी बारिश के चलते जापुर से तेलंगाना और निजामाबाद मार्ग बंद हो गया है। पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण बंद आवागमन हुआ है। बता दें कि बीजापुर से भोपाल पटनम, बासागुड़ा, तोयनार, मिरतुर, गंगालूर समेत कई गांव के छोटे बड़े…
K.W.N.S.-रायपुर। वीरवार आषाढ़ शुक्ल तिथि अष्टमी तथा तदोपरांत तिथि नवमी को आम आदमी पार्टी द्वारा महादेव घाट में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। सावन मास में आयोजित विशाल भंडारे में भोलेबाबा के भक्तों सहित कावडियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।वैसे भी भगवान महादेव की आराधना में सावन मास में जब में शहर का हर बच्चा, युवा, बुजुर्ग लीन रहता है शहर में कईं जगह श्रद्धालुओं के लिए इस दिन फलाहारी भंडारे चलते रहते हैं। आम आदमी पार्टी और खासकर यूथ विंग के द्वारा महादेव घाट में सुबह 10 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें रायपुर…
K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। अकलतरा रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। अकलतरा संघर्ष समिति ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इससे पहले जहां 17 जुलाई को समिति ने स्टेशन के सामने प्रोटेस्ट करते हुए ढोल-नगाड़े बजाए थे, तो वहीं आज उन्होंने पोस्ट कार्ड अभियान चलाया। अकलतरा संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे अभियानों को आम लोगों का पूरा समर्थन है। अकलतरा संघर्ष समिति के सदस्यों ने रेलवे प्रशासन पर हठधर्मी होने का आरोप लगाया। वहीं अकलतरा वासियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती,…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुइया उइके से रविवार को राजभवन में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल उइके ने राजभवन सचिवालय से राज्य सरकार को भेजे गए प्रस्तावों पर जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने जैन से महात्मा गांधी उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के मध्य संपत्ति तथा कर्मचारियों के अंतरण संबंधी विषयों में कार्यवाही की प्रगति की जानकारी ली। संवैधानिक प्रावधानों से असंगत अनुसूचित क्षेत्रों में गठित कुछ नगर पंचायतों को पुनः ग्राम पंचायतों में परिवर्तित करने की प्रक्रिया लंबित है।…
K.W.N.S.-सुकमा। नक्सल प्रभावित जिले के एक गांव के निवासियों ने दावा किया है कि पिछले तीन वर्षों में अज्ञात बीमारी के कारण 61 लोगों की मौत हुई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत रेंगडगट्टा गांव में ग्रामीणों ने दावा किया है कि पिछले तीन वर्षों में अज्ञात बीमारी के कारण 61 लोगों की मौत हुई है। गांव में 130 परिवार हैं तथा गांव की आबादी लगभग एक हजार है। हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से जानकारी मिली है कि गांव…
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तिरंगा विक्रय स्टॉल का कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने किया शुभारंभ
K.W.N.S.-कांकेर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को सम्पूर्ण भारतवर्ष में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार ज़िले मे हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाने के लिए 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने कलेक्ट्रेट परिसर में महिला समूह द्वारा लगाये गये तिरंगा झण्डा विक्रय स्टॉल का शुभारंभ किया। गढ़पिछवाड़ी के गायत्री समूह के दीदीयों द्वारा झण्डा सिलाई कर बिक्री के लिए स्टॉल लगाई गई। इसी प्रकार जिले…