Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा शुरू हो गयी है। कांग्रेस के विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि 13 अगस्त तक 90 विधानसभाओं में यह पदयात्रा होगी। कोंडागांव में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने पदयात्रा निकाली है। सीतापुर विधानसभा में मंत्री अमरजीत भगत ने पदयात्रा निकाली है। वहीं रायपुर ग्रामीण में विधायक ने तिरंगा पदयात्रा निकाली है। बता दें कि देश के नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने मोदी सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी…

Read More

K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही के रूमगा गांव में चार मकानों को तोड़ दिया और दो दर्जन से ज्यादा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा बाड़ी में लगी सब्जियां भी हाथियों ने रौंद दी। इस दौरान हाथियों के बीच फंसी नेत्रहीन महिला सहित 2 लोगों की जान वनकर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ से बचा ली। जानकारी के मुताबिक, तीन हाथियों का दल लगातार चार दिन से क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है। मरवाही रेंज के रूमगा के बांधाटोला इलाके में देर रात फिर हाथियों ने धावा बोल दिया। इस दौरान चार घरों को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। दीवार तोड़कर…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर है। अगर हम जानते हैं कि समय बीतने के साथ कोई चीज खतरनाक हो सकती है तो खतरे से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाना बेहतर होगा। इसी वक्तव्य का पालन करते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक और बड़े स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए विशेष महा अभियान दिनांक 10, 12 एवं 16 अगस्त को चलाने जा रहा है। इस महा अभियान में 18 प्लस प्रीकाशन डोज के लिए 8 लाख 59 हजार हितग्राही का टारगेट रखा गया है, प्रतिरक्षा प्रणाली को अतिरिक्त ताकत देने के लिए बूस्टर डोज पर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां दीनदयाल ऑडिटोरियम में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 675.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज नौ अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1731.5 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 273.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 371.6 मिमी, बलरामपुर में 311.9…

Read More

K.W.N.S.-महासमुंद। भलेसर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में महासमुंद कृषि विज्ञान केन्द्र के साथ-साथ रायपुर एवं दुर्ग कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक 8 अगस्त को की गई। बैठक मंे मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, अध्यक्षता निलेश कुमार क्षीरसागर ने की। अतिथियों ने कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में नवनिर्मित पैरा मशरूम इकाई एवं बीज प्रक्रिया केन्द्र इकाई का विधिवत उद्घाटन किया, इसके उपरांत प्रक्षेत्र में स्थित सभी इकाइयों, फसलों का अवलोकन एवं वृक्षारोपण का कार्य किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। एसीसीयु और थाना कुम्हारी ने पाईप चोरी मामले में बड़ा खुलासा किया है. जानकारी के अनुसार इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बिलासपुर का एक कबाडी चोरी की घटना का मास्टर माइंड है। योजनाबद्ध तरीके से लेबर व माल वाहक ले जाकर चोरी की घटना को अंजाम देता था। वही फरार मास्टर माइंड कबाडी व अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तकरीबन 32 लाख का मशरूका बरामद किया गया है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर सेन्ट्रल जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी ने गमछे से फंदा बनाकर अपनी जान दी है। मृतक बंदी का नाम महेंद्र जायसवाल था और बलौदाबाजार का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, 2018 में बलोदाबाजार से 307 के आरोप में महेंद्र जायसवाल को सेन्ट्रल जेल लाया गया था। बताया जा रहा हैं कि कैदी मानसिक रूप से बीमार था और उसका उपचार जेल के अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह कैदी ने अस्पताल के सेल में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मजिस्ट्रेट के आने के बाद षव…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, साथ ही मुख्यमंत्री ने आदि विद्रोह एवं अन्य पुस्तिकाओं का विमोचन किया। प्रकाशन आदिम जाति अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। गुजरात में चल रेड के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग चार स्थानों में कपड़े के बड़े कारोबारियों के यहां आयकर अफसरों ने छापा मारा है। आयकर विभाग की भाषा में इसे कांसिक्वेशनल इंवेस्टीगेशन कहा जाता है। अफसर धमतरी रोड स्थित एक टेक्सटाइल फर्म और उनसे संबंधित भाठा गांव स्थित वालफोर्ड सिटी एक मकान में जांच कर रहे हैं। मुख्य रूप से जांच गुजरात की टीम कर रही है यहां के अफसर केवल बाहरी मदद कर रहे हैं। टीमों ने सुबह 6 बजे दी दबिश दी है।

Read More