Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’
- धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
- राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
- जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल
- शिक्षा मंत्रीगजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
- जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। अरुण साव छत्तीसगढ़ के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए है. बीजेपी नेता अरुण साव बिलासपुर से वर्तमान में लोकसभा सांसद है. बता दें कि मूलत: मुंगेली के रहने वाले अरुण साव एक जनपद सदस्य चुनाव लड़े भी थे, लेकिन सफलता नहीं मिली. बीजेपी सरकार के दौरान वे पूर्व उप महाधिवक्ता रह चुके हैं. अरुण साव के परिवार के लोग शुरू से ही पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य में जुड़े थे. उन्होंने छात्रहित में अनेक आंदोलन किए और जनसमस्याओं को उठाते रहे।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. मुख्यमंत्री ने आदि विद्रोह एवं अन्य पुस्तिकाओं का विमोचन किया। जिसका प्रकाशन आदिम जाति अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एकलव्य आवासीय विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। साथ ही सीतानदी टाइगर रिजर्व धमतरी के ग्राम लिखमा, बिनयाडीह,मैनपुर को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया गया. उदंती टाइगर रिजर्व जिला गरियाबंद के ग्राम कुल्हाड़ीघाट, कठवा को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक तरफ तो पुलिस लगातार कोशिश में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर रोजना अपराधों के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। नित नए अपराधों के दौर को देखते हुए लगता है कि छत्तीसगढ़ को अपराधियों ने असान टारगेट मान लिया है। रायुपर में चकूबाजी के मामले थमे ही नहीं हैं और अब नशे का कारोबार भी लगातार बढ़ता दिख रहा है। गांजे की तस्करी और बिक्री पर अभी लगाम कसी भी नहीं जा सकी है और ड्रग्स के तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। राजधानी पुलिस ने ड्रग्स की…
K.W.N.S.-सुकमा। जिले में नक्सलियों ने फिर उत्पात मचाया है। किस्टाराम थाना क्षेत्र के सिंदूरगुड़ा इलाके में माओवादियों ने दो वाहनों में आग लगा दी। दोनों वाहन पोकलेन और शिफ्टर निर्माण कार्य के लिए ले गए थे। बताया जा रहा है कि इस घटना में ठेकेदार की ओर से बिना सुरक्षा वाहनों को ले जाने की लापरवाही देखी गई है। इसकी पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की।
K.W.N.S.-हिमाचल प्रदेश। शिमला में हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, प्रभारी राजीव शुक्ला वहां के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा कर रहे है. सीएम ने ट्वीट कर बताया कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के लिए संघर्षरत कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल आज शिमला में मिलने पहुंचा। मैंने कांग्रेस पार्टी की ओर से आश्वासन दिया है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तरह हिमाचल में भी सरकार बनते ही पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। आज मैंने डॉ राज बहादुर जी से फ़ोन पर बात की। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का उनके साथ…
K.W.N.S.-रायपुर। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिन में छह घंटे मंथन किया। मुख्यमंत्री बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने रविवार को करीब तीन घंटे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकर चुनावी रणनीति बनाई। वहीं, सोमवार सुबह कांग्रेस विधायकों के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री बघेल ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि बूथ मजबूत करें, तभी सरकार बन सकती है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस पहली बार…
महिला के साथ 6 लाख से अधिक की ठगी, मनीलांड्रिंग केस का डर दिखाकर शातिर ने दिया वारदात को अंजाम
K.W.N.S.-रायपुर। मनीलांड्रिंग केस का डर दिखाकर साढ़े छह लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ठग ने चार माह के दौरान यह राशि अपने खाते में ट्रांसफर कराया। एम आर कालोनी शैलेन्द्र नगर निवासी फरजाना बेग ने अपने साथ हुई इस ब्लैकमेल ठगी की रिपोर्ट शनिवार को कोतवाली में दर्ज कराई है। इस ठगी के लिए आरोपी ने दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि 8130461250 नंबर का फोनधारक इस्लामुद्दीन ने शादी डाट कॉम में शादी करने का प्रस्ताव किया। और उसके बाद फरजाना से फोन पर सम्पर्क होने पर यूएसए से उपहार मे 1 डालर भेजा।…
K.W.N.S.-रायपुर। बस्तर में भी मंकी पाक्स की दस्तक की आंशका बनी हुई है। आशंका है कि दंतेवाड़ा जिले के बचेली में तैनात सीआईएसएफ के दो जवान इसके शिकार हो गए हैं जवानों को मंकी पाॅक्स के लक्षण उभरने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दोनों जवान रविवार को हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसके बाद डाक्टरों ने इनकी जांच की तो डाॅक्टर चौंक गए। इनके शरीर पर मंकी पाॅक्स के लक्षण जैसे चट्टेदार दाने उभर गए थे। चूंकि अभी मंकी पाॅक्स को लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है ऐसे में डाॅक्टरों ने तत्काल दोनों जवानों की ट्रेवल हिस्ट्री…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन के दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंच गए। वहां कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी ताबड़तोड़ बैठकें हो रही हैं। कल भूपेश बघेल ने एक बैठक में सामान्य चर्चा की है। उसके बाद एक और दौर की चर्चा चली। आज उनकी प्रदेश पदाधिकारियों और चुनाव घोषणापत्र समिति के साथ अलग-अलग बैठकें होनी हैं। मुख्यमंत्री आज देर शाम रायपुर वापस लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शिमला में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में दो अलग-अलग बैठकों में शामिल होने वाले हैं। इसमें से पहला प्रदेश पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं की हाेगी। दूसरी…
K.W.N.S.–जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के बस्तर संभाग के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते निचली बस्तियों सहित कई इलाकों में पानी भर गया है। हालात को देखते हुए बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने सभी स्कूलों में छुट्टी रखने का आदेश जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, के कुछ हिस्सों और गोवा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र में सोमवार 8 अगस्त से लेकर मंगलवार 9 अगस्त तक बारिश…