Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट

    November 17, 2026

    जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल

    November 17, 2026

    शिक्षा मंत्रीगजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
    • जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल
    • शिक्षा मंत्रीगजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण
    • जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
    • जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
    • वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट

      November 17, 2026

      जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल

      November 17, 2026

      शिक्षा मंत्रीगजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण

      November 17, 2026

      जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      November 17, 2026

      स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

      November 16, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल
    रायपुर

    जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 17, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.com-रायपुर। जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से सोमवार को गांधी मैदान गरियाबंद में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्रीदयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।
    कार्यक्रम में जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्य, वेशभूषा और जीवनशैली की आकर्षक झलक देखने को मिली। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं को मंच पर जीवंत किया गया। इस दौरान मंत्रीबघेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों के 4 दल को 15- 15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनजातीय विद्यार्थियों एवं नागरिकों को मंच से सम्मानित किया गया। साथ ही पीएम आवास एवं अन्य योजनाओं से भी हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया।
    कार्यक्रम में राजिम विधायकरोहित साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्षचंदूलाल साहू, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्षरिखीराम यादव, विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज भारत के राष्ट्रीय अध्यक्षबनसिंह सोरी, सर्व आदिवासी समाज जिला गरियाबंद के अध्यक्षउमेन्दी कोर्राम, जिला पंचायत अध्यक्षगौरीशंकर कश्यप, भुजिया समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्षग्वाल सिंह सोरी, जिला पंचायत उपाध्यक्षलालिमा पारस ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्षसोहन ध्रुव,मीरा ठाकुर,मोहना नेताम एवंपद्मलया निधि, वरिष्ठ नागरिकअनिल चंद्राकर सहित विभिन्न जनपद पंचायतों के जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।
    भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान को किया नमन
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्रीदयालदास बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की पहल पर प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में देशभर में जनजातीय समाज के गौरव, इतिहास और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को जागरूक करने और जल, जंगल, जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका योगदान केवल जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। मंत्रीबघेल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद परद्रौपदी मुर्मू के आसीन होने का उल्लेख करते हुए इसे जनजातीय समाज के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल और अन्य सुविधाओं का विस्तार होने से दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंच रहा है।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के माध्यम से जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों और योजनाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य जनजातीय समाज को शिक्षा, रोजगार और विकास के अवसरों से जोड़ना है। मंत्री ने धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि कम पैदावार वाले क्षेत्रों के किसानों को भी आर्थिक सहायता का लाभ मिलना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता नहीं होने से कम उत्पादन वाले जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को भी निर्धारित आदान सहायता का लाभ मिल सकेगा।
    विधायकरोहित साहू ने कहादृ जनजातीय अंचलों तक पहुंच रही विकास की सुविधाएं
    राजिम विधायकरोहित साहू ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिले के छुरा एवं अन्य वनांचल क्षेत्रों में कई ऐसे गांव हैं, जहां पहले आवागमन की सुविधाएं सीमित थीं। अब सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से इन गांवों तक पहुंच आसान हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से जनजातीय बहुल गांवों में आवास, आंगनबाड़ी, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होगा, जब दूरस्थ गांवों के परिवार भी शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सड़क जैसी सुविधाओं से जुड़ेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्षचंदूलाल साहू ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज के महापुरुषों, उपलब्धियों, संस्कृति, परंपराओं और विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और समाज को जागरूक करने का कार्य किया।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षगौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद गरियाबंद अध्यक्षरिखी राम यादव, सर्व आदिवासी समाज जिला गरियाबंद के अध्यक्षउमेन्दी कोर्राम तथा जनजातीय समाज के प्रतिनिधिटीकम नागवंशी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने जनजातीय समाज के महापुरुषों के योगदान को नमन करते हुए समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण तथा नई पीढ़ी को इससे जोड़ने की आवश्यकता बताई।
    विभागीय स्टॉलों में योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला लाभ –
    समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जिला पंचायत एवं प्रधानमंत्री आवास योजना तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन गरियाबंद के स्टॉल प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर वहां प्रदर्शित योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने जनजातीय हितग्राहियों के लिए संचालित योजनाओं, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। स्टॉलों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। समारोह के दौरान मंच से शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनजातीय विद्यार्थियों और नागरिकों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उन्हें आगे भी निरंतर मेहनत करने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच प्रदान किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट

    November 17, 2026

    शिक्षा मंत्रीगजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण

    November 17, 2026

    जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट

    By Publicuwatch AutherNovember 17, 2026

    publicuwatch24.com-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज रक्तवीर ऋषि अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान…

    जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल

    November 17, 2026

    शिक्षा मंत्रीगजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण

    November 17, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक

    November 17, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट

    November 17, 2026

    जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल

    November 17, 2026

    शिक्षा मंत्रीगजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण

    November 17, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.