Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’
- धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
- राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
- जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल
- शिक्षा मंत्रीगजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
- जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने हमर_तिरंगा अभियान के तहत आज अपने निवास में तिरंगा फहराया। 11 से 17 अगस्त तक आयोजित स्वतंत्रता सप्ताह के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने की अपील की है। हमर तिरंगा अभियान आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हमर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 3 दिनों में खादी वस्त्रों से 27 हजार तिरंगा झंडा…
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ,वन संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को मिली सराहना K.W.N.S.-रायपुर। वनवासियों ने ही जंगल को बचाया, वे ही वनों के रक्षकः मुख्यमंत्री वर्ल्ड इकोनामिक फोरम द्वारा विश्व स्तर पर वन ट्रिलियन ट्री योजना पर काम किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत वर्ल्ड इकोनामिक फोरम पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को और कैसे बेहतर बनाया जा रहा है इस संबंध में वन ट्रिलियन ट्री कार्यक्रम की प्रमुख निकोल सेवाड के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परिचर्चा में शामिल…
आजादी की गौरव यात्रा का चौथा दिन 90 विधानसभा में हुई पदयात्रा K.W.N.S.-रायपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित 75 किलोमीटर की आजादी गौरव यात्रा लगातार जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोण्डागांव विधानसभा से चौथे दिन की आजादी गौरव यात्रा को पुनः प्रारम्भ किया। आजादी गौरव यात्रा का चौथा दिन प्रारम्भ होने से पूर्व प्रातःकाल ग्राम पंचायत मुलमुला में साथियों संग श्रम दान किया। खुज्जी विधानसभा, बस्तर विधानसभा, दंतेवाड़ा विधानसभा, भरतपुर सोनहट, रायपुर पश्चिम विधानसभा, रायपुर दक्षिण विधानसभा, रायपुर उत्तर विधानसभा, रायपुर ग्रामीण विधानसभा धरसीवां विधानसभा सहित पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र में विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी,…
K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। नैला श्रीमती प्रीति ठाकुर खाद्य अधिकारी द्वारा चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मरकाडीह में शासकीय उचित मुल्य की दुकान का संचालन मां शारदा महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है। उक्त स्व सहायता समूह का भौतिक सत्यापन करने पर शासन के द्वारा राशनकार्ड धारियों/हितग्राहियों को आंबटन हेतु उपलब्ध कराये गये खाद्यान्न सामग्रियों को माह जुलाई 2022 में राशन कार्डधारियों को वितरण न कर खाद्यान्न सामग्री चावल 111.20, क्विंटल शक्कर 3.59 क्विटंल एवं नमक 3.99 क्विटंल कीमती 5,31,915 रुपये को मां शारदा महिला स्व सहायता समूह मरकाडीह के अध्यक्ष पूर्णिमा महंत एवं सचिव पार्वती…
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर पुलिस की उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल मिला। यूनियन होम मिनिस्टर मेडल मिलने पर रायपुर पुलिस की उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा को उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने शुभकामनाएँ दी है। थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 194/21 धारा 376(ए,बी), 376(2)(च), 376(2)(ड), 377 भादवि. एवं पाक्सो 5(झ)(ड) (ढ)/6 के प्रकरण में आरोपी सौतेले पिता ने अपनी 09 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। रायपुर पुलिस की थाना तेलीबांधा में पदस्थ उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा द्वारा तत्काल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराकर अपनी देख-रेख में उपचार कराने के…
K.W.N.S.-अंबिकापुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंहदेव का निधन हो गया है। उनकी लाश बिलासपुर-अंबिकापुर रेल मार्ग पर कोटा थाना क्षेत्र के सलका और बेलगहना स्टेशन के बीच गहिला नाला के पास रेल लाइन के किनारे मिली है। रेलवे कर्मचारियों ने शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात लाश यहां देखे जाने की सूचना दी थी। स्टेशन मास्टर सूचना मिलने पर कोटा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर कोटा पुलिस जांच में जुटी थी तभी पता चला कि उक्त शव सरगुजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंहदेव का…
K.W.N.S.-बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। शुक्रवार की सुबह से ही आरपीएफ व जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन के चप्पे- चप्पे पर जांच करती नजर आई। स्टेशन के अंदर के अलावा बाहर भी जांच की गई। 15 अगस्त तक इसी तरह प्रतिदिन जांच होगी। इसमें ट्रेन भी शामिल है। हालांकि अधिकांश ट्रेनें रद है। पर जितनी चल रही है। उनमें जांच करने का निर्णय गया है। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस व त्यौहार में आतंकी हमले की आशंका रहती है। इसीलिए हर साल इन विशेष दिनों पर खास चौकसी रही जाती…
मुख्यमंत्री की अपील घर-घर फहराएं राष्ट्रीय ध्वज K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘हमर तिरंगा अभियान‘ पर आधारित फिल्म का लोकार्पण किया। जनसम्पर्क विभाग द्वारा इस अभियान पर हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा में दो अलग-अलग फिल्म तैयार कराई गई हैं। मुख्यमंत्री की अपील घर-घर फहराएं राष्ट्रीय ध्वजमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य मनाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के दौरान राज्य के गांव-गांव, शहर-शहर, घरों, शासकीय कार्यालयों,…
K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 762.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 12 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1778.4 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 302.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 415.8 मिमी, बलरामपुर में 369.3 मिमी,…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भोजली पर्व अच्छी फसल की कामना एवं मित्रता के प्रतीक पर्व के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ विशेष कर ग्रामीण अंचलो में हर्षाेल्लास के साथ भाद्र मास के कृष्ण पक्ष प्रथम दिवस को मनाया जाता है।छत्तीसगढ़ में भोजली पर्व अच्छी फसल की कामना एवं मित्रता के प्रतीक पर्व के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ विशेष कर ग्रामीण अंचलो में हर्षाेल्लास के साथ भाद्र मास के कृष्ण पक्ष प्रथम दिवस को मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष नवमी के दिन से भोजली पर्व की तैयारी शुरू हो जाती है। इस दिन महिलाओं द्वारा किसी निश्चित स्थान…