Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’
- धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
- राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
- जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल
- शिक्षा मंत्रीगजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
- जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
Author: admin
K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहृत कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डभरा में धारा 363 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान अपहृत नाबालिक बालिका को गणेश सारथी निवासी मंडलाडूमर मिलूपपरा द्वारा अपहरण कर ले जाने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपहृत बालिका को बरामद किया गया। अपहृत बालिका का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन लेने पर आरोपी…
K.W.N.S.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पुलिस 27 अधिकारियों और जवानों को विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गह मंत्रालय की ओर से यह घोषणा की गई है। यह सूची जारी कर दी गई है। इसमें 15 पुलिस कर्मियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव शुक्ला के साथ निरीक्षक बिश्नु प्रसाद देशमुख को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से सम्मानित सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई…
विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं
आज़ादी के वीर बहादुर बलिदानियों को शत शत नमन- डॉ. महंत K.W.N.S.-रायपुर। आजादी की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विस् अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, भारत की आजादी में अनेक वीरों का अहम योगदान रहा है। भारत का स्वतंत्रता दिवस न केवल ब्रिटिश राज के शासन से भारत की आजादी को दर्शाता है, बल्कि देश की एकता अखंडता शक्ति को भी दर्शाता है। वर्षों तक अंग्रेज़ों के द्वारा गुलामी झेलने के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश…
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों सहित पूरे देशवासियों, सेना के जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल उइके ने अपने संदेश में कहा है कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश सदियों की गुलामी से मुक्त हुआ था और हमने स्वतंत्रता की ताजी हवा में सांस ली थी। अनेक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अनगिनत वीरांगनाओं के समर्पण, त्याग और बलिदान से हमारे देश को परतंत्रता की जंजीरों से आजादी मिली। मैं इस अवसर पर उन समस्त महापुरूषों और वीरांगनाओं को नमन करती हूं। राज्यपाल ने कहा कि आजादी…
K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 814.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 14 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1814.9 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 330.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 474.4 मिमी, बलरामपुर में 434.1 मिमी,…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि इस साल भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस खुशी में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हजारों लोगों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें यह अमूल्य आजादी मिली है। अलग-अलग जाति, धर्म, खान-पान, बोली-भाषा और भौगोलिक विविधता वाले भारत की आजादी के बाद उसके स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में सफल होने की आशंका जताई गई थी।…
K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग शहर में आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। जिस समय यह हत्या हुई डायल 112 की टीम 100 मीटर दूर पर तमाशबीन बनी खड़ी थी। उनकी आंखों के सामने आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची दुर्ग कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई एसएन सिंह ने बताया कि वार्ड-47 रायपुर नाका दुर्गा मंदिर निवासी विनोद नायक (24) पिता हृदय लाल अपने साथी शंकर पारा निवासी…
K.W.N.S.-बिलासपुर। घर से गायब पांच वर्षीय मासूम का शव रविवार सुबह घर के पीछे पत्थर खदान में मिला। खदान में लबालब पानी भरा हुआ है। 12 अगस्त की शाम से मासूम गायब हो गया था। ग्राम पंचायत नरगोड़ा के रहने वाले परमेश्वर यादव रोजी मजदूरी करते हैं। परमेश्वर का पांच वर्षीय बेटा समीर यादव 12 अगस्त की शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था। दरवाजे के पास बच्चे की मां और दादी बैठी थीं। इसी दौरान समीर गाय के एक बछड़े के पीछे चला गया। उस दौरान मां और दादी आपस में बात कर रही थीं। करीब दस…
कहा- कांग्रेस की देखा-देखी भाजपा तिरंगा अभियान चला रही है K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया प्रदेश दौरे पर पहुंचे हैं। आज पुनिया आजादी की गौरव पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हरिभूमि और आईएनएच मीडिया ग्रुप से खास बातचीत की। चर्चा के दौरान पीएल पुनिया ने कहा कि हम पदयात्रा के जरिए आजादी की गौरव गाथा और आजादी के बाद देश ने किस तरह से तरक्की की ये बताने में सफल हुए हैं। बता दें कि पूरे देश में आजादी की गौरव पदयात्रा निकाली जा रही है। वहीं भाजपा के तिरंगा अभियान पर पीएल पुनिया ने…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास में आयोजित 22 वें वसुंधरा सम्मान समारोह में शामिल हुए। दरअसल वसुंधरा सम्मान स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में प्रदान किया जाता है। उनकी 46वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वसुंधरा सम्मान का यह निरंतर 22वां आयोजन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने की. वसुंधरा सम्मान का आयोजन संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन लोक जागरण की मासिक पत्रिका कृति वसुंधरा एवं चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।