Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’
- धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
- राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
- जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री दयालदास बघेल
- शिक्षा मंत्रीगजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
- जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
Author: admin
बस्तर जिले में गरिमापूर्वक मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह K.W.N.S.-जगदलपुर। बस्तर जिले में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्वक मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि आदिम जाति कल्याण, स्कूली शिक्षा तथा सहकारिता विभाग के संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यकम में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। इस दौरान कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा उपस्थित थे। स्वामी आत्मानंद स्कूल के एनसीसी प्लाटून को प्रथम पुरस्कार…
K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अकलतरा थाने में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मेरा रंग दे बसंती चोला गाने में अकलतरा थाना टीआई ने जमकर डांस किया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। उनके साथ दूसरे पुलिसकर्मियों ने भी खूब डांस किया है। अकलतरा थाने में आजादी का यह पर्व सोमवार को धूम-धाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी पुलिसकर्मी जमा हुए थे। इस दौरान टीआई लखेश केवट ने पहले ध्वजारोहण किया। फिर मिठाई बांटी गई। इसके बाद डीजे में देशभक्ती गीतों के बजने का दौर शुरू हुआ। बताया गया कि…
शहीदों के परिवारों से मुलाकात कर शाल व श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित K.W.N.S.-अंबिकापुर। शहीदों के परिवारों से मुलाकात कर शाल व श्रीफल भेंटकर किया सम्मानितस्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अम्बिकापुर के पुलिस लाइन स्थित पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के साथ परेड की सलामी ली। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। अध्यक्ष बालकृष्ण पाठकमुख्य अतिथि सिंहदेव ने शांति के प्रतीक कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे…
शहीदो के परिवार हुए सम्मानित K.W.N.S.-कवर्धा। वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 75वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया…
गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार अधिकारियों का भी सम्मान K.W.N.S.-रायपुर। गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार अधिकारियों का भी सम्मानमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में आर्थिक गतिविधियों के कुशल संचालन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के तीन स्वावलंबी गौठानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इन तीनों गौठानों को 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के केसरा गौठान, रायपुर जिले के…
K.W.N.S.-बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को थाना पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरा में अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने टीम गठित कर छापामार कार्रवाई की और शराब कोचिया को धर दबोचा। वही पुलिस ने आरोपी से ₹26,750 कीमत मूल्य का कुल 250 पाव एमपी अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्की सोनवानी पिता धरम कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारी बताया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते शराब कोचिए को जले…
गोबर से बिजली बनाने के लिए भाभा एटाॅमिक रिसर्च सेंटर के साथ किया गया एमओयू मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित स्वतंत्रता दिवस संदेश का किया वाचन… K.W.N.S.मुंगेली। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के 75वीं वर्षगांठ मुंगेली जिले में गरिमा के अनुरूप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने मुख्य अतिथि की आसंदी से आज प्रातः 09 बजे जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने ध्वजारोहण पश्चात् परेड…
राज्य के 422 स्कूलों में लागू होगी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
10 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन और गौरवशाली अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए बड़ी सौगात दी। उन्होंने राज्य में आगामी शिक्षा सत्र के पूर्व राज्य के 422 स्कूलों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना लागू किए जाने की घोषणा की, जिसमें से 252 स्कूल बस्तर एवं सरगुजा संभाग में होंगे।…
K.W.N.S.-रायपुर। देश में हर तरफ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की लहर बह रही है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश कार्यालय कुशभाऊ ठाकरे परिसर में ध्वजारोहण किया। जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव, देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान गौरी शंकर अग्रवाल, सुभाष राव, छगन मुंडरा, सच्चिदानन्द उपासने, संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता, दीपक महस्के सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद…
नई दिल्ली। 15 अगस्त 2022 यानी आज पूरा देश भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर लाल किले से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा फहराया जा रहा है। पीएम मोदी ने सोमवार को लाल किले पर पहुंचने के बाद अंतर सेवा और पुलिस सलामी गारद का निरीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया।