
K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। नैला श्रीमती प्रीति ठाकुर खाद्य अधिकारी द्वारा चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मरकाडीह में शासकीय उचित मुल्य की दुकान का संचालन मां शारदा महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है। उक्त स्व सहायता समूह का भौतिक सत्यापन करने पर शासन के द्वारा राशनकार्ड धारियों/हितग्राहियों को आंबटन हेतु उपलब्ध कराये गये खाद्यान्न सामग्रियों को माह जुलाई 2022 में राशन कार्डधारियों को वितरण न कर खाद्यान्न सामग्री चावल 111.20, क्विंटल शक्कर 3.59 क्विटंल एवं नमक 3.99 क्विटंल कीमती 5,31,915 रुपये को मां शारदा महिला स्व सहायता समूह मरकाडीह के अध्यक्ष पूर्णिमा महंत एवं सचिव पार्वती महंत के द्वारा धोखाधड़ी कर गबन करना पाये जाने जाने पर आरोपियों के विरूद्ध चौकी नैला थाना जांजगीर में अप0 क्र0 542/2022 धारा 420, 409, 34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी पूर्णिमा दास महंत एवं पार्वती दास महंत दोनों निवासी मरकाडीह को उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना जुर्म करना स्वीकार करने एवं खाद्यान्न राशि का गबन करना पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।