Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी की बैठक और चुनावी प्रणाली को लेकर भाजपा पर तंज कसा है. उन्होंने छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेताओं के टिकट कटने को लेकर सियासी चुटकी ली है. पूर्व सीएम रमन सिंह और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के टिकट को लेकर चिंता जताई है. सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी की बैठक और चुनावी प्रणाली पर कहा कि मतलब 14 विधायकों को भी टिकट नहीं मिलेगा. मुझे चिंता है रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल की, क्या उन्हें भी टिकट नहीं मिलेगा। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बयान पर कहा कि सांसद अरुण साव पहले जीएसटी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल के कोरबा जिले के नोनबिर्रा पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। साथी ग्रामीणों ने तेंदू फल और सूत धागा के माला पहनाकर मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया। साथ ही हेलीपैड पर ग्राम रेंकी के ग्रामीणों ने करमा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर करमा नृत्य ने मुख्यमंत्री बघेल का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री के स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में एक बार फिर हेरोइन बरामद की गई है। नशीली हेरोइन ड्रग के साथ अंतरराज्जीय तस्कर गिरफ़्तार किया गया है।पुलिस ने पंजाब निवासी हरभजन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 2 एमजी नशीली हेरोईन जब्त हुई है। इस सौदागर को कबीर नगर थाना इलाके के हीरापुर से गिरफ़्तार किया गया है। वह पंजाब के मोगा जिले से नशीली हेरोइन लेकर आया था।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर/बिलासपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चौपाटी बनाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सोमवार को चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी और जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। इस दौरान नगर निगम रायपुर और स्मार्ट सिटी कंपनी ने अपने जवाब में कहा है कि एजुकेशन हब में चौपाटी का निर्माण नहीं किया जा रहा है और न ही अभी निर्माण शुरू हुआ है। इस पर याचिकाकर्ताओं ने आपत्ति की, तब कोर्ट ने गूगल मैप के दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा। अब इस केस की सुनवाई शुक्रवार को होगी। रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई। इसके चलते ठंड का अहसास बढ़ गया है। तो प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्के बादल छाएंगे । इसके साथ ही आज राजधानी में धूप छाव का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। भारत के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम इलाके में कल भी शीतलहर का कहर जारी रहा, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज…

Read More

K.W.N.S.-बैकुंठपुर। अरहर खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण पर हमला कर तेंदुए ने मार डाला, जिसके बाद ग्रामीणों ने दूसरे दिन जमकर हंगामा किया। सोमवार की सुबह तेंदुए को घटना स्थल से डेढ़ से दो किमी दूर नौडिया गांव में कुछ ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों के हंगामे के बाद पूर्व संसदीय सचिव चम्पा देवी पावले तेंदुए को मारने की मांग कर धरने पर ग्रामीणों के साथ बैठ गई, वहीं मौके पर रायपुर, सरगुजा समेत गुरु घासी दास नेशनल पार्क डीएफओ समेत मनेंद्रगढ़ डीएफओ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर धरना से उठाया। रविवार की शाम हुए तेंदुए के हमले से…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। सड़क परिवहन मंत्रालय के निर्देशानुसार धमतरी पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तारतम्य में आम जनों को सड़क दुर्घटना से बचाने एवं यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से आमजनो, स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर यातायात सप्ताह के निर्धारित कार्यक्रमों के तहत आज यातायात टीम के द्वारा व्यवसायिक संस्थान इंडियन राईस मिल विनायक एंड गणपति राईस मिल, पूजा राईस मिल में पहुंचकर संस्थान में कार्यरत मजदूरों को यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात जागरूकता पाम्पलेट का वितरण किया गया। जेसीआई क्लब के सहयोग से शहर के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से कोरबा जिले के ग्राम नोनबिर्रा के लिए रवाना हुए. बता दें कि मुख्यमंत्री आज कटघोरा विधानसभा के ग्राम नोनबिर्रा और ग्राम रंजना में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। कटघोरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा प्रतिनिधि मंडलो से भी मुलाकात करेंगे। कुछ देर में सीएम बघेल ग्राम रंजना पहुंचेंगे और वहां वे स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बघेल दोपहर 2.50 बजे ग्राम रंजना में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात ग्राम रंजना से 4.25 बजे हेलीकाॅप्टर से प्रस्थान कर 4.35 बजे कटघोरा…

Read More

K.W.N.S.-बलौदाबाजार। पलारी थानाक्षेत्र के ग्राम अमेरा स्थित शुभम टेडर्स नामक दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से दुकान में रखा लगभग 50 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया. घटना देर रात की है. फायर ब्रिगेड की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था. पलारी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। मोहन नगर और भिलाई नगर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से 19 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है। इनमें दो जीआरपी के जवान भी शामिल हैं। ये दोनों जवान ओडिशा से गांजा मंगवाकर दुर्ग के तस्करों को सप्लाई करते थे। पुलिस को जवानों और तस्करों के बीच हुए पैसों के लेनदेन और बातचीत के सबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों जवान लंबे समय से गांजा तस्करी से जुड़े हुए हैं। दोनों जवानों से पूछताछ के बाद बाकी नेटवर्क का पता चलेगा। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि…

Read More