Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरबा जिले की कटघोरा विधानसभा के ग्राम नोनबिर्रा में भेंट-मुलाकात के दौरान अधिकारियों से कहा कि ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद ग्रामीणों के जाति प्रमाण पत्र और वन अधिकार पट्टे के प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। राज्य शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले, लोगों की आय बढ़े। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। भेंट-मुलाकात में तिवरता (हरदी बाजार) के किसान रमेश कुमार जांगड़े ने वन…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा क्षेत्र कटघोरा अंतर्गत ग्राम रंजना में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 3 टन वजनी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है तथा यह प्रतिमा जमीन से 12.50 फीट ऊंची है। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित की और राजीव गांधी अमर रहे नारे लगवाकर उपस्थित सभी लोगो का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने उन्हें सूत का धागा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रंजना में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गोंड समाज के देवता बड़ा देव की पूजा की। उन्होंने भेट मुलाकात कार्यक्रम से पहले हाई स्कूल ग्राउंड में स्थित बड़ादेव ठाना की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख – समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान देव स्थल के पुजारी विशाल सिंह कोराम ने मुख्यमंत्री बघेल को विधि विधान से पूजा अर्चना करने में सहायता की। दौरान जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, कटघोरा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा, गौ सेवा आयोग…
K.W.N.S.-सीतापुर। सीतापुर जिले में नगर पंचायत में पानी टैंकर के बदले मिलने वाली किराये की राशि घोटाले की भेंट चढ़ गया। इस संबंध में महिला काँग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद ने राजस्व निरीक्षक पर घोटाले का आरोप लगा शिकायत दर्ज कराई थी। पार्षद द्वारा की गई शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही होने से नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि, नगर में होने वाले शादी विवाह और व्यक्तिगत कार्यो के लिए जल आपूर्ति हेतु नगर पंचायत द्वारा किराए पर पानी का टैंकर उपलब्ध कराती है। इसके लिए बाकायदा नगर पंचायत उपभोक्ता…
K.W.N.S.-धमतरी। धमतरी ज़िले के 18 वें कलेक्टर के रूप में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब है कि धमतरी के नए कलेक्टर रघुवंशी बतौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत महासमुंद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे आयुक्त नगर निगम भिलाई भी रहे हैं। धमतरी कलेक्टर बनने से पहले वे नारायणपुर ज़िले में कलेक्टर के तौर पदस्थ रहे हैं।
K.W.N.S.-कांकेर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफएल 3 (क) बार, एफएल 4 (क) व्यवसायिक क्लब व एफ एल 7 सैनिक कैंटीन को पूर्णतः बंद रखने के आदेश दिये गये हैं. पेयजल समस्या के निदान हेतु आमागुहान में तत्काल हैंडपंप खनन दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दमकसा के आश्रित ग्राम आमागुहान गायतापारा के ग्रामीणों द्वारा पेयजल समस्या के निराकरण हेतु ई-जनचौपाल में…
K.W.N.S.-बालोद। धमतरी-कांकेर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 930 में ट्रक और बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है. हादसा इतना भयानकर था कि, दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए. वहीं घटना में 5 लोगों घायल हुए हैं. जिनका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है । बता दें कि, जगदलपुर से रायपुर जाने के दौरान महेंद्रा कम्पनी की बस क्रमांक CG 19F 0250 की ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों वाहन चालक और बस में सवार यात्री समेत कुल 5 लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना में घायल लोगों को…
K.W.N.S.-बीजापुर। CRPF जवानों ने महिला और दो बच्चों की जान बचाई है. जानकारी के मुताबिक पामेड़ 151 केरिपु कैम्प के समीप निवासरत महिला के मकान में अचानक आग लग गई. जिसकी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे जवानों ने आग पर काबू पाया और 3 लोगों को नई जिंदगी दी. मौके पर स्वंय कैम्प कमाण्डर भी पहुंचे थे. घेरलू सामान को भी सुरक्षित निकाली गई ।
K.W.N.S.-रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास के प्रतिनिधित्व में नारायणी धाम सेवा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को जांजगीर-चाम्पा जिले के नैला में 19 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित दादी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया । मुख्यमंत्री ने सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विशम्भर अग्रवाल तथा कमलेश सिंह भी उपस्थित थे ।
K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से आग्रह किया है कि अपने सीएम बघेल से कहकर चुनावी वादे के मुताबिक 60 वर्ष की महिलाओं का बकाया 50 हजार रुपए दिलवा दें।एक बयान में साहू ने कहा है प्रियंका जी चुनावी राज्य कर्नाटक में जनता को लुभाने के लिए आप घोषणा कर रही हैं कि कांग्रेस की सरकार बनी तो ₹2000 प्रति गृहणी को देंगे। आपसे अनुरोध है कि छत्तीसगढ़ में आप की सरकार है । आप अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहकर घोषणा पत्र में किए वादे के अनुरूप 60 वर्ष से ऊपर की…