Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मछली पालन को खेती का दर्जा मिलने से मछली पालन के लिए सुविधाओं में जहां वृद्धि हुई हैं, वहीं इस व्यवसाय से राज्य में कई महिला स्व-सहायता समूह जुड़ रही हैं। सरगुजा जिले की ऐसी ही एक महिला समूह है जिन्होंने कुंवरपुर डैम में केज कल्चर विधि से मछली पालन कर केवल 10 महीनों में 13 लाख रूपए की आमदनी अर्जित की है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत कुंवरपुर में एकता स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती मानकुंवर पैकरा ने बताया कि केज कल्चर विधि से मछली पालन के लिए मत्स्य विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन मिला…

Read More

K.W.N.S.-मुंगेली। बच्चे भगवान के रूप होते हैं और सनातन धर्म में बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है. वहीं दूसरी तरफ कलयुग में ऐसे राक्षस भी हैं, जो नन्ही बच्चियों को भी हवस का शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसी ही एक घटना निजी स्कूल संचालक के बस कंडक्टर के द्वारा स्कूल से लौटते वक्त चलती बस में 5 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की गई, जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में की है. बच्ची उस हादसे के बाद से डरी हुई है। बता दें कि ग्राम करही में संचालित निजी स्कूल…

Read More

K.W.N.S.-सारंगढ़-बिलाईगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में सिजेरियन प्रसव का कार्य प्रारंभ हुआ ही था कि नव जिला गठन के साथ ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण जशपुर जिला हो गया। कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ.आर.निराला के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में एक बार फिर सिजेरियन प्रसव कराने का कार्य होने लगा। आज सिजेरियन प्रसव डॉ.आर.एल सिदार (सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ.राकेश साहू (सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ भागेश पटेल (निश्चेतना विशेषज्ञ), डॉ रामजी शर्मा (चिकित्सा अधिकारी) की टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। उक्त सुविधा होने से क्षेत्रवासियों को जटिल प्रसव के…

Read More

K.W.N.S.- मनेंद्रगढ़। वन अमले ने भरतपुर के नौड़िया गांव में एक तेंदुए को पकड़ा है। ऐसी खबर है कि यह 38 दिनों से इलाके में आंतक मचा रखा था। तीन लोगों पर हमले की भी खबर है लेकिन पिंजरे में फंसा ये तेंदूआ वही है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वैसे ग्राम नौड़िया में मुर्गा बांध पिंजरे में रखा गया था। बीती रात मुर्गा खाने आया आदमखोर तेंदुआ फंस गया। वन अमले ने ली राहत की सांस। तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला किया था। तेंदुआ कानन पेंडारी बिलासपुर भेजा जा रहा है। ग़ौरतलब ये है कि…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। आज से दुर्ग पुलिस हेलमेट को लेकर सख्ती से पेश आएगी। एसपी ने जिले में 100 प्रतिशत हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। 18 जनवरी से कोई बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए पाया जाता है तो उसका चालान होना तय है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक दुर्ग जिले में हर दिन लगभग डेढ़ से दो लाख मोटर साइकिल चालक हाईवे या शहर की सड़कों से होकर गुजरते हैं। इनमें से मात्र 7-10 प्रतिशत ही हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे हैं। इसमें भी 5 प्रतिशत महिलाएं या वयस्क पुरुष हैं। सबसे अधिक खतरा युवाओं के साथ है। युवा बिना हेलमेट के…

Read More

K.W.N.S.- बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस टीम ने कसडोल नगर में 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक कसडोल बाजार चौंक (चिकन मार्केट) में गुल गोटी के माध्यम से जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिस पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. और मुखबिर के बताए स्थान पर छापेमारी की गई. आरोपियों से गुल गोटी एवं ₹87,240 नगदी जब्त किया गया है. बता दें कि एसपी के निर्देश पर पुलिस अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के नाम 01. शिव यादव पिता लाल सिंह यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मालीडीह थाना…

Read More

K.W.N.S.- बलौदाबाजार। जिले में यातायात जागरुकता अभियान के समापन के अवसर पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित सहायता पहुंचाने वाले 25 लोगों को पुलिस अधीक्षक दीपक झा सहित अतिथियों ने सम्मानित किया. साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस आरक्षकों और जागरुकता अभियान में विशेष सहयोग देने वाले स्काउट एनसीसी के छात्र छात्राओं का भी सम्मान किया गया. बता दें कि, बलौदाबाजार पुलिस ने बढ़ती दुर्घटनाओं से बचने 11 जनवरी से यातायात जागरुकता अभियान चलाया, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और नियंत्रित वाहन चलाने पुलिस ने निवेदन किया. समापन…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। शहर के पीजी काॅलेज के सामने रहने वाले केएम नेल्सन ने घर में फांसी लगा ली। पति काे फंदे पर लटकता देख उसकी पत्नी सुनीता दाैड़कर बाहर निकली और लाेगाें काे घटना की जानकारी दी। इस दाैरान पास खड़े प्रेम बंजारे ने डायल 112 काे सूचना दी। सूचना मिलते ही काेरबा-1 की टीम पहुंची। जिसमें सिपाही ईश्वर प्रताप ध्रुव व चालक गजेंद्र यादव शामिल थे। उन्हाेने फंदे से उतारकर व्यक्ति की छाती में पंपिंग की। जिससे वह सांस लेने लगा। 108 टीम के सहयाेग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Read More

K.W.N.S.-बालोद। गुरूर ब्लॉक के ग्राम चंदनबिरही में चिकनपाॅक्स का प्रकोप जारी है। कल 14 नए मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके पहले सोमवार को 9 मरीज मिले थे। इस लिहाज से दो दिन में ही 23 मरीज मिल चुके हैं। वहीं चार दिन बाद सोमवार से प्राइमरी व मीडिल स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हो गई है। लेकिन बच्चों की उपस्थिति कम है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ओवरऑल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 72 पहुंच गया है। विभागीय टीम शिविर का आयोजन कर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण…

Read More

K.W.N.S.-अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ में छोटे शहरों में भी सुरक्षा के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। अब प्रदेश के रायपुर व दुर्ग जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर अम्बिकापुर में भी पूरे शहर की निगरानी तीसरी नजर से होगी, इसके लिए इंटीग्रेटेड पुलिस सीसीटीवी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। सरगुजा रेंज के पहले इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर के 35 स्थानों पर लगे 97 सीसीटीवी कैमरे की जद में पूरा शहर होगा और इनका नियंत्रण कंट्रोल रुम से होगा। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कंट्रोल रूम से अपराध नियंत्रण, अपराध विवेचना, साक्ष्य जुटाने…

Read More