Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर 100 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर अपने पिछले साल के रिकार्ड को ब्रेक करते हुए एक नया रिकार्ड कायम किया है। राज्य में बीते साल 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इस बात की जानकारी दी है। इस साल राज्य में एक नवंबर 2022 से शुरू हुआ धान खरीदी का महाअभियान अभी भी जारी है। अनुमान जताया जा रहा है कि इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा सकती है। भूपेश बघेल…
K.W.N.S.- रायपुर। कई इलाकों में किसान द्वारा पैरा जिसे पलारी भी कहते हैं, उसे जलाने की बढ़ती प्रवृति मुसीबत का कारण बन गई है, क्योंकि इससे प्रदूषण बढ़ता है। मगर छत्तीसगढ़ के किसानों ने मवेशियों की भूख मिटाने के लिए हाथ बढ़ाया है। इसी का नतीजा है कि यहां के किसान अब तक लगभग 14 लाख क्विंटल पैरा दान कर चुके है। देश के अन्य हिस्सों की तरह छत्तीसगढ़ में भी पैरा जलाने से प्रदूषण फैलता है, दूसरी तरफ मवेशियों केा आसानी से भोजन नहीं मिल पाता था। लिहाजा राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से पैरादान…
K.W.N.S.- रायपुर। रासुका और धर्मांतरण के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में बयानबाजियो का दौर शुरू हो गया है। रासुका और धर्मांतरण के विरोध में बीजेपी आज रायपुर में प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन में बीजेपी के कई दिग्गज नेता समेत मंडल स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बीजेपी सरकार पर रासूका कानून को लेकर जनविरोधी निति लाने का आरोप लगा रही है। प्रदर्शन को लेकर बीजेपी नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रदेश में दबाव की राजनीति कांग्रेस ने शुरू कर दी है। रासुका का विरोध होगा। पूरे प्रदेश में धर्मांतरण और…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर पर स्थित सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर्यटन के लिहाज से अविश्वसनीय स्थान है। स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यहां लगातार प्रयास किया जा रहा था। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर विजय दयाराम गौर-लाटा के स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए संसाधनों के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई कार्ययोजना भी तैयार कर रहे थे। अब इन सभी बातों को तेजी से गति मिलेगी क्यूंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौर-लाटा के महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की घोषणा की है। 1225 मीटर ऊंची…
K.W.N.S.-रायपुर। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे और भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने आज भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर ,रजबंधा मैदान में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसके बाद सहकारिता प्रकोष्ठ प्रभारी देवजी भाई पटेल , प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी , अमरजीत बक्शी , सोमेश पांडे, विकास अग्रवाल, अभिषेक तिवारी,रायपुर शहर अध्यक्ष नीलम सिंह एवं ग्रामीण अध्यक्ष सिरिश तिवारी की प्रेस वार्ता हुई।
K.W.N.S.-रायपुर। बलरामपुर के ऐतिहासिक स्थल तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का आज रंगारंग समापन होगा। महोत्सव का समापन खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य तथा सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह की अध्यक्षता एवं संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा। समापन समारोह के बाद मशहूर भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी एवं मोहन राठौर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसके पहले स्कूली बच्चे नृत्य के माध्यम से मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।
K.W.N.S.-नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अग्निपथ योजना के पहले बैच के जवानों को संबोधित किया. ये कार्यक्रम वर्चुअली हुआ. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के पहले बैच के करीब 40 हजार अग्निवीरों को संबोधित किया. मोदी सरकार ने पिछले साल ही अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत जवानों को चार साल के लिए सेना में कमीशन किया जाएगा।
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर में एक बार फिर गोली चलने की ख़बर सामने आई है. मामला थाना न्यू राजेंद्र नगर का है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोविंद सारंग परिसर के सामने सार्वजनिक जगह पर बंदूक से गोली चलाया है. जिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार क्र JH01 DE 7751 के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम उमेश सिंह बताया। साथ ही 315 बोर राइफल से सार्वजनिक स्थान पर फायर करना स्वीकार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि कल रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक…
K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और कई अधिकारी तेलीबांधा तालाब (मरीनड्राइव) से यातायात जागरूकता कार रैली को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। कल पुलिस अफसरों ने किया था जुंबा डांस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के पांचवे दिवस शहर के बूढ़ा तालाब गार्डन में जुंबा डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें रायपुर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी स्वयंसेवी संस्था के सदस्य एवं आम नागरिक 500 से अधिक संख्या में उपस्थित हुए। उक्त कार्यक्रम अंतर विभागीय लीड एजेंसी एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित…
K.W.N.S.-बस्तर। कांगेर वैली नेशनल पार्क में चमगादड़ की एक नई प्रजाति देखने को मिली है. जो पूरे पार्क के स्टाफ के लिए आकर्षण का केंद्र और विभाग के लिए काफी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. यह अनोखा चमगादड़ पूरे काले रंग का नहीं, बल्कि नारंगी और काले रंग का है. इस चमगादड़ को देखकर ऐसा लग रहा जैसे किसी ने उस पर पेंट किया हो. इसका खूबसूरत रंग देखकर चमगादड़ के विषय में फैली सभी नेगेटिव बातों को कुछ समय के लिए आप जरूर भुला बैठेंगे. यह अनोखे रंग बिरंगे चमगादड़ को पार्क के जंगलों में देखा गया है।…