Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
K.W.N.S.-महासमुन्द। राजनांदगांव में आयोजित अन्तर महाविद्यालय राज्य स्तरीय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज महासमुन्द के 16 छात्रों का चयन किया गया है। आज शनिवार को चयनित सभी खिलाड़ियों व कोच मैनेजर ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि 23 जनवरी को राजनांदगांव में अन्तर महाविद्यालय राज्य स्तरीय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें पीजी कॉलेज के 16 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आज शनिवार को चयनित सभी खिलाड़ियों ने…
K.W.N.S.-रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग क्षेत्र के जनसंपर्क भ्रमण के दौरान विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने आरंग में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये और माटी कला बोर्ड के हितग्राहियों को इलेक्ट्रॉनिक चॉक का वितरण किया। ग्राम बिरबिरा में करीब 28 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 5 लाख रूपए की लागत का स्कूल में शेड, 4.80 लाख रुपए की लागत बंधिया तालाब के किनारे शेड और 5 लाख रुपए की लागत के मंदिर में शेड निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होंने बिरबिरा गांव के दो सी.सी. रोड निर्माण हेतु 12…
K.W.N.S.-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में अचानकमार क्षेत्र के सुंदूर वनांचल ग्रामों के वन अधिकार पट्टाधारी बैगा कृषकों के आर्थिक उत्थान एवं विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 13 जनवरी को आदिवासी विकास विभाग के सहयोग से उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा ग्राम बिजराकछार के 28 वन अधिकार पट्टाधारी बैगा कृषकों को 28 पैकेट सब्जी मिनी कीट, 616 फलदार पौधे, 840 किलो ग्राम वर्मी खाद एवं 56 लीटर ब्रम्हास्त्र जैविक कीटनाशक का वितरण किया गया। उद्यान विभाग के सहायक संचालक सतीश कुमार ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधियों की…
K.W.N.S.-बलरामपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव में अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी प्रदेशवासियों को मकर-संक्रांति और तातापानी महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई। आज 1707 विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास के लिए सभी को बधाई। तातापानी में पांच दशक से भी ज्यादा समय से हर साल आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव की आज से भव्य शुरूआत हो रही है। यह महोत्सव बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का गौरव है। साथ ही साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव भी है। मुख्यमंत्री ने तातापानी को राम वनगमन पर्यटन परिपथ से जोड़ने की घोषणा की। इस समय पूरे प्रदेश में धान खरीदी का काम बहुत जोर-शोर…
K.W.N.S.-बलरामपुर। तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कई घोषणाएं की गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव में अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी प्रदेशवासियों को मकर-संक्रांति और तातापानी महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई। आज 1707 विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास के लिए सभी को बधाई। तातापानी में पांच दशक से भी ज्यादा समय से हर साल आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव की आज से भव्य शुरूआत हो रही है। यह महोत्सव बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का गौरव है। साथ ही साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव भी है। मुख्यमंत्री ने तातापानी को राम वनगमन पर्यटन परिपथ से जोड़ने की…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर बलरामपुर जिले के ऐतिहासिक तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 976 करोड़ 47 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 284 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 446 विकास कार्यों का लोकार्पण, सामरी विधानसभा क्षेत्र में 777 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 46 विकास कार्यों का शिलान्यास व 138 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किये गये…
K.W.N.S.-बीजापुर। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है. जिसमें सीआरपीएफ 153 बटालियन के सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद असलम की घायल होने की खबर है. ANI के मुताबिक पेगडापल्ली-सुनील चौकी क्षेत्र में नक्सलियों ने IED प्लांट किया था. जवानों की एक टीम सर्चिंग पर निकली थी. इस दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। फ़िलहाल घायल एएसआई को बासागुड़ा के फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाये जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें विविधता में एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चौपाटी निर्माण के विरोध में भाजपा का अनिश्चितकालीन आंदोलन पिछले 11 दिनों से जारी था। लेकिन आज 11वे दिन आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में 4 जनवरी से भाजपा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन आंदोलन में बैठे थे। बता दें कि अवैध चौपाटी निर्माण के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना को समर्थन देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल आज समर्थन देने पहुंचे थे। धरने में भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे,नंदे साहू…
K.W.N.S.-बिलासपुर। एक रसूखदार के कहने पर रायगढ़ के आदिवासी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के मामले में दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई. हाईकोर्ट ने जेल में बंद आदिवासी आरोपी को अंतरिम जमानत के रूप में तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है। बता दें कि रायगढ़ निवासी मकशीरो ने पिता पीला राम की मौत के बाद उनकी ज़मीन का नामांतरण के लिए तहसील में आवेदन किया. तहसील से मकशीरो और उसकी बहनों के नाम जमीन चढ़ गया. इसके बाद मकशीरो ने एक आवेदन लगाया कि उसके पिता की ऋण पुस्तिका गुम हो गई…